रमा एकादशी व्रत की पूजा विधि, महत्व और कथा

Webdunia
Rama Ekadashi 2023 Kab Hai: हिन्दू कैलेंडर के अनुसार वर्ष 2023 में 9 नवंबर, दिन गुरुवार को रमा एकादशी मनाई जा रही है। धार्मिक ग्रंथों में दीपावली से पहले आने वाली यह एकादशी सबसे खास मानी गई है। इसमें माता लक्ष्मी के पूजन का खास महत्व है, क्योंकि व‌िष्‍णुप्रिया का एक नाम रमा भी है।

आइए जानते हैं यहां रमा एकादशी व्रत की पूजन विधि, महत्व और कथा के बारे में-
 
पूजा विधि- 
- रमा एकादशी के दिन सुबह जल्दी उठकर स्नानादि से निवृत्त हो जाएं।
 
- घर के मंदिर में दीप प्रज्वलित करें।
 
- भगवान श्री विष्णु का गंगा जल से अभिषेक करें।
 
- इस पावन दिन श्रीहरि विष्णु और माता लक्ष्मी जी की पूजा करें।
 
- उन्हें पीले पुष्प और तुलसी दल अर्पित करें।
 
- इस दिन संभव हो तो व्रत-उपवास अवश्य रखें।
 
- पूजन के पश्चात भगवान की आरती करें।
 
- भगवान को पीली मिठाई तथा ऋतु फल का भोग लगाएं। 
 
- भगवान विष्णु के भोग में तुलसी को जरूर शामिल करें। बिना तुलसी के भगवान विष्णु भोग ग्रहण नहीं करते हैं।
 
- ध्यान रखें कि एकादशी व्रत में भगवान को सिर्फ सात्विक चीजों का भोग लगाया जाता है। 
 
- इस दिन अधिक से अधिक ध्यान भगवान में लगाएं तथा उनके मंत्रों का जाप करें।
 
- रात्रि जागरण करें, तत्पश्चात अगले दिन सुबह पुन: पूजन करके ब्राह्मण को भोजन करवाएं, अन्न, वस्त्र दान और दक्षिणा दें। 
 
- तत्पश्चात खुद पारण करें। 
 
महत्व: पौराणिक धार्मिक ग्रंथों के अनुसार भगवान श्री कृष्ण ने धर्मराज युद्धिष्ठिर को रमा एकादशी के बारे में कहा था कि यह एकादशी कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष में दीपावली के 4 दिन पहले पड़ती है। जिसे रंभा/ रम्भा एकादशी के नाम से भी जाना जाता है। यह व्रत सच्चे मन से व्रत करने से वाजपेय यज्ञ के बराबर फल मिलता है तथा यह एकादशी सबसे शुभ और महत्वपूर्ण मानी गई है। 
 
यह एकादशी भगवान श्री विष्णु को सभी व्रतों में सबसे अधिक प्रिय है, और यह पुण्य कार्य का संचय करने के लिए बहुत महत्वपूर्ण मानी गई है। पद्म पुराण के अनुसार जो मनुष्य सच्चे मन से इस एकादशी का व्रत-उपवास रखता है, उसे बैकुंठ धाम प्राप्त होता है और जीवन के समस्त समस्याओं से मुक्ति मिलती है। इस दिन भगवान श्री विष्णु और माता लक्ष्मी का साथ पूजन किया जाता है।
 
हिन्दू धर्म में यह एकादशी इसीलिए भी अधिक महत्वपूर्ण मानी गई है, क्योंकि श्रीहरि व‌िष्‍णु की पत्नी देवी लक्ष्मी का एक नाम रमा भी है, अत: यह एकादशी विष्णु जी को अधिक प्रिय है। मान्यता है क‌ि इस एकादशी का व्रत करने से मनुष्य सभी सुखों और ऐश्वर्य को प्राप्त करता है। अत: दिवाली पूर्व आने वाली कार्त‌िक मास की कृष्‍ण पक्ष की एकादशी के द‌िन से ही धन की देवी माता लक्ष्मी को प्रसन्न करने का स‌िलस‌िला शुरू हो जाता है।
 
कथा- रमा एकादशी की पौराणिक व्रत कथा के अनुसार प्राचीन काल में मुचकुंद नाम का एक राजा था। उसकी इंद्र के साथ मित्रता थी और साथ ही यम, कुबेर, वरुण और विभीषण भी उसके मित्र थे। यह राजा बड़ा धर्मात्मा, विष्णुभक्त और न्याय के साथ राज करता था। उस राजा की एक कन्या थी, जिसका नाम चंद्रभागा था। उस कन्या का विवाह चंद्रसेन के पुत्र शोभन के साथ हुआ था। 
 
एक समय वह शोभन ससुराल आया। उन्हीं दिनों जल्दी ही पुण्यदायिनी एकादशी 'रमा' भी आने वाली थी। जब व्रत का दिन समीप आ गया तो चंद्रभागा के मन में अत्यंत सोच उत्पन्न हुआ कि मेरे पति अत्यंत दुर्बल हैं और मेरे पिता की आज्ञा अति कठोर है। दशमी को राजा ने ढोल बजवा कर सारे राज्य में यह घोषणा करवा दी कि एकादशी को भोजन नहीं करना चाहिए। ढोल की घोषणा सुनते ही शोभन को अत्यंत चिंता हुई और अपनी पत्नी से कहा कि हे प्रिये! अब क्या करना चाहिए, मैं किसी प्रकार भी भूख सहन नहीं कर सकूंगा। ऐसा उपाय बताओ कि जिससे मेरे प्राण बच सकें, अन्यथा मेरे प्राण अवश्य चले जाएंगे। 
 
चंद्रभागा कहने लगी कि हे स्वामी! मेरे पिता के राज्य में एकादशी के दिन कोई भी भोजन नहीं करता। हाथी, घोड़ा, ऊंट, बिल्ली, गौ आदि भी तृण, अन्न, जल आदि ग्रहण नहीं कर सकते, फिर मनुष्य का तो कहना ही क्या है। यदि आप भोजन करना चाहते हैं तो किसी दूसरे स्थान पर चले जाइए, क्योंकि यदि आप यहीं रहना चाहते हैं तो आपको अवश्य व्रत करना पड़ेगा। ऐसा सुनकर शोभन कहने लगा कि हे प्रिये! मैं अवश्य व्रत करूंगा, जो भाग्य में होगा, वह देखा जाएगा।
 
इस प्रकार से विचार कर शोभन ने व्रत रख लिया और वह भूख व प्यास से अत्यंत पीड़ित होने लगा। जब सूर्य नारायण अस्त हो गए और रात्रि को जागरण का समय आया जो वैष्णवों को अत्यंत हर्ष देने वाला था, परंतु शोभन के लिए अत्यंत दु:खदायी हुआ। प्रात:काल होते शोभन के प्राण निकल गए। तब राजा ने सुगंधित काष्ठ से उसका दाह संस्कार करवाया। परंतु चंद्रभागा ने अपने पिता की आज्ञा से अपने शरीर को दग्ध नहीं किया और शोभन की अंत्येष्टि क्रिया के बाद अपने पिता के घर में ही रहने लगी। 
 
रमा एकादशी के प्रभाव से शोभन को मंदराचल पर्वत पर धन-धान्य से युक्त तथा शत्रुओं से रहित एक सुंदर देवपुर प्राप्त हुआ। वह अत्यंत सुंदर रत्न और वैदूर्यमणि जटित स्वर्ण के खंभों पर निर्मित अनेक प्रकार की स्फटिक मणियों से सुशोभित भवन में बहुमूल्य वस्त्राभूषणों तथा छत्र व चंवर से विभूषित, गंधर्व और अप्सराओं से युक्त सिंहासन पर आरूढ़ ऐसा शोभायमान होता था मानो दूसरा इंद्र विराजमान हो। 
 
एक समय मुचुकुंद नगर में रहने वाले एक सोम शर्मा नामक ब्राह्मण तीर्थयात्रा करता हुआ घूमता-घूमता उधर जा निकला और उसने शोभन को पहचान कर कि यह तो राजा का जमाई शोभन है, उसके निकट गया। शोभन भी उसे पहचान कर अपने आसन से उठकर उसके पास आया और प्रणामादि करके कुशल प्रश्न किया। 
 
ब्राह्मण ने कहा कि राजा मुचुकुंद और आपकी पत्नी कुशल से हैं। नगर में भी सब प्रकार से कुशल हैं, परंतु हे राजन! हमें आश्चर्य हो रहा है। आप अपना वृत्तांत कहिए कि ऐसा सुंदर नगर जो न कभी देखा, न सुना, आपको कैसे प्राप्त हुआ। तब शोभन बोला कि कार्तिक कृष्ण की रमा एकादशी का व्रत करने से मुझे यह नगर प्राप्त हुआ, परंतु यह अस्थिर है। यह स्थिर हो जाए ऐसा उपाय कीजिए। 
 
ब्राह्मण कहने लगा कि हे राजन! यह स्थिर क्यों नहीं है और कैसे स्थिर हो सकता है आप बताइए, फिर मैं अवश्यमेव वह उपाय करूंगा। मेरी इस बात को आप मिथ्या न समझिए। शोभन ने कहा कि मैंने इस व्रत को श्रद्धा रहित होकर किया है। अत: यह सब कुछ अस्थिर है। यदि आप मुचुकुंद की कन्या चंद्रभागा को यह सब वृत्तांत कहें तो यह स्थिर हो सकता है। ऐसा सुनकर उस श्रेष्ठ ब्राह्मण ने अपने नगर लौटकर चंद्रभागा से सब वृत्तांत कह सुनाया। 
 
ब्राह्मण के वचन सुनकर चंद्रभागा बड़ी प्रसन्नता से ब्राह्मण से कहने लगी कि हे ब्राह्मण! ये सब बातें आपने प्रत्यक्ष देखी हैं या स्वप्न की बातें कर रहे हैं। ब्राह्मण कहने लगा कि हे पुत्री! मैंने महावन में तुम्हारे पति को प्रत्यक्ष देखा है। साथ ही किसी से विजय न हो ऐसा देवताओं के नगर के समान उनका नगर भी देखा है। उन्होंने यह भी कहा कि यह स्थिर नहीं है। 
 
जिस प्रकार वह स्थिर रह सके सो उपाय करना चाहिए। चंद्रभागा कहने लगी हे विप्र! तुम मुझे वहां ले चलो, मुझे पतिदेव के दर्शन की तीव्र लालसा है। मैं अपने किए हुए पुण्य से उस नगर को स्थिर बना दूंगी। आप ऐसा कार्य कीजिए जिससे उनका हमारा संयोग हो क्योंकि वियोगी को मिला देना महान पुण्य है। 
 
ब्राह्मण सोम शर्मा यह बात सुनकर चंद्रभागा को लेकर मंदराचल पर्वत के समीप वामदेव ऋषि के आश्रम पर गया। वामदेव जी ने सारी बात सुनकर वेद मंत्रों के उच्चारण से चंद्रभागा का अभिषेक कर दिया। तब ऋषि के मंत्र के प्रभाव और एकादशी के व्रत से चंद्रभागा का शरीर दिव्य हो गया और वह दिव्य गति को प्राप्त हुई। इसके बाद बड़ी प्रसन्नता के साथ अपने पति के निकट गई। अपनी प्रिय पत्नी को आते देखकर शोभन अति प्रसन्न हुआ। और उसे बुलाकर अपनी बाईं तरफ बिठा लिया। 
 
चंद्रभागा कहने लगी कि हे प्राणनाथ! आप मेरे पुण्य को ग्रहण कीजिए। अपने पिता के घर जब मैं आठ वर्ष की थी तब से विधिपूर्वक एकादशी के व्रत को श्रद्धापूर्वक करती आ रही हूं। इस पुण्य के प्रताप से आपका यह नगर स्थिर हो जाएगा तथा समस्त कर्मों से युक्त होकर प्रलय के अंत तक रहेगा। इस प्रकार चंद्रभागा ने दिव्य आभूषण और वस्त्रों से सुसज्जित होकर अपने पति के साथ आनंदपूर्वक रहने लगी। 
 
इस तरह जो मनुष्य पूरे मनपूर्वक इस एकादशी का माहात्म्य पढ़ते अथवा सुनते हैं, वे समस्त पापों से छूटकर विष्णु लोक को प्राप्त होता हैं। और जो लोग रमा या रंभा एकादशी का व्रत करते हैं, उनके इस व्रत के प्रभाव से ब्रह्म हत्या सहित समस्त पाप नष्ट होते हैं। तथा बैकुंठ धाम की प्राप्ति होती है। 
 
अस्वीकरण (Disclaimer) : चिकित्सा, स्वास्थ्य संबंधी नुस्खे, योग, धर्म, ज्योतिष आदि विषयों पर वेबदुनिया में प्रकाशित/प्रसारित वीडियो, आलेख एवं समाचार सिर्फ आपकी जानकारी के लिए हैं। 'वेबदुनिया' इसकी कोई ज़िम्मेदारी नहीं लेती है।

ALSO READ: Rama Ekadashi 2023 : दीपावली के पूर्व रमा एकादशी, जानें शुभ मुहूर्त, महत्व, कथा और पारण समय

ALSO READ: 9 नवंबर को रखा जाएगा रमा एकादशी व्रत, जानिए महत्व

Related News

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

करवा चौथ पर राशि के अनुसार पहनें परिधान

करवा चौथ पर चांद को अर्घ्य देने का क्या है सही तरीका और पूजा विधि

Karwa Chauth 2024: करवा चौथ पर रहेगा भद्रा का साया, भूलकर भी ना करें ये काम

Karwa Chauth 2024: करवा चौथ पर कब से कब तक है भद्रा का साया? नोट करें Date-time

karwa chauth vrat 2024 date and time: करवा चौथ की कथा के अनुसार, कौन सा व्रत रखने से पति की उम्र बढ़ती है?

सभी देखें

धर्म संसार

20 अक्टूबर 2024 : आपका जन्मदिन

20 अक्टूबर 2024, रविवार के शुभ मुहूर्त

झाड़ू से क्या है माता लक्ष्मी का कनेक्शन, सही तरीके से झाड़ू ना लगाने से आता है आर्थिक संकट

30 को या 31 अक्टूबर 2024 को, कब है नरक चतुर्दशी और रूप चौदस का पर्व?

त्योहार पर बाजार में मिलावटी पनीर की भरमार, घर पर ऐसे करें असली और नकली पनीर की पहचान

अगला लेख
More