दशहरा यानी विजयादशमी कब है? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त और खास बातें

Webdunia
Dussehra
6 अक्टूबर 2021 को सर्वपितृ अमावस्या है, 7 अक्टूबर से शारदीय नवरात्रि पर्व प्रारंभ हो रहे हैं। नवरात्रि पर्व के बाद दशहरा अर्थात विजयादशमी का त्योहार मनाया जाएगा। आओ जानते हैं इस संबंध में तिथि, शुभ मुहूर्त और खास बातें।
 
 
1. हिन्दू कैलेंडर के अनुसार दशहरा अर्थात विजयादशमी का पर्व प्रतिवर्ष आश्‍विन माह के शुक्ल पक्ष की दशमी को मनाया जाता है।
 
2. अंग्रेजी कैलेंडर के अनुसार इस वर्ष 2021 में यह पर्व 15 अक्टूबर शुक्रवार को मनाया जाएगा।
 
3. शुभ मुहूर्त:
- पूजन का समय- 15 अक्टूबर दोपहर 02 बजकर 02 मिनट से लेकर दोपहर 2 बजकर 48 मिनट तक
 रहेगा।
- अभिजीत मुहूर्त- इस दिन अभिजीत मुहूर्त 11:43:47 से 12:29:49 तक रहेगा।
- इस दिन श्रवण और धनिष्ठा नक्षत्र रहेंगे और सर्वार्थसिद्धि योग भी है। 
- अमृत काल : 10:55 PM – 12:32 AM
- दिन का चौघड़िया : लाभ 07:51 AM से 09:16 AM, अमृत 09:16 AM से 10:41 AM, शुभ 12:06 PM से 13:32 PM तक रहेगा।
- रात का चौघड़िया : लाभ 20:57 PM से 22:32 PM, शुभ 00:07 AM से 01:42 AM तक, अमृत 01:42 AM से 03:16 AM तक।
 
4. दशहरे के के दिन रात में रावण दहन होता है। 
 
5. इस दिन अस्त्र शस्त्रों की पूजा का खासा महत्व रहता है।
 
6. इस दिन माता दुर्गा ने महिषासुर और श्रीराम ने रावण का वध किया था।
 
7. इस दिन शमी के वृक्ष की पूजा और उसके पत्तों के देने की परंपरा है।
 
8. इस दिन कोई नया कार्य करना, खरीददारी करना, नए वस्त्र पहनने का प्रचलन है।
 
9. इस दिन बच्चों को दशहरी दी जाती है अर्थात दशहरी के रूप में उन्हें इनाम, रुपये या मिठाई दी जाती है।
 
10. इस दिन परिवार और रिश्तों के सभी बड़े बूढ़ों के चरण स्पर्श करके उनका आशीर्वाद लेते हैं।
 
11. इस दिन कई तरह के पकवान बनाकर गिलकी के भजिये तलकर खाने की परंपरा भी है। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

Shraddha Paksha 2024: पितृ पक्ष में यदि अनुचित जगह पर श्राद्ध कर्म किया तो उसका नहीं मिलेगा फल

गुजरात के 10 प्रमुख धार्मिक स्थलों पर जाना न भूलें

Sukra Gochar : शुक्र का तुला राशि में गोचर, 4 राशियों के जीवन में बढ़ जाएंगी सुख-सुविधाएं

Vastu Tips for Balcony: वास्तु के अनुसार कैसे सजाएं आप अपनी बालकनी

सितंबर 2024 : यह महीना क्या लाया है 12 राशियों के लिए, जानें Monthly Rashifal

सभी देखें

धर्म संसार

16 shradh paksha 2024: श्राद्ध पक्ष पितृपक्ष में महाभरणी का है खास महत्व, गया श्राद्ध का मिलता है फल

21 सितंबर 2024 : आपका जन्मदिन

21 सितंबर 2024, शनिवार के शुभ मुहूर्त

16 shradh paksha 2024: पितृ पक्ष का पांचवां दिन : जानिए चतुर्थी श्राद्ध तिथि पर क्या करें, क्या न करें

Sukra Gochar : शुक्र ने बनाया केंद्र त्रिकोण राजयोग, 6 राशियों को नौकरी में मिलेगा प्रमोशन

अगला लेख
More