MP : 2 परिवारों के बीच झड़प में बम फेंके जाने से 1 की मौत, 15 घायल

Webdunia
सोमवार, 15 अगस्त 2022 (15:23 IST)
महू। मध्यप्रदेश के इंदौर जिले के महू कस्बे में 2 परिवारों के बीच झड़प के दौरान बमबारी किए जाने से एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि 15 अन्य घायल हो गए। पुलिस अधिकारी ने बताया कि घटना रविवार रात को महू तहसील के बड़गोंदा थाना क्षेत्र के बेरछा गांव में हुई।
 
बड़गोंदा पुलिस थाने के प्रभारी निरीक्षक अमित कुमार ने कहा कि सुनील कौशल और दिनेश कौशल के परिवार के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया। इस दौरान दिनेश कौशल की तरफ से एक व्यक्ति ने सुनील कौशल के परिवार के सदस्यों पर बम से हमला कर दिया।
 
उन्होंने बताया कि बमबारी में सुनील के बेटे वैभव की मौत हो गई और 15 अन्य लोग घायल हो गए, जिन्हें महू के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायलों में से 4 की हालत गंभीर बताई जा रही है।
 
कुमार के मुताबिक महू के अनुविभागीय अधिकारी अक्षत जैन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एएसपी) शशिकांत कनकने और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने अस्पताल जाकर घायलों के बयान दर्ज कराए। उन्होंने बताया कि पुलिस ने एक दल ने और बमों की तलाशी के लिए बेरचा गांव के कई घरों पर छापेमारी की।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Lebanon Pagers Blast News : लेबनान में दुनिया का सबसे बड़ा पेजर ब्लास्ट, अब तक 8 की मौत, 2,750 घायल

Atishi Marlena: भोपाल के बैरसिया में खेती भी कर चुकी हैं आतिशी मर्लेना

मनोज जरांगे ने फिर भरी हुंकार, शुरू किया मराठा आरक्षण के लिए अनिश्चितकालीन अनशन

Waqf Amendment Bill: वक्फ विधेयक आने दिनों में संसद में पारित होगा, अमित शाह ने दिया बड़ा बयान

स्वाति मालीवाल का खुलासा, क्या है अफजल गुरु से आतिशी के परिवार का कनेक्शन?

सभी देखें

नवीनतम

अब चांद पर भारतीयों को उतारने की तैयारी, चंद्र अभियान चंद्रयान-4 को हरी झंडी

Maharashtra : ठाणे में 2 समूहों में हुई झड़प, गणेश विसर्जन के दौरान हुआ पथराव

गुजरात के 10 प्रमुख धार्मिक स्थलों पर जाना न भूलें

दिल्ली में 2 मंजिला मकान ढहा, 3 लोगों की मौत, 14 घायल

म्यांमार से घुसपैठ और तस्करी पर लगेगी लगाम, 1643 KM लंबी सीमा होगी सील, 31000 करोड़ होंगे खर्च

अगला लेख
More