Hanuman Chalisa

दशहरा 2019 कब है : कैसे करें विजयादशमी के दिन पूजा, पढ़ें सरल पूजन विधि

Webdunia
अश्विन माह के शुक्ल पक्ष की 10वीं तिथि को दशहरा मनाया जाता है। इस बार 8 अक्टूबर 2019 को विजया दशमी का शुभ पर्व है। इस दिन नवरात्रि खत्म हो जाएगी और हर जगह विजय पताका फहराई जाएगी। इस दिन दशहरे की विशेष प्रतिमाएं गेहूं के आटे से बनाई जाती हैं। इन प्रतिमाओं को विधिपूर्वक पूजा जाता है। 
 
दशहरे के दिन का शुभ महत्व 
 
-इस दिन नया कार्य शुरू करें तो वो हमेशा फायदे में रहता है। 
- वाहन, आभूषण और अन्य सामान खरीदना शुभ रहता है, इससे घर में बरकत बढ़ती है। 
-भगवान शिव की पूजा का कई गुना फल मिलता है।  
-इस दिन विजय की प्रार्थना करके कार्य आगे बढ़ाया जाता है और सफलता मिलती ही है। 
 
दशहरा पूजा सामग्री
 
- दशहरा प्रतिमा
-गऊ का गोबर, चूना
-तिलक, मौली, चावल और फूल
-नवरात्रि के वक्त उगे हुए जौ
-केले, मूली, ग्वारफली, गुड़
-खीर पूरी आपके बहीखाते
 
दशहरा पूजा विधि
 
-सुबह जल्दी उठ कर स्नान करें। 
-गेहूं या चूने से दशहरा प्रतिमा बनाएं।  
गायके गोबर के 9 गोले बनाएं।
-गोबर से दो कटोरियां बनाएं। एक कटोरी में कुछ सिक्के रखें दूसरे में रोली, चावल, फल और जौ रखें। 
-पानी, रोली, चावल , फूल और जौ के साथ पूजा शुरू करें। 
-प्रतिमा को केले, मूली, ग्वारफली, गुड़ और चावल अर्पित करें। 
-प्रतिमा को धूप और दीप दें।
-बहीखातों को भी फूल, जौ, रोली और चावल चढ़ाएं। 
-अगर दिवाली के लिए नए खाते मंगवाने हैं तो इसी दिन मंगवाए जा सकते हैं। 
-पूजा के बाद गोबर की कटोरी से सिक्के निकाल कर सुरक्षित जगह रख दें। 
-ब्राह्मणों और गरीबों को भोजन कराकर दक्षिणा दें। 
-रावण दहन के पश्चात् सोना पत्ती का वितरण करें और घर के बड़े और रिश्तेदारों को प्रणाम कर परस्पर मिलन आयोजन करें। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

गुप्त नवरात्रि में ये मंत्र जप लिया तो तुरंत ही दूर होंगे संकट और माता का मिलेगा आशीर्वाद

गुंडिचा मंदिर क्यों है जगन्नाथ रथयात्रा का सबसे महत्वपूर्ण पड़ाव? जानिए 5 खास बातें

भगवान जगन्नाथ की मौसी कौन हैं? जानिए रथयात्रा से जुड़ी यह रोचक परंपरा

गीता के छठे अध्याय के 10वें श्लोक की सही व्याख्या क्या है? मौलाना जरजिस अंसारी के दावे की पड़ताल

पुरी के जगन्नाथ मंदिर और रथयात्रा का इतिहास: कब, कैसे और क्यों हुई शुरुआत?

सभी देखें

धर्म संसार

21 July Birthday: आपको 21 जुलाई, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 21 जुलाई 2026: मंगलवार का पंचांग और शुभ समय

27 जुलाई से शनि होंगे वक्री: 11 दिसंबर तक इन 5 राशियों पर बढ़ सकती हैं मुश्किलें, जानें आपकी राशि शामिल है या नहीं

Ashadhi Ekadashi Date 2026: आषाढ़ी एकादशी पूजा विधि और शुभ मुहूर्त

देवशयनी एकादशी 2026: कब है शुभ मुहूर्त? जानें चातुर्मास की शुरुआत और भगवान विष्णु को शयन कराने की सही विधि

अगला लेख