sundarkand
✕

पटना में शादी पर टूटा कोरोना का कहर, दूल्हे की मौत, 100 से ज्यादा संक्रमित

Webdunia
बुधवार, 1 जुलाई 2020 (07:38 IST)
पटना। पटना जिले के पालीगंज अनुमंडल के एक गांव में हाल में आयोजित एक विवाह समारोह राज्य में कोरोना वायरस संक्रमण की अब तक की सबसे बड़ी श्रृंखला के रूप में उभर कर सामने आया है। इस शादी ने 100 से ज्यादा लोगों को संक्रमित कर दिया है।
 
स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने मंगलवार को बताया कि 350 से अधिक लोगों की ‘कॉन्टेक्ट ट्रेसिंग’ कर उनकी जांच किए जाने पर पिछले कुछ दिनों के भीतर पालीगंज में 100 से अधिक लोगों में कारोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हो चुकी है।
 
विवाह में शामिल हुए दूल्हे के 15 करीबी रिश्तेदार भी संक्रमित पाए गए जिन्होंने संभवत: और लोगों को संक्रमित किया। दूल्हा हरियाणा के गुरुग्राम में सॉफ्टवेयर इंजीनियर के तौर पर काम कर रहा था, जो मई के अंतिम सप्ताह में अपनी शादी के लिए डीहपाली गांव स्थित अपने घर लौटा था। 'तिलक' समारोह के कुछ दिनों बाद, उसमें लक्षण दिखने शुरू हो गए थे।
 
 शादी की तारीख 15 जून को दूल्हे को तेज बुखार था पर परिवार के सदस्यों की जिद पर उसने बुखार की दवा लेकर विवाह की रस्मों को अदा किया। 2 दिन बाद 17 जून को दूल्हे की हालत बिगड़ने पर परिजन उसे इलाज के लिए पटना स्थित एम्स ले जा रहे थे लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।
 
 
 
अधिकारियों ने कहा कि प्रशासन को सूचित किए बिना ही परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया लेकिन किसी ने जिलाधिकारी को फोन किया और पूरे प्रकरण की जानकारी दी। इसके बाद मृतक के सभी करीबी रिश्तेदारों का 19 जून को परीक्षण कराया गया।
 
एहतियात के तौर पर 24-26 जून को जिस गांव में शादी हुई थी, वहां एक विशेष शिविर स्थापित कर 364 लोगों के नमूने एकत्र किए गए थे। उनमें से 86 लोग संक्रमित मिले।
 
प्रखंड विकास अधिकारी चिरंजीव पांडेय ने कहा कि मीठा कुआं, खगारी मोहल्ला और पालीगंज बाजार के कुछ हिस्सों को पूरी तरह से सेनेटाइज किए जाने के साथ सील कर दिया गया है। संक्रमित पाए गए लोगों को इलाज के लिए बिहटा और फुलवारीशरीफ स्थित क्वारंटाइन सेंटरों में भर्ती कराया गया है। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

नवीनतम

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख