3 फरवरी को मंगलौर गुड़ मंडी में होगी उत्तराखंड के किसानों की महापंचायत

निष्ठा पांडे
सोमवार, 1 फ़रवरी 2021 (19:35 IST)
देहरादून। उत्तराखंड के किसानों की कृषि कानूनों के विरोध में महापंचायत 3 फरवरी को होगी। किसान संगठनों ने बैठक आयोजित कर महापंचायत को अंतिम रूप दिया। संगठन के पदाधिकारियों ने किसानों से अधिक से अधिक संख्‍या में महापंचायत में पहुंचने की अपील की है।

इस महापंचायत में किसान आंदोलन की आगे की रणनीति तय करेंगे। महापंचायत में भाकियू टिकैत (टिकैत) के युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष गौरव टिकैत भी शामिल होंगे। रविवार को लिब्बरहेड़ी गांव में आयोजित बैठक में उत्तराखंड के किसान संगठनों ने बैठक कर महापंचायत की तारीख का ऐलान किया।

बैठक में तय किया गया कि महापंचायत आगामी तीन फरवरी को मंगलौर गुड़ मंडी में दोपहर 12 बजे होगी। इस दौरान किसान संगठनों के पदाधिकारियों ने महापंचायत में किसानों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने की अपील की। किसान संगठन के नेताओं ने कार्यकर्ताओं से महापंचायत को सफल बनाने के लिए जनसंपर्क अभियान चलाने का भी आह्वान किया।

भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) के जिलाध्यक्ष विजय शास्त्री ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि तीन फरवरी को महापंचायत में आगे की रणनीति पर चर्चा की जाएगी। उत्तराखंड किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष गुलशन रोड़ ने कहा कि उत्तराखंड के किसान एकजुट होकर अपने हकों की लड़ाई लड़ेंगे और जो कि किसानों की आवाज को दबाने का काम करेगी, उससे भी निपटा जाएगा।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

rg kar college rape murder case : डॉक्टरों का 2 घंटे तक इंतजार करती रहीं ममता बनर्जी, फिर मांगी जनता से माफी

मेरठ : 2 साल के अफेयर का खौफनाक अंत, 25 साल के भतीजे के प्रेम में छली गई 40 साल की चाची, जान देकर चुकानी पड़ी कीमत

Sukanya Samriddhi Yojana में 1 अक्टूबर से बड़ा बदलाव, जान लें वरना पछताएंगे

MG Windsor Electric : 1 साल तक फ्री चार्जिंग, 331 Km रेंज, सस्ती कार से मार्केट में आ जाएगी सुनामी

अखिलेश यादव ने लगाया BJP और सरकारी अधिकारियों पर अयोध्या में भूमि घोटाले का आरोप

सभी देखें

नवीनतम

केजरीवाल की रिहाई पर AAP में जश्न, कहा सत्यमेव जयते

Manipur: सरकार ने 5 जिलों में ब्रॉडबैंड इंटरनेट सेवाओं पर से हटाया प्रतिबंध

आबकारी मामले में केजरीवाल को बड़ी राहत, CBI केस में मिली जमानत

दक्षिण दिल्ली के ग्रेटर कैलाश में जिम मालिक की गोली मारकर हत्या

एमपी में भारी बारिश से जुड़ीं घटनाओं में 11 लोगों की मौत, सीएम यादव ने की उच्च स्तरीय बैठक

अगला लेख
More