Hanuman Chalisa

दिल्ली के युवा देखना चाहते हैं बदलाव

Webdunia
मंगलवार, 10 फ़रवरी 2015 (22:25 IST)
नई दिल्ली। विधानसभा चुनाव में अरविंद केजरीवाल की अगुवाई वाली आम आदमी पार्टी को शानदार जीत दिलाने के बाद राजधानी के युवा शहर में अच्छे बुनियादी ढांचे, रोजगार के अच्छे अवसर और जाति आधारित राजनीति से छुटकारा चाहते हैं।
द्वारका से इंजीनियरिंग के अंतिम वर्ष के छात्र एल्विन थॉमस ने कहा, मैंने जाति, धर्म या व्यक्ति आधारित राजनीति से बचने के लिए साफ राजनीति को वोट दिया था। पार्टी की जीत से युवा बड़ी संख्या में उत्साहित हैं और कई लोगों ने आप पर लगे अराजकतावादी के टैग से चिंता जताई है।
 
तिलकनगर के युवा मतदाता और कंप्यूटर पेशेवर 27 वर्षीय आशुतोष राणा ने कहा, केजरीवाल के 49 दिन के शासन में उतार-चढ़ाव आए थे। उन्हें जनादेश को गंभीरता से लेना चाहिए और गल्तियां करने से बचना चाहिए। 
 
21 वर्षीय शिल्पा कुमार के अनुसार, आप की जीत उसके प्रभावी चुनाव प्रचार और अन्य पार्टियों की बेअसर रणनीतियों का भी नतीजा है। एक युवा के रूप में मेरी आकांक्षा भ्रष्टाचार मुक्त देश में रहने की है। कॉलेज में दाखिले के लिए आवेदन करने से लेकर नौकरी पाने तक हर जगह भ्रष्टाचार है। यह बदलना चाहिए। (भाषा) 
 

Show comments

जरूर पढ़ें

कोरोना वायरस महामारी से भी बदतर होंगे ईरान-अमेरिका युद्‍ध के परिणाम, रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने चेतावनी में क्या कहा

Delhi Assembly में 'Dhurandhar', अरविंद केजरीवाल को रहमान डकैत बताकर क्या बोले प्रवेश वर्मा, AAP ने क्या कहा

Sora वीडियो ऐप को क्यों बंद कर रहा है OpenAI, ये वीडियो एआई टूल्स बन सकते हैं बेस्ट ऑप्शन्स

पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बड़ा उछाल, इस कंपनी ने देशभर में बढ़ाए दाम, जानें क्या होगी नई कीमत

ईरान ने भारत के लिए खोला होर्मुज, इन 4 देशों को भी मिला फायदा

सभी देखें

नवीनतम

LIVE: राम नवमी पर अयोध्या में राम लला का 'सूर्य तिलक'

लॉकडाउन पर सरकार की सफाई: 3 मंत्रियों ने अफवाहों को किया खारिज, पीएम मोदी खुद कर रहे मॉनिटरिंग

Weather Update: दो पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय, देशभर में आंधी-बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट

विद्युत सखी बनीं राजश्री, लिख रहीं बदलाव की नई कहानी

लॉकडाउन पर सरकार का बड़ा बयान: हरदीप पुरी बोले- कोई योजना नहीं, अफवाहों से बचें