Hanuman Chalisa
✕

PM Modi Visit US: क्‍यों खास है पीएम मोदी का अमेरिकी दौरा?

Webdunia
मंगलवार, 20 जून 2023 (15:00 IST)
PM Modi Visit US:  भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पहली बार राष्‍ट्रपति के निमंत्रण पर अमेरिका पहुंचे। यूं तो पीएम मोदी ने पहले भी यूएस की यात्राएं की हैं, वे साल 2014 में पीएम बनने के बाद सात बार अमेरिका की यात्रा कर चुके हैं, लेकिन यह पीएम मोदी का पहला राजकीय दौरा है।
उल्‍लेखनीय है कि साल 2002 में गुजरात दंगों के बाद अमेरिका ने नरेंद्र मोदी को अमेरिका के लिए वीजा देने से इनकार कर दिया था। अब 2023 में उसी अमेरिका ने पीएम मोदी को राजकीय यात्रा का निमंत्रण दिया है। तमाम वजहों में से एक यह भी वजह है कि पीएम मोदी के इस अमेरिकी दौरे पर पूरी दुनिया की नजर है।
आइए जानते हैं आखिर क्‍यों इतना खास है पीएम मोदी का यह अमेरिकी दौरा।

पीएम मोदी : न्यूयॉर्क से लेकर वॉशिंगटन डीसी तक
बता दें कि पीएम मोदी की अमेरिका यात्रा न्यूयॉर्क से शुरू होगी, जहां वह 21 जून को न्यूयॉर्क स्थित संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस समारोह की अगुवाई करेंगे। उल्‍लेखनीय है कि संयुक्त राष्ट्र महासभा ने दिसंबर 2014 में एक प्रस्ताव पारित करके 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस घोषित किया था।

स्‍टेट विजिट पर पीएम मोदी : पीएम नरेंद्र मोदी देश के दूसरे प्रधानमंत्री और तीसरे बड़े नेता हैं जिन्हें अमेरिका ने स्टेट विजिट यानी राजकीय यात्रा पर बुलाया है। इससे पहले 1963 में सर्वपल्ली डॉ राधाकृष्णन और 2009 में तत्कालीन प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह अमेरिका की स्टेट विजिट पर जा चुके हैं।

मोदी की मिस्र यात्रा : अमेरिका की अपनी यात्रा के समापन के बाद, प्रधान मंत्री 24 से 25 जून तक राजकीय यात्रा के लिए मिस्र जाएंगे। पीएम मोदी इजिप्ट के राष्ट्रपति अब्देल फतह अल-सीसी के निमंत्रण पर जा रहे हैं। अल-सीसी इसी साल भारत के गणतंत्र दिवस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए थे। इजिप्ट के साथ भारत की नजदीकी कूटनीतिक हिसाब से बेहद अहम मानी जा रही है।

रूस-यूक्रेन युद्ध में भारत की भूमिका : पिछले एक साल से ज्‍यादा वक्‍त से रूस और यूक्रेन का युद्ध चल रहा है। वहीं दुनिया में चीन की आक्रामक और विस्तारवादी नीतियों की भी चर्चा है। ऐसे में मोदी और बाइडन की मुलाकात को निर्णायक माना जा रहा है। हालांकि, रूस और यूक्रेन युद्ध में भारत अब तक तटस्थ ही रहा है, लेकिन अमेरिका और पश्चिमी देशों का दबाव है कि भारत रूस के खिलाफ सख्त स्टैंड लें। ऐसे में भारत की भूमिका पर दुनियाभर की नजर होगी।

अमेरिका के लिए भारत क्‍यों है जरूरी : दुनियाभर में चीन की बढती दखल से हर देश परेशान है। इसके साथ ही अमेरिका भी जानता है कि इंडो-पैसिफिक रीजन में चीन काउंटर कर उसके सामने खडे होने और शांति के लिए भारत का साथ और सपोर्ट जरूरी है। इसी मकसद से पिछले कुछ सालों में भारत और अमेरिका करीब आए हैं। भारत और अमेरिका क्वॉड से लेकर आई2यू2 जैसे अहम मंच पर एक साथ नजर आ चुके हैं। बता दें कि यह दौरा इसलिए भी अहम है क्‍योंकि करीब तीन महीने बाद भारत G20 सम्मेलन की मेजबानी करने वाला है।

यूएस यात्रा पर क्‍या कहा मोदी ने : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को कहा कि अमेरिका की उनकी यात्रा भारत-अमेरिका साझेदारी की गहराई एवं विविधता को समृद्ध करने का एक अवसर होगी और दोनों देश मिलकर साझा वैश्विक चुनौतियों का अधिक मजबूती से सामना कर सकते हैं। उन्‍होंने कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन और प्रथम महिला जिल बाइडन के निमंत्रण पर अमेरिका की तरफ से यह ‘विशेष निमंत्रण’ दर्शाता है कि दोनों लोकतांत्रिक देशों के बीच यह साझेदारी कितनी अहम एवं मजबूत है।
Written and Edited by navin rangiyal

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

PM मोदी ने जवानों के बीच बस्तर में मनाई दिवाली, नक्सलवाद पर जीत को बताया ऐतिहासिक, बोले- अब शांति और विकास की नई शुरुआत हुई

अयोध्या के 10वें दीपोत्सव पर उमड़ा आस्था का समंदर, अयोध्यावासियों ने कहा- त्रेतायुग जैसी अलौकिक दिख रही रामनगरी

US Midterm Elections में हार के बाद घिरे डोनाल्ड ट्रंप : बिजनेस सौदों, क्रिप्टो विवाद और बगावती सुरों से बढ़ेंगी मुश्किलें

राजीव के PM बनने की खबर पर क्‍यों दहशत में आ गई थी सोनि‍या गांधी, बाबरी मस्जिद टूटने पर छलक पड़े थे आंसू, 1992 का दर्द कि‍या बयां

चीन सीमा पर भारत को सामरिक बढ़त, न्योमा एयरबेस पर IAF विमान की सफल लैंडिंग, बना विश्व रिकॉर्ड!

सभी देखें

नवीनतम

गृहमंत्री अमित शाह ने की CM भूपेंद्र पटेल के साथ हाईलेवल मीटिंग, समीक्षा बैठक में लिए कई अहम फैसले

आज 26 साल का हुआ उत्तराखंड, CM धामी ने दी राज्य स्थापना दिवस की शुभकामनाएं

Weather Update: इन राज्यों में बदलेगा मौसम, कहीं भारी बारिश तो कहीं बढ़ेगी ठंड, IMD ने जारी किया अलर्ट

CM योगी ने 'जनता दर्शन' में सुनी लोगों की समस्‍याएं, अधिकारियों को दिए प्रभावी कार्रवाई के निर्देश

गोवर्धन पूजा पर्व: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज गोपाल-कृष्ण ग्राम पुरस्कार योजना के विजयी पशुपालकों को करेंगे पुरस्कृत

अगला लेख