सभी को चौंका देंगे 11 फरवरी को आने वाले दिल्ली विधानसभा चुनाव के नतीजे

Webdunia
सोमवार, 10 फ़रवरी 2020 (07:36 IST)
नई दिल्ली। दिल्ली में मतदान के बाद आए सभी एक्जिट पोल्स में आम आदमी पार्टी को बड़ी जीत बताई गई है, लेकिन भाजपा और कांग्रेस का दावा है कि सभी एक्जिट पोल्स फेल होंगे और 11 फरवरी को आने वाले दिल्ली के नतीजे सभी को चौंका देंगे।
 
कांग्रेस ने एग्जिट पोल के पूर्वानुमानों को खारिज कर पार्टी के लिए 2015 चुनाव जैसे नतीजों की बात कही गई थी। कांग्रेस ने कहा कि 11 फरवरी को आने वाले मतगणना के नतीजे ‘सभी को चौंका’ देंगे।
 
लगभग सभी एग्जिट पोल सर्वेक्षणों में कांग्रेस के लिए 2015 के प्रदर्शन से अलग पूर्वानुमान नहीं जताया गया है। कांग्रेस दिल्ली में 1998 से 2013 तक सत्ता में रही, लेकिन 2015 विधानसभा चुनाव में एक भी सीट नहीं आई थी।
 
दिल्ली कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता मुकेश शर्मा ने कहा कि एग्जिट पोल सर्वेक्षणों पर अन्य को जश्न मनाने दीजिए। मुझे इसका पक्का विश्वास है कि 11 फरवरी को आने वाले चुनाव परिणाम सभी को चौंका देंगे।
 
दिल्ली कांग्रेस इकाई के अध्यक्ष सुभाष चोपड़ा ने कहा कि उनकी पार्टी के सभी उम्मीदवारों ने पूरी ताकत से चुनाव लड़ा है। 
 
उन्होंने कहा कि कांग्रेस के कम से कम ऐसे 20 उम्मीदवार थे जो त्रिकोणीय मुकाबले में थे। हम एग्जिट पोल सर्वेक्षणों के पूर्वानुमानों को खारिज करते हैं।
 
कांग्रेस ने दिल्ली विधानसभा चुनाव राजद के साथ गठबंधन में लड़ा था। कांग्रेस ने 66 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे थे जबकि 4 सीटें राजद के लिए छोड़ी थीं।
 
शर्मा ने कहा कि हमने सभी सीटों पर सर्वश्रेष्ठ उम्मीदवार खड़े किए, ईमानदारी से प्रचार किया और अच्छे प्रदर्शन को लेकर सकारात्मक हैं। शर्मा स्वयं विकासपुरी सीट से पार्टी की ओर चुनाव मैदान में थे।
 
दिल्ली भाजपा अध्यक्ष मनोज तिवारी ने भी ट्‍वीट कर कहा था कि 11 फरवरी को सभी एक्जिट पोल फेल हो जाएंगे और भाजपा 48 सीटों के साथ सरकार बनाएगी।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

तिरुपति के लड्‍डू में पशु चर्बी का होता था इस्तेमाल

32 राजनीतिक दलों ने किया समर्थन, 15 ने किया प्रस्ताव का विरोध

भाजपा नेता के बिगड़े बोल, राहुल गांधी की जुबान दाग देनी चाहिए

LCA Tejas Fighter Jet: स्क्वॉड्रन लीडर मोहना सिंह तेजस लड़ाकू विमान की पहली महिला पायलट बनीं

एक देश, एक चुनाव पर रामनाथ कोविंद समिति की शीर्ष 10 सिफारिशें

सभी देखें

नवीनतम

हस्तशिल्पियों एवं जनजाति कारीगरों की कला को राष्ट्रपति ने सराहा

सरकार ने दी पीएम-आशा योजना जारी रखने की मंजूरी, 35000 करोड़ रुपए होगा वित्तीय व्यय

ब्रिटेन ने शुरू किया E-Visa परिवर्तन अभियान, भारतीयों सहित सभी से किया अपनाने का आग्रह

एक देश एक चुनाव का पूर्व मुख्य न्यायाधीशों ने किया विरोध, कोविंद समिति की रिपोर्ट में हुआ खुलासा

One Nation One Election : 32 राजनीतिक दलों ने किया समर्थन, 15 ने किया प्रस्ताव का विरोध

अगला लेख
More