biodatamaker

मां के अंदर से निकालना चाहता था पिता की आत्मा, निर्दयी बेटे ने कर दी मां की हत्या

Webdunia
सोमवार, 8 अक्टूबर 2018 (12:57 IST)
जिस मां ने उसे 9 महीने तक कोख में रखा, उसी मां की निर्दयी बेटे ने हत्या कर दी। यह सनसनीखेज घटना मुंबई में सामने आई है। गिरफ्तार हुए बेटे ने पुलिस पूछताछ में हत्या का जो कारण बताया, वह रोंगटे खड़े कर देने वाला है।
 
हत्या की यह घटना 4 अक्टूबर की है। 23 वर्षीय स्ट्रगलर मॉडल लक्ष्य को अपनी मां की हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। उसने बताया कि वह अपने पिता की आत्मा को मां के अंदर से निकालना चाहता था, जो उनके अंदर समा गई थी। हत्या की यह घटना 4 अक्टूबर की है। बेटे ने बताया कि उसकी मां 49 वर्षीय सुनीता सिंह एक फैशन डिजाइनर थीं और  ड्रग्स की आदी थी।
 
मंगेतर के साथ किया खौफनाक काम : लक्ष्य उस दिन दोपहर 3.30 बजे अपने दोस्त निखिल राय और अपनी मंगेतर ऐशप्रिया बैनर्जी के साथ अंधेरी वेस्ट में लोखंडवाला स्थित अपने फ्लैट पर पहुंचा। पुलिस के मुताबिक उसकी मंगेतर भी ड्रग्स की आदी थी।
 
अपनी मां के साथ किसी बात पर बहस होने के बाद लक्ष्य ने उसे बाथरूम के अंदर बंद कर दिया और वहां से चला गया। ओशीवारा थाने की पुलिस ने जांच के दौरान बताया कि वह उस दिन एक पंडित से मिलने के लिए गया था ताकि उनकी मदद से वह मां के अंदर घुसी अपने पिता की आत्मा को बाहर निकाल सके।
 
जब लक्ष्य 8.30 बजे शाम को घर वापस आया तो देखा कि उसकी मां बाथरूम के फर्श पर बेहोश पड़ी है। इसके बाद डरकर उसने अपने दोस्त को कॉल किया और इसके बारे में बताया। उसी ने उसे पुलिस में सूचित करने सलाह दी। लक्ष्य ने तुरंत अपनी मां को अस्पताल पहुंचाने के लिए एम्बुलेंस बुलवाई लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। एसीपी मनोज शर्मा ने इस पूरे मामले की पुष्टि की है। ओशीवारा थाने के पुलिस के कहना है कि ऐशप्रिया को घटना का चश्मदीद गवाह बनाएंगे।
 
पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से हुआ चोटों का खुलासा : पोस्टमॉर्टम में पता चला है कि सुनीता के फेस और गर्दन पर गहरी चोटें आई हैं जिसकी वजह से उसकी मौत हुई। पुलिस ने बताया कि लक्ष्य ने इस बात को कबूल किया है कि उसने क्रॉसगेट बिल्डिंग के तीसरे फ्लोर के अपने फ्लैट पर अपनी मां को बाथरूम में बंद करने से पहले उन्हें काफी मारा था।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

अभिजीत दीपके का कंगना पर तीखा तंज, उन्हें गंभीरता से लेता ही कौन है?

Paper Leak Law 2026 : लोकसभा से पास हुआ नया एंटी पेपर लीक बिल, अब 10 साल की जेल और 10 रुपए करोड़ तक जुर्माना, क्या-क्या बदला

Audi Q9 : Audi की अब तक की सबसे बड़ी SUV से उठा पर्दा, 7-सीटर लग्जरी, Hands-Free Driving और V8 इंजन से होगी लैस

Rahul Gandhi : राहुल गांधी के आरोपों से लोकसभा में हंगामा, अमित शाह पर छात्रों पर गोली चलवाने का आरोप, सरकार ने मांगा सबूत, पेपर लीक बिल पर तीखी बहस

WhatsApp का मेगा अपडेट, 5 नए फीचर्स बदल देंगे कॉलिंग का पूरा एक्सपीरियंस

सभी देखें

नवीनतम

ITR Filing 2026 Deadline: 31 जुलाई से पहले ऐसे भरें आयकर रिटर्न, पेनल्टी से बचें

Weather Alert : देशभर में मानसून हुआ एक्टिव, दिल्ली समेत 17 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, गुजरात-असम में बाढ़ से बिगड़े हालात

सस्ते Electric Scooters की होने वाली है इंट्री, Ather से Honda तक मचेगी हलचल

किसान कल्याण के लिए संकल्पित सरकार, सीएम डॉ. मोहन यादव बोले, खेती से घर चलने के साथ रोजगार भी मिलता है

दतिया विधानसभा सीट पर क्या टूटेगा 2023 की वोटिंग का रिकार्ड, बंपर वोटिंग में कौन मारेगा बाजी?

अगला लेख