नहीं पहना 'लहरिया' तो हरियाली तीज पर सजना-संवरना है अधूरा

Webdunia
वैसे तो हम भारतीय किसी भी धार्मिक व पूजा-पाठ जैसे अवसरों पर अधिकांश बार लहरिया साड़ी, लहंगा, कुर्ता आदि पहनते हैं, लेकिन अगर आपने सावन के इस महीने और खासतौर से तीज के त्योहार पर इस पैटर्न के इंडियन वेयर व पोशाक नहीं पहनी तो आपका फैशन अधूरा है। जी हां, इस बार फिर फेस्टिव सीजन में लहरिया पैटर्न ट्रेंड में है।  
 
आइए, हम आपको बताए विभिन्न तरह के लहरिया पैटर्न के बारे में -
 
1 बंधेज लहरिया :
 
यह पैटर्न राजस्थान की पहली पसंद है। इस लहरिये में महिलाओं की खूबसूरती और भी बढ़ जाती है। ज्यादातर महिलाएं इसमें लाल, पीले रंग की साड़ी खरीदती है। वैसे तो कई बार इसमें और भी कलर के मेल देखने को मिलते हैं।

ALSO READ: मेहंदी की खूबसूरत डिजाइन, जानिए क्या चल रहा है ट्रेंड, 5 काम की बातें
 
2 पचरंगी लहरिया : 
 
जैसा की नाम से ही समझा जा सकता है कि यह पैटर्न पांच रंगो से मिलकर बनाया जाता है। आजकल इसमें पांच रंगो को कुंदन और मेंकारी से सजाया जाता है।
 
3 बारीक लहरिया :
 
जॉजर्ट से निर्मित हल्‍के और महीन कपड़े पर यह लहरिया बारीक-बारीक लाइनों को ध्यान में रखते हुए बनाया जाता है। यह पैटर्न हर लड़की व महिला पर अच्छा लगता है।
 
4 गोटा पट्टी और लहरिया :
 
लहरिया साडियों मे गोटा पत्ती वर्क हमेशा से ही महिलाओं की खास पसंद रहा है। आप इस तीज पर लहरिया के साथ गोटा पत्ती वर्क वाली साड़ी भी ट्राय कर सकती हैं।

ALSO READ: मेहंदी डिजाइन के होते हैं 5 प्रकार, आपको कौनसी स्टाइल है ज्यादा पसंद?
 
5 मोथड़ा वर्क और लहरिया :
 
बदलते ट्रेंड्स के साथ लहरिया सिर्फ स्ट्राइप्स व लाइनों वाला पैटर्न ही नहीं रह गया हैं। अब 'मोथरा' जैसी नई तकनीक से लहरिया में चेकर्ड पैटर्न भी बनाए जा रहे है। 
 
6 गोल्‍डन वर्क के साथ :
 
वैसे तो इन दिनों लहरिया के साथ काफी एक्सपेरिमेंट होने लगे हैं। लेकिन चाहे साड़ी हो, सूट हो या दुपट्टा गोल्‍डन वर्क के साथ लहरिया हमेशा ही खूबसूरत लगता है।
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

आंखों को स्वस्थ रखना चाहते हैं तो इन 4 चीजों को जरूर करें अपनी डाइट में फॉलो

प्रेगनेंट महिलाओं के लिए गजब हैं शकरकंद के फायदे, ऐसे करें डाइट में शामिल

भारत की Coral Woman उमा मणि, मूंगा चट्टानों के संरक्षण के लिए दादी बनने की उम्र में सीखी डाइविंग

ज्यादा नमक खाने से सेहत को होती हैं ये 7 समस्याएं, शरीर में दिखते हैं ये संकेत

क्या गुस्सा करने से बढ़ जाता है Heart Attack का खतरा? जानिए कैसे रहें शांत

सभी देखें

नवीनतम

क्या वजाइनल हेल्थ के लिए नुकसानदायक है मसालेदार खाना?

श (Sh) अक्षर से ढूंढ रहे हैंa अपनी लाड़ली के लिए नाम

लोटपोट हो जाएंगे यह चुटकुला पढ़कर: प्रेमिका का जवाब सुनकर प्रेमी पहुंचा ICU में

शरीर में इसलिए मारता है लकवा! कहीं आप तो नहीं कर रहे ये गलतियां? जानें बचाव

अगला लेख
More