Hanuman Chalisa

Flashback 2020: ऑटोमोबाइल की दुनिया में इन सस्ती SUV की रही धूम

Webdunia
सोमवार, 21 दिसंबर 2020 (12:58 IST)
कोरोनावायरस महामारी के कारण ऑटोमोबाइल सेक्टर के लिए वर्ष 2020 उतार-चढ़ाव भरा रहा। इस वर्ष अप्रैल-जून के दौरान इसमें 78.43 प्रतिशत की गिरावट आई। कोरोना महामारी के बीच कार कंपनियों ने कई कारें लांच कीं। 1 जनवरी 2021 से कीमतें बढ़ाने की घोषणा के बाद बिक्री में उछाल आया है। मारुति सुजुकी, फोर्ड और महिन्द्रा एंड महिन्द्रा, होंडा जैसी कंपनियों ने ऐलान किया है कि वे लागत बढ़ने के कारण अपने कई मॉडल्स के दाम 1 जनवरी 2021 से बढ़ाने जा रही हैं। भारत में SUV कारें बीते कुछ समय काफी लोकप्रिय हुई। देखिए 2020 की टॉप 5 एसयूवी कार।
1. निसान मैग्नाइट : निसान मैग्नाइट को दिसंबर 2020 में लॉन्च किया गया था। अपनी कैटेगरी में यह सब अफोर्डेबल एसयूवी है। इस कार की शुरुआती कीमत 4.99 लाख से 9.35 लाख रुपए के बीच है। कार की लोकप्रियता का अंदाजा इसी लगाया जा सकता है कि लॉन्च के बाद 5 दिन में रिकॉर्ड 5000 बुकिंग्स मिली है।
 
 
2. किआ सोनेट : कंपनी ने इस कार को ह्यूंदै वेन्यू और मारुति सुजुकी विटारा ब्रेजा की टक्कर में उतारा था। कार को भारत में काफी पसंद किया जा रहा है। सोनेट अपने सेगमेंट में शानदार प्रदर्शन कर रही है। किआ मोटर्स (Kia Motors) की सब-कॉम्पैक्ट एसयूवी Kia Sonet की बंपर बिक्री हो रही है। नवंबर में किआ सॉनेट की कुल 11,417 यूनिट्स की बिक्री हुई।
3. न्यू जेनेरेशन ह्यूंदै क्रेटा :  इस कार को कंपनी ने मार्च में लॉन्च किया था। यह कार भारत में काफी पॉप्युलर है। बिक्री के मामले में अपने सेगमेंट की सफल कारों में से एक है। सेगमेंट में इस कार की अभी भी 42 प्रतिशत हिस्सेदारी है। कंपनी इस कार के दाम भी जनवरी 2020 में बढ़ाएगी।
4. न्यू जेनेरेशन महिंद्रा थार : यह महिंद्रा की सबसे पॉप्युलर ऑफरोडर है। कंपनी ने अक्टूबर में इस कार का न्यू जेनेरेशन मॉडल लॉन्च किया था। लॉन्चिंग के बाद इस कार को भारत में काफी शानदार रिस्पॉन्स मिला है। महिंद्रा थार 2020 को इस क्रैश टेस्ट में अडल्ट और चाइल्ड सेफ्टी दोनों में ही 4-स्टार रेटिंग मिली। कंपनी ने इस कार डिलिवरी भी शुरू कर दी है।
5. एमजी ग्लॉस्टर : यह MG की प्रीमियम 7 सीटर SUV है। इस कार को कंपनी ने सुपर, शार्प, स्मार्ट और सैवी 4 वेरियंट्स में लॉन्च किया है। यह एक कनेक्टेड कार है जो कंपनी की iSmart कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी के साथ आती है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

PoK में विरोध प्रदर्शन पर MEA का बड़ा बयान, Hormuz और Pakistan को लेकर क्या है भारत का प्लान

7 Electric Scooters, कम हाइट वालों को ट्रैफिक में भी नहीं होगी परेशानी, देखें List

अब वैष्‍णो देवी चढ़ावे में घोटाला! 550 करोड़ की चांदी के गबन का आरोप

Fact Check : सेटेलाइट तकनीक से सड़क और हवा में चलने वाली बस? जानिए नितिन गडकरी के दावों का सच

WhatsApp यूजरनेम फीचर पर भारत में लगी रोक, सुरक्षा चिंताओं पर Meta ने क्या कहा

सभी देखें

नवीनतम

UPSSSC X-Ray Technician Result Out : 377 उम्मीदवारों का चयन, आयोग ने जारी की मेरिट सूची

यूपी में सरकारी भर्ती हुई स्मार्ट, योगी सरकार ने शुरू किया OTR सिस्टम, अब बार-बार फॉर्म भरने की जरूरत नहीं

पहले भी विवादों में रहे बाबा बागेश्वर के भाई शालिग्राम गर्ग, जानिए अब क्या है नया विवाद

गुजरात में भी 16 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए सोशल मीडिया और AI होगा नियंत्रित

मुफ्त राशन से मजबूत हो रही गरीबों की खाद्य सुरक्षा, योगी सरकार ने बदली यूपी की PDS व्यवस्था

अगला लेख