बॉलीवुड सुपरस्टार रणवीर सिंह FIFA World Cup Final में होंगे शामिल

Webdunia
मंगलवार, 1 नवंबर 2022 (17:46 IST)
भारतीय सिनेमाई इतिहास के सर्वश्रेष्ठ अभिनेताओं में से एक माने जाने वाले सुपरस्टार रणवीर सिंह, वर्तमान समय में निश्चित रूप से पश्चिम में भारत के सांस्कृतिक राजदूत हैं। दुनिया भर में बढ़ती लोकप्रियता के साथ ही इस यूथ आइकन को अब कतर में होने वाले फीफा विश्व कप फाइनल में भाग लेने और भारत का प्रतिनिधित्व करने के लिए आमंत्रित किया गया है।

इस सबसे बड़े स्पोर्ट्स इवेंट में शामिल होने के लिए रणवीर आगामी 18 दिसंबर को कतर के लिए उड़ान भरेंगे, जहां दो सर्वश्रेष्ठ देश प्रतिष्ठित विश्व कप पर अपनी दावेदारी मजबूत करने के लिए भिड़ने के लिए तैयार होंगे। वैश्विक स्तर पर रणवीर एक सांस्कृतिक व्यक्तित्व बन गए हैं। विश्व स्तर पर वे भारत के आकांक्षी युवाओं का प्रतिनिधित्व करते हैं और फीफा विश्व कप फाइनल में मौजूद रहने के लिहाज से वे आदर्श राजदूत हैं। वे एक दिन के लिए वहां रहेंगे और विभिन्न वैश्विक फुटबॉल प्रतिनिधियों (प्रतीक) के साथ कई महत्वपूर्ण बैठकें भी करेंगे। इस महत्वपूर्ण बैठक में शामिल होने वाले फुटबॉल प्रतिनिधियों को भी अंतिम रूप दिया जा रहा है।

हाल ही में, फ्रेंच फुटबॉल आइकन जिनेदिन जिदान के बाद, रणवीर ने प्रतिष्ठित एडिडास एक्स योहजी यामामोटो (वाई-3) अभियान की शुरुआत की। हाल ही में रणवीर अबू धाबी में एनबीए खेलों में भी शामिल हुए, जहां उन्होंने बास्केटबॉल आइकन शकील ओ'नील और विंस कार्टर से मुलाकात की साथ ही नए स्टार्स ट्रै यंग और जियानिस एंटेटोकाउंपो के साथ भी बातचीत की। अब उन्हें प्रतिष्ठित मारकेश फिल्म महोत्सव में एटोइल डी'ओर पुरस्कार से सम्मानित किया जाना है। इससे पहले अमिताभ बच्चन, शाहरुख खान और आमिर खान जैसे दिग्गज भारतीय
चेहरों को यह पुरस्कार मिल चुका है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

बांग्लादेशी पुरुष क्रिकेटरों का भारतीय महिलाओं ने शॉल से किया स्वागत तो BCCI पर भड़के फैंस

पूरे Diamond League में ओलंपिक के इस कांस्य पदक विजेता से आगे नहीं निकल पाए नीरज चोपड़ा

बांग्लादेशी हिंदुओं के लिए भारतीय क्रिकेटर्स बांह पर काली पट्टी बांध कर उतरें, फैंस ने की मांग

INDvsPAK हॉकी मैच में हूटर बजने से पहले आपस में भिड़े खिलाड़ी (Video)

INDvsBAN सीरीज को रद्द करने की मांग ने पकड़ा जोर, BCCI से नाराज फैंस

सभी देखें

नवीनतम

IND vs BAN : विराट कोहली को दिया गलत आउट, रिव्यू भी नहीं लिया तो भड़के रोहित शर्मा

दलीप ट्राफी में अभिमन्यु ईश्वरन का शतक, सूर्यकुमार यादव ने निराश किया

T20I World Cup में इस कारण से भारत के लिए है खिताब जीतने का बहुत बढ़िया मौका

INDvsBAN टेस्ट के दूसरे दिन गिरे 17 विकेट, भारत मजबूत स्थिति में

Morne Morkel : तब और अब...पाकिस्तान टीम के कोच v/s भारतीय टीम के कोच, फैंस ने बनाए बेहतरीन मीम्स

अगला लेख
More