Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

Farmer Protest: कांग्रेस ने किसानों के समर्थन में चलाया सोशल मीडिया अभियान

हमें फॉलो करें Farmer Protest: कांग्रेस ने किसानों के समर्थन में चलाया सोशल मीडिया अभियान
, शुक्रवार, 8 जनवरी 2021 (12:45 IST)
नई दिल्ली। कांग्रेस ने तीन केंद्रीय कृषि कानूनों के खिलाफ आंदोलन कर रहे किसानों के समर्थन में शुक्रवार को सोशल मीडिया अभियान चलाया जिसके तहत पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने लोगों से किसान आंदोलन के पक्ष में आवाज बुलंद करने की अपील की।
पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने 'किसान के लिए भारत बोले' अभियान के तहत वीडियो जारी कर कहा कि शांतिपूर्ण आंदोलन लोकतंत्र का एक अभिन्न हिस्सा होता है। हमारे किसान बहन-भाई जो आंदोलन कर रहे हैं, उसे देशभर से समर्थन मिल रहा है। आप भी उनके समर्थन में अपनी आवाज जोड़कर इस संघर्ष को बुलंद कीजिए ताकि कृषि-विरोधी कानून खत्म हों।
 
कांग्रेस महासचिव और उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि इस कंपकंपाती ठंड में कोरोना के बढ़ते प्रकोप में किसान 42 दिनों से दिल्ली के निकट आंदोलन कर रहे हैं लेकिन उनकी आवाज नहीं सुनी जा रही। इस सरकार के लिए लोकतंत्र के अंदर जनता की आवाज का कोई मूल्य नहीं है। पार्टी के कई अन्य नेताओं ने भी इस अभियान के तहत अपनी बात रखी और लोगों से किसानों के साथ खड़े होने की अपील की।
 
गौरतलब है कि किसान संगठनों के बीच शुक्रवार को नए दौर की बातचीत हो रही है। किसान संगठनों की मांग है कि तीनों कृषि कानूनों को वापस लिया जाए और न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) की कानूनी गारंटी दी जाए। अपनी मांगों को लेकर हजारों किसान दिल्ली के निकट पिछले करीब 40 दिनों से प्रदर्शन कर रहे हैं। सरकार का कहना है कि ये कानून कृषि क्षेत्र में बड़े सुधार के कदम हैं और इनसे खेती से बिचौलियों की भूमिका खत्म होगी तथा किसान अपनी उपज देश में कहीं भी बेच सकते हैं। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

यूपी के बुलंदशहर में बड़ा हादसा, जहरीली शराब पीने से 5 की मौत