मोदी, शाह ने किया दिल्ली चुनाव पर मंथन

Webdunia
शनिवार, 7 फ़रवरी 2015 (23:37 IST)
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने शनिवार को अलग-अलग बैठकें कर दिल्ली विधानसभा चुनाव पर मंथन किया। मतदान के बाद एग्जिट पोल में आप को बहुमत मिलने के संकेत के बावजूद भाजपा दिल्ली में सरकार बनाने का विश्वास जता रही है।

केन्द्रीय मंत्री अनंत कुमार ने कहा, 'एग्जिट पोल हैं, लेकिन हम जमीनी हकीकत जानते हैं। हमारे कार्यकर्ताओं ने बहुत कड़ी मेहनत की है और वे लोग गवाह हैं कि लोग बड़ी संख्या में भाजपा का समर्थन कर रहे हैं। मतदाताओं ने रिकॉर्ड संख्या में भाजपा को वोट दिया है। 10 फरवरी तक इंतजार करें, भाजपा जीतेगी और सरकार बनाएगी। भाजपा को स्पष्ट बहुमत मिलेगा।

पार्टी मुख्यालय में दल के शीर्ष नेताओं के साथ शाह की बैठक के बाद उन्होंने यह बातें कहीं। बैठक में केन्द्रीय मंत्री जेपी नड्डा, पीयुष गोयल, धर्मेंद्र प्रधान, निर्मला सीतारमण, बीरेन्द्र सिंह और जीतेन्द्र सिंह शामिल हुए। इन सभी के पास विधानसभा चुनाव में विभिन्न सीटों की जिम्मेदारी थी।

इस बैठक से पहले प्रधानमंत्री मोदी ने अमित शाह, केन्द्रीय मंत्रियों राजनाथ सिंह, अरूण जेटली, सुषमा स्वराज और नितिन गडकरी सहित पार्टी के कोर समूह तथा भाजपा के संगठन महासचिव राम लाल के साथ दिल्ली चुनाव और बिहार के राजनीतिक हालात पर चर्चा की।

बैठक करीब तीन घंटे चली जिसमें आप की जीत दिखाने वाले विभिन्न एग्जिट पोल पर भी चर्चा हुई।

सूत्रों ने बताया कि मोदी ने दिल्ली विधानसभा चुनावों में मतदान के पैटर्न पर बातचीत की और पार्टी की संभावनाओं पर चर्चा की।

भाजपा को विश्वास है कि दिल्ली में उसे बहुमत मिल रहा है और उसी की सरकार बनेगी। पार्टी ने दिल्ली में प्रचार में कोई कसर नहीं छोड़ी थी। प्रधानमंत्री मोदी ने चार रैलियां की थीं और विभिन्न बड़े नेता भी प्रचार में लगे हुए थे।

ऐसा माना जा रहा है कि मोदी ने बिहार में चल रही राजनीतिक उठा-पटक पर भी चर्चा की। (भाषा)
Show comments

जरूर पढ़ें

Bomb threat : 50 उड़ानों में बम की धमकी मिली, 9 दिन में कंपनियों को 600 करोड़ का नुकसान

महाराष्ट्र में महाविकास अघाड़ी के बीच सीटों का फॉर्मूला तय

गुरमीत राम रहीम पर चलेगा मुकदमा, सीएम मान ने दी अभियोजन को मंजूरी

Gold Silver Price Today : चांदी 1 लाख रुपए के पार, सोना 81000 के नए रिकॉर्ड स्तर पर

दो स्‍टेट और 2 मुख्‍यमंत्री, क्‍यों कह रहे हैं बच्‍चे पैदा करो, क्‍या ये सामाजिक मुद्दा है या कोई पॉलिटिकल गेम?

सभी देखें

नवीनतम

Phulpur Assembly By election: सपा उम्मीदवार मुज्तबा सिद्दीकी ने नामांकन पत्र किया दाखिल

चक्रवात दाना का बाहरी बैंड पूर्वी तट से टकराया, ओडिशा में तेज बारिश

चक्रवात दाना के मद्देनजर ओडिशा में 288 बचाव दल तैनात, प्रशासन हाई अलर्ट पर

चक्रवाती तूफान दाना से ताजा हुईं चक्रवात फैलिन की खौफनाक यादें, कैसा था तबाही का मंजर?

नकली जज, नकली फैसले, 5 साल चली फर्जी कोर्ट, हड़पी 100 एकड़ जमीन, हे प्रभु, हे जगन्‍नाथ ये क्‍या हुआ?

More