वेबदुनिया की खबर पर मुहर : 1 फरवरी को होने वाला किसानों का संसद मार्च टला, योगेंद्र यादव बोले- लाल किले पर तिरंगे के साथ बेअदबी बर्दाश्त नहीं

संसद मार्च को रद्द नहीं टाला जा रहा है : योगेंद्र यादव

विकास सिंह
बुधवार, 27 जनवरी 2021 (21:32 IST)
गणतंत्र दिवस पर दिल्ली में हुई हिंसा के बाद अब संयुक्त किसान मोर्चा ने एक फरवरी को होने वाला संसद मार्च स्थगित कर दिया है। ‘वेबदुनिया’ ने आज सबसे पहले इस बात को बताया था कि दिल्ली में हुई हिंसा के बाद अब किसान संगठन प्रस्तावित संसद मार्च को टालने पर विचार कर रहे है। 
ALSO READ: एक्सप्लेनर: लाल किले पर झंडा फहराने से कमजोर हुआ किसान आंदोलन,टल सकता है 1 फरवरी का संसद मार्च
दिल्ली हिंसा के बाद बुधवार देर शाम तक चली संयुक्त किसान मोर्चा की बड़ी बैठक के बाद किसान नेताओं ने सामूहिक प्रेस कॉफ्रेंस कर लाल किले में हुए उत्पात की निंदा करते हुए एलान किया कि अब एक फरवरी को होने वाला किसानों का संसद मार्च स्थगित कर दिया गया। हिंसा के विरोध में अब किसान 30 जनवरी को महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर एक दिन का उपवास करेंगे।
संयुक्त किसान मोर्चा के नेता योगेंद्र यादव ने कहा कि किसान गणतंत्र परेड के दौरान लाल किले पर तिरंगे के अपमान की जो घटना हुई उससे पूरे देश की भावना आहत हुई है। इसलिए पूरे देश को एक संदेश देने के लिए अगर तिरंगे का अपमान किया जाता है तो वह किसानों के लिए भी दुख की बात है इसलिए संसद मार्च को फिलहाल स्थगित किया जा रहा है। उन्होंन साफ कहा कि संसद मार्च रद्द नहीं किया जा रहा है केवल पोस्टफोन कर रहे है।
ALSO READ: गणतंत्र दिवस पर दिल्ली में अराजक आंदोलन से शर्मसार लोकतंत्र !
वहीं स्वराज इंडिया के अध्यक्ष योगेंद्र यादव ने कहा कि किसान आंदोलन पूरे देश के किसानों का है और संयुक्त किसान मोर्चा ने हमेशा देश के लिए हमेशा काम किया है। उन्होंने कहा कि किसान आंदोलन जारी रहेगा। योगेंद्र यादव ने कहा कि लालकिले में एक संगठन विशेष के लोगों को पुलिस ने जानूझकर जाने दिया। वहीं दिल्ली की संयुक्त किसान मोर्चा के नेताओं के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने पर कहा कि किसान एफआईआर से डकरने वाला नहीं है जब कोई आंदोलन शुरु होता तो उसमें शामिल लोगों को एफआईआर  और जेल का पता होता है।
 
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

क्या दिल्ली में समय से पूर्व हो सकते हैं विधानसभा चुनाव, केजरीवाल की मांग के बाद क्या बोले विशेषज्ञ

महाराष्ट्र का मुख्यमंत्री बनना मेरी कभी ख्वाहिश नहीं रही : उद्धव ठाकरे

अनिल विज ने बढ़ाई BJP की मुश्किलें, खुद को बताया CM पद का दावेदार, कहा- मैं सबसे सीनियर नेता

Caste Census : जाति जनगणना को लेकर बड़ा अपडेट, सरकार करने वाली है यह काम

प्रधानमंत्री मोदी ने बताया, कौन हैं झारखंड के लिए बड़ा खतरा...

सभी देखें

नवीनतम

यह आखिरी बार है, जूनियर डॉक्टरों को बैठक के लिए CM ममता का 5वां न्योता

एआई पर नियंत्रण नहीं रखा गया तो यह लोकतंत्र और शान्ति के लिए हो सकता है खतरा

100 दिन के कार्यकाल में आप देख सकते हैं हमारी गति, गुजरात में बोले मोदी

हिन्दी दिवस पर लघुकथा मंथन 2024 का आयोजन संपन्न

पार्षद ने वर्दी उतरवाने की धमकी दी, ASI ने गु्स्से में खुद फाड़ी यूनिफॉर्म (वीडियो)

अगला लेख
More