Fashion Tips : करवा चौथ पर जानिए 5 फैशन आइडियाज

Webdunia
करवा चौथ के दिन महिलाएं अपने पति के सामने सबसे खूबसूरत दिखना चाहती है। जिसके लिए शायद आपने भी तैयारियां शुरू कर दी होगी। लेकिन अक्सर गाड़ी उस मुकाम पर अटक जाती है कि, 'मैं क्‍या पहनू'। यह सोचते-सोचते त्योहार ही आ जाता है। अगर आपके साथ भी ऐसा ही हो रहा है तो घबराएं नहीं। आज यह पोस्‍ट पढ़कर समझ जाएंगे कि आप किस तरह का वर्क इस बार पहनना पसंद करेंगे। तो जानते हैं इस पोस्ट में -

1.मिरर वर्क - जी हां, इन दिनों मिरर वर्क बहुत ट्रेंडिंग है। फिर आप इस वर्क में साड़ी भी पहन सकते हैं या प्लाजो और कुर्ती भी पहन सकते हैं। यह स्‍टाइल आपको एकदम गर्लिश लुक देगा। जिसमें आप यंग और खूबसूरत लगोगी।

2. सिक्वेंसिंग - यह पैटर्न इन दिनों काफी ट्रेंडिंग है। साड़ी, कुर्ता प्लाजो, इंडो-वेस्टर्न, वेस्टर्न टॉप हर स्टाइल में यह पैटर्न काफी पसंद किया जा रहा है। यह सदाबहार पैटर्न है। पार्टी वियर लुक के लिए यह पहली पसंद है। इसके बाद आप अलग नहीं बल्कि मेचिंग की ही ज्वेलरी पहने। अगर आपको हैवी लुक चाहिए तो डार्क कलर पहने और लाइट लुक चाहिए तो लाइट कलर पसंद करें। जी, दोनों का पैटर्न एक ही है लेकिन रंग से बहुत अधिक फर्क पड़ जाता है।

3. शिमर - अगर आपको एकदम तामझाम पसंद है तो शिमर का कलेक्‍शन बहुत अच्छा लगता है। इसमें आप गोल्ड, सिल्वर, ग्रे रंग या कोई लाइट कलर पसंद कर सकते हैं। ताकि उसे कहीं भी पहन सकें। आप फुल शिमर नहीं पहनते हुए हाफ शिमर और हाफ प्‍लेन भी पहन सकते हैं। साथ ही आपको क्रिएटिविटी पसंद है तो आप अपनी पसंद से साड़ी भी सिला सकते हैं इस पैटर्न में।

4. बेल्ट स्टाइल - अभी तक बेल्‍ट सिर्फ इंडो वेस्‍टर्न या जींस पर लगाया करते थे लेकिन साड़ी पर यह खूब जंचता है। साड़ी विथ बेल्‍ट काफी ट्रेंडिंग स्टाइल है। यह आपको इंडो वेस्टर्न लुक देगा। साथ ही किसी भी फंक्शन और फेस्टिवल में आप इसे पहन सकती हो।

5.पेंट स्टाइल साड़ी - अगर आप किसी क्‍लब में करवा चौथ मना रहे हैं तो और आप कुछ इंडो वेस्‍टर्न पहनना चाहते हैं तो प्लाजो के साथ साड़ी अच्‍छी लगेगी। इसलिए ये स्‍टाइल आप आराम से कैरी कर सकती है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

क्या आपको भी पसंद है चाय के साथ नमकीन खाना? सेहत को हो सकते हैं ये 5 नुकसान

ऑफिस के लिए 5 best corporate outfit ideas, जानिए किन आउटफिट्स से मिलेगा परफेक्ट प्रोफेशनल लुक

खाने के बाद चबाएं एक पान का पत्ता, सेहत को मिलेंगे ये 7 गजब के फायदे

अपने नाखूनों की देखभाल करने के लिए, अपनाएं ये बेहतरीन Nail Care Tips

सूप पीने से पहले रखें इन 5 बातों का ध्यान, सेहत को मिलेंगे 2 गुना फायदे!

सभी देखें

नवीनतम

Benefits of Ghee Coffee : जानिए क्या है घी कॉफी, इन फायदों को जान आप भी पिएंगे रोज

World Bamboo Day: क्यों मनाया जाता है विश्व बांस दिवस, जानें इतिहास और 5 खास बातें

क्या गुस्सा करने से बढ़ जाता है Heart Attack का खतरा? जानिए कैसे रहें शांत

18 सितंबर : अंतरराष्ट्रीय समान वेतन दिवस आज, जानें इतिहास और महत्व

Mental Health के लिए बहुत फायदेमंद हैं ये 10 फल, जानिए कैसे रहेगा आपका मन शांत

अगला लेख
More