किसानों के समर्थन में कांग्रेस का सोशल मीडिया पर अभियान

Webdunia
सोमवार, 30 नवंबर 2020 (12:08 IST)
नई दिल्ली। कांग्रेस ने 3 केंद्रीय कृषि कानूनों के विरोध में प्रदर्शन कर रहे किसानों का समर्थन करते हुए सोमवार को सोशल मीडिया अभियान चलाया और पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा और कई अन्य वरिष्ठ नेताओं ने सरकार पर निशाना साधा। राहुल गांधी ने लोगों से 'स्पीकअप फॉर फार्मर्स' नामक सोशल मीडिया अभियान से लोगों से जुड़ने की अपील की।
ALSO READ: PM मोदी के अहंकार ने जवान को किसान के खिलाफ खड़ा कर दिया : राहुल गांधी
उन्होंने एक वीडियो साझा करते हुए ट्वीट किया कि मोदी सरकार ने किसान पर अत्याचार किए- पहले काले कानून फिर चलाए डंडे। लेकिन वो भूल गए कि जब किसान आवाज उठाता है तो उसकी आवाज पूरे देश में गूंजती है। किसान भाई-बहनों के साथ हो रहे शोषण के खिलाफ आप भी 'स्पीकअप फॉर फारमर्स' के माध्यम से जुड़िए।
 
प्रियंका ने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि नाम किसान कानून लेकिन सारा फायदा अरबपति मित्रों का। किसान कानून बिना किसानों से बात किए कैसे बन सकते हैं? उनमें किसानों के हितों की अनदेखी कैसे की जा सकती है? सरकार को किसानों की बात सुननी होगी। आइए मिलकर किसानों के समर्थन में आवाज उठाएं। 
 
पिछले कई दिनों से बड़ी संख्या में किसान दिल्ली के निकट विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। उनकी मांग तीनों कृषि कानूनों को वापस लेने की है। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

महाराष्ट्र चुनाव में सत्तारूढ़ दल को भारी न पड़ जाए शिवाजी महाराज की प्रतिमा का विवाद

क्‍या SCO सम्मेलन में शामिल होंगे PM मोदी, पाकिस्तान सरकार ने भेजा निमंत्रण

Hurun India Rich List 2024 : अडाणी ने अंबानी को पीछे छोड़ा, अडाणी परिवार भारत की सबसे अमीर फैमिली, 1 साल में बढ़ी 95% संपत्ति

मान के 'रेप का तजुर्बा' वाले बयान पर BJP सांसद Kangana का पलटवार

राहुल गांधी के बदले तेवर का राज, मार्शल आर्ट से सिखाए राजनीति के 4 दांव-पेंच

सभी देखें

नवीनतम

एकनाथ शिंदे के मंत्री सावंत का विवादित बयान, अजीत पवार की पार्टी नाराज

दुनियाभर में 60 फीसदी लोगों को स्वच्छ पेयजल नसीब नहीं, बढ़ीं बीमारियां व सेहत पर पड़ रहा असर

live : बहराइच में भेड़ियों की तलाश

Weather Updates: देशभर में मानसून मेहरबान, 31 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

बारिश और बाढ़ के बाद गुजरात में तूफान का खतरा, कच्छ में आज भारी बारिश

अगला लेख
More