कोलकाता पहुंची किसान आंदोलन की आंच, 10 राजनीतिक कैदियों ने शुरू की भूख हड़ताल

Webdunia
रविवार, 27 दिसंबर 2020 (20:50 IST)
कोलकाता। तीन नए कृषि कानूनों को निरस्त करने की मांग को लेकर आंदोलनरत किसानों के साथ एकजुटता प्रदर्शित करने के मद्देनजर कोलकाता की जेल में बंद 10 राजनीतिक कैदियों ने रविवार को भूख हड़ताल शुरू की है।
 
दमदम केंद्रीय जेल से जारी बयान में प्रदर्शनकारियों ने नए कानूनों को किसान विरोधी करार दिया और आरोप लगाया कि भाजपा नीत केंद्र सरकार ने कोविड-19 महामारी की परिस्थितियों का फायदा उठाते हुए इन कानूनों को पारित किया है।
 
बयान में केंद्र सरकार के उस दावे की भी आलोचना की गई, जिसमें नए कृषि कानूनों को किसानों के हित में बताया गया है। राज्य कारागार विभाग के सूत्रों ने बताया कि इसी मुद्दे को लेकर किसानों के समर्थन में सोमवार से मुर्शिदाबाद जिले की बरहामपुर जेल में बंद 8 अन्य राजनीतिक कैदी भी भूख हड़ताल की शुरुआत करेंगे।
 
उल्लेखनीय है कि पंजाब, हरियाणा, उत्तरप्रदेश के अलावा कई अन्य राज्यों के हजारों किसान तीन नए कृषि कानूनों को वापस लिए जाने की मांग को लेकर दिल्ली की सीमाओं पर विरोध-प्रदर्शन कर रहे हैं। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

tirupati laddu पर छिड़ी सियासी जंग, पशु चर्बी के दावे पर तेदेपा-वाईएसआरसीपी आमने-सामने

Kolkata Doctor Case : जूनियर डॉक्‍टरों ने खत्‍म की हड़ताल, 41 दिन बाद लौटेंगे काम पर

कटरा चुनावी रैली में कांग्रेस-नेकां पर गरजे PM मोदी, बोले- खून बहाने के पाकिस्तानी एजेंडे को लागू करना चाहता है यह गठबंधन

Mangaluru : 2 सिर और 4 आंख वाला दुर्लभ बछड़ा पैदा हुआ, देखने के लिए उमड़ा हुजूम

वन नेशन वन इलेक्शन में दक्षिण भारत पर भारी पड़ेगा उत्तर भारत?

सभी देखें

नवीनतम

संभल में दुष्कर्म पीड़िता की हत्या, 20 दिन पहले जेल से रिहा आरोपी ने मारी गोली

प्रियंका पर रीजीजू का पलटवार, संसदीय परंपराओं की याद दिलाई

असुरक्षित भोजन से प्रतिवर्ष 4.2 लाख लोगों की मौत

राजस्थान के गवर्नर बागडे का जनजातियों के उत्थान का आह्वान

Pakistan: पाकिस्तान में ईशनिंदा के मामले में ईसाई समुदाय की महिला को मृत्युदंड

अगला लेख
More