हैलोवीन पार्टी में चली गोलियां, 2 की मौत, 5 घायल

Webdunia
रविवार, 31 अक्टूबर 2021 (09:16 IST)
वाशिंगटन। अमेरिका में कैलिफोर्निया के सैक्रामेंटो में हैलोवीन पार्टी में गोलीबारी से हड़कंप मच गया। इस दिल दहला देने वाले घटनाक्रम में 2 लोगों की मौत हो गई और 5 अन्य घायल हो गए।
 
गोलीबारी की यह घटना सैक्रामेंटो में पाम एवेन्यू पर स्थित रॉयल कैसल बैंक्वेट हॉल के बाहर स्थानीय समयानुसार दोपहर बाद 12:56 बजे हुई।
 
पुलिस के अनुसार घायलों की हालत गंभीर लेकिन स्थिर है। मामले में अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है और घटना के पीछे का कारण भी स्पष्ट नहीं हो पाया है। मामले की जांच जारी है।
 
क्यों मनाया जाता है हैलोवीन डे : हैलोवीन हर साल 31 अक्टूबर के दिन मनाया जाता है। यूरोप में सैल्टिक जाति के लोगों से इस त्योहार का विशेष संबंध है। सैल्टिक जाति के लोग मानते हैं कि हर साल इस समय पूर्वजों की आत्माएं आती हैं। वे संसार में मौजूद लोगों से संवाद भी कर सकती हैं। सैल्टिक जाति के लोग सोचते थे कि पूर्वजों की आत्मा के आने से उनके काम आसान होंगे। पहले इसे ‘All Saints-Day'-All Hallows (holy) कहा गया। साथ ही Hallows Eve  भी कहा जाता था। जो समय के साथ साथ Halloween बन गया। अब इसे दुनियाभर में मनाया जाता है।
Show comments

जरूर पढ़ें

बंगाल की खाड़ी में बन रहा चक्रवाती तूफान, IMD ने दी भारी बारिश की चेतावनी

Honda ने लॉन्च की Flex-Fuel से चलने वाली पहली बाइक CB300F, क्या है कीमत और फीचर्स

Chhattisgarh : त्रिशूल से दादी की हत्या कर खून शिवलिंग पर चढ़ाया और की आत्महत्या की कोशिश, अंधविश्वास का अजीब मामला

महाराष्‍ट्र में भाजपा की पहली सूची में 99 नाम, फडणवीस नागपुर दक्षिण पश्चिम से प्रत्याशी

एक्शन में RSS, हरियाणा फॉर्मूले से महाराष्‍ट्र में जीत की तैयारी

सभी देखें

नवीनतम

कूनो से फिर मिलेगी खुशखबरी, सीएम मोहन यादव ने शेयर की तस्वीरें

Petrol Diesel Prices: पेट्रोल डीजल के दाम हुए परिवर्तित, जानें आपके शहर में क्या हैं ताजा दाम

करवा चौथ के दिन पत्नी का व्रत खुलवाया और पति ने साड़ी से लगा ली फांसी

राहुल-अखिलेश की दोस्ती में दरार, UP में उपचुनाव से कांग्रेस बनाएगी दूरी,बुधनी से सपा ने उतारा उम्मीदवार

करवा चौथ पर पति ने पत्नी को ऐसा गिफ्ट दिया कि पूरे देश में हो रही चर्चा

अगला लेख
More