Hanuman Chalisa

अमेरिकी एफडीए ने hydroxychloroquine के दुष्प्रभावों के बारे में दी चेतावनी

Webdunia
शनिवार, 25 अप्रैल 2020 (11:23 IST)
वॉशिंगटन। अमेरिका के खाद्य एवं औषधि प्रशासन ने मलेरिया के उपचार में काम आने वाली दवाई हाइड्रॉक्सीक्लोरोक्वीन के दुष्प्रभावों के बारे में चेतावनी दी है। गौरतलब है कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप कहा था कि कोविड-19 के उपचार में यह दवा लाभदायक है। इस दवा के दुष्प्रभावों में हृदयगति से जुड़ी गंभीर एवं जानलेवा समस्या हो सकती है।
ALSO READ: अमेरिकी एक्सपर्ट को महंगा पड़ा हाइड्रॉक्सीक्लोरोक्वीन का विरोध, पद से हटाया
एफडीए ने दवा सुरक्षा संवाद में कहा कि कोरोना वायरस के मरीजों के इलाज के लिए इस दवा के आपात स्थिति में इस्तेमाल की इजाजत दी गई है। उसने कहा कि दवा संबंधी इन जोखिमों का उल्लेख पहले से है हालांकि स्वास्थ्य देखभाल कर्मी करीब से देखें और मरीजों पर निगरानी रखें तो इसकी गंभीरता को कम किया जा सकता है।
 
एफडीए के आयुक्त स्टीफन एम. हान ने कहा कि हम जानते हैं कि स्वास्थ्य देखभाल कर्मी अपने मरीजों के लिए हरसंभव विकल्प देख रहे हैं और हम भरोसा दिलाना चाहते हैं कि हम उन्हें उचित जानकारी दे रहे हैं ताकि वे सही फैसले ले सकें।
 
उन्होंने कहा कि कोविड-19 के उपचार में ये दवाएं कितनी सुरक्षित और प्रभावी हैं, यह पता लगाने के लिए नैदानिक परीक्षण चल रहे हैं लेकिन इन दवाओं के जो दुष्प्रभाव हैं, उन्हें भी ध्यान में रखा जाना आवश्यक है।
 
कई रिपोर्टों में संकेत मिले हैं कि मलेरिया के इलाज में काम आने वाली दवा कोरोना वायरस से संक्रमित मरीज को बीमारी के शुरुआती चरण में फायदा पहुंचाती है लेकिन हृदयरोग से पीड़ित लोगों के लिए यह घातक है। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

धीरेन्द्र शास्त्री चोर है! बागेश्वर बाबा पर क्यों भड़के भाजपा के पूर्व सांसद विनय कटियार?

60 दिनों में खाते में आएगा पैसा, EV खरीदने वालों के लिए बड़ी राहत, दिल्ली के परिवहन मंत्री ने बताई योजना

E20 पेट्रोल और एथेनॉल मिश्रण पर फिर छिड़ी बहस, मनीष कश्यप का वीडियो क्यों हो रहा है वायरल

RailOne App का बड़ा कमाल, AI बताएगा वेटिंग टिकट कन्फर्म होगी या नहीं

2026 के 7 बेस्ट इलेक्ट्रिक स्कूटर, लंबी रेंज, दमदार फीचर्स और शानदार परफॉर्मेंस, खरीदने से पहले देखें पूरी List

सभी देखें

नवीनतम

LIVE: अमरनाथ यात्रा के लिए पहलगाम से दूसरा जत्था रवाना

अमरनाथ यात्रा के बीच बड़ी खबर: तेजी से पिघल रहा है पवित्र हिमलिंग, जम्मू से रवाना हुआ श्रद्धालुओं का तीसरा जत्था

PM मोदी आज गुजरात में करेंगे 7,500 करोड़ के सेमीकंडक्टर प्लांट का उद्घाटन

अयोध्या के बाद अब बद्रीनाथ मंदिर में चंदा चोरी के आरोप से मचा हड़कंप, BKTC अध्यक्ष ने दिए जांच के आदेश

काशी विश्वनाथ मंदिर परिसर में अचानक चली गोली, पीएसी जवान की कार्बाइन से 3 लोग घायल

अगला लेख