Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia
Advertiesment

नई दिल्ली से जीते केजरीवाल, भाजपा के गढ़ में हारीं किरण बेदी

हमें फॉलो करें नई दिल्ली से जीते केजरीवाल, भाजपा के गढ़ में हारीं किरण बेदी
, मंगलवार, 10 फ़रवरी 2015 (15:59 IST)
नई दिल्ली। दिल्ली के विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी की आंधी विरोधियों के गढ़ उड़ा ले गई। आप प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने नई दिल्ली विधानसभा सीट पर जीत हासिल की, जबकि मुख्यमंत्री पद के लिए भाजपा की उम्मीदवार किरण बेदी भाजपा का अजेय दुर्ग मानी जाने वाली कृष्णा नगर सीट से हार गई हैं।
अब तक आप ने नई दिल्ली, अंबेडकर नगर, बदरपुर, छतरपुर, चांदनी चौक, जनकपुरी और बाबरपुर सीटों पर जीत हासिल की है। भाजपा की नुपुर शर्मा को हराते हुए केजरीवाल ने 31,583 वोटों के अंतर से जीत हासिल की। वहीं कांग्रेस की किरण वालिया तीसरे स्थान पर रहीं।
 
आप ने कृष्णा नगर सीट पर भारी जीत हासिल की है। इस सीट पर आप के एस के बग्गा ने किरण बेदी को 2277 वोटों से हराया है। जनकपुरी से आप के उम्मीदवार राजेश रिषी ने भाजपा के वरिष्ठ नेता जगदीश मुखी को 25 हजार से भी ज्यादा वोटों से हरा दिया। डूसू की पूर्व अध्यक्ष और आप की उम्मीदवार अलका लांबा ने चांदनी चौक पर भाजपा के उम्मीदवार सुमन कुमार गुप्ता को 18,287 से ज्यादा वोटों के अंतर से हराया।
 
भाजपा के खाते में पहली सीट रोहिणी विधानसभा क्षेत्र की आई, जहां विजेंदर गुप्ता ने आप के सी एल गुप्ता को लगभग 5,369 वोटों से हराया। अंबेडकर नगर विधानसभा क्षेत्र में आप के अजय दत्त ने भाजपा के अशोक कुमार को 40 हजार से ज्यादा वोटों के अंतर से हराया। कुमार आप के पूर्व विधायक रहे हैं और पिछले ही साल आप छोड़कर भाजपा में आने वाले कुमार को भाजपा ने टिकट दे दी थी।
 
छतरपुर में आप के करतार सिंह तंवर ने भाजपा के ब्रह्म सिंह तंवर को हरा दिया। बदरपुर सीट पर आप के नारायण दत्त शर्मा ने भाजपा के रामवीर सिंह बिधूड़ी को 47,583 वोटों के अंतर से हराया।
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi