Hanuman Chalisa

बड़ी खबर, रेल सेवाओं को रोकने या कम करने की कोई योजना नहीं

Webdunia
शुक्रवार, 9 अप्रैल 2021 (13:48 IST)
नई दिल्ली। कोरोना संक्रमण के मामलों में तेजी के बीच रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष सुनीत शर्मा ने शुक्रवार को एक बड़ा बयान देते हुए कहा कि रेल सेवाओं को रोकने या कम करने की कोई योजना नहीं है।

ALSO READ: CoronaVirus India Update : लगातार दूसरे दिन कोरोना के 1.25 लाख से ज्यादा मामले, 9,79,608 एक्टिव मरीज
कोविड-19 के बढ़ते मामलों के मद्देनजर ट्रेनों में यात्रा करने वाले लोगों की संख्या में भी बढ़ोतरी हुई है। मीडिया से बात करते हुए कई लोगों ने कहा कि लॉकडाउन के डर के कारण वे अपने गृह निवास लौट रहे हैं।

शर्मा ने कहा कि जो लोग यात्रा करना चाहते हैं, उनके लिए ट्रेनों की कोई कमी नहीं है। मैं सभी को आश्वस्त करना चाहता हूं कि मांग के अनुसार ट्रेनें चलाईं जाएंगी।
 
अध्यक्ष ने कहा कि इन महीनों में रेलवे स्टेशनों पर यात्रियों की संख्या सामान्य देखी गई, हम जरूरत के अनुसार ट्रेनों की संख्या बढ़ाएंगे। 
 
उन्होंने कहा कि यात्रियों के बड़ी संख्या होने की वजह से, हम कोरोना वायरस से संक्रमित ना होने की पुष्टि करने वाली रिपोर्ट नहीं मांग सकते। महाराष्ट्र से ट्रेनों की आवाजाही रोकने या कम करने के लिए अभी तक कोई आधिकारिक परिपत्र नहीं मिला है। 
 
उल्लेखनीय है कि मध्य रेलवे ने मुम्बई के छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस (सीएसएमटी) सहित उन छह रेलवे स्टेशनों पर ‘प्लेटफॉर्म टिकट’ तत्काल प्रभाव से बेचना बंद कर दिया है, जहां से लंबी दूरी की ट्रेनें चलती हैं। यह फैसला कोविड-19 वैश्विक महामारी के मद्देनजर भीड़ कम करने के लिए लिया गया है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

PM मोदी आतंकवादी हैं, मल्लिकार्जुन खरगे के बयान पर मचा बवाल, सफाई में क्या बोले

बंगाल: ‘नर्क-ए-नआमत’ से राजनीतिक हिंसा के चक्रव्यूह तक, भाजपा, सीपीआई से लेकर कांग्रेस की निगाहें बंगाल पर क्यों हैं?

नेपाल जाने वाले सावधान! बालेन्द्र शाह सरकार ने बॉर्डर पर बढ़ाई सख्ती; बिना बिल सामान ले जाना पड़ेगा भारी

पहलगाम हमले को 1 साल, सुशील नथानिएल के परिवार को न मुआवजा मिला और न ही नौकरी, बेटा लगा रहा गुहार

13 महीने बाद कोर्ट में आमने-सामने आए मुस्कान-साहिल, फांसी की मांग तेज

सभी देखें

नवीनतम

योगी सरकार की पहल से सशक्त हो रहीं निराश्रित महिलाएं, 40 लाख से अधिक को मिल रहा विधवा पेंशन का लाभ

केदारनाथ धाम के कपाट खुले: हजारों भक्तों ने किए बाबा केदार के दर्शन

पश्चिम बंगाल-पहले चरण के मतदान में निगाहें चाय मजदूरों पर

पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी: पीएम मोदी बोले, 'आतंकवाद के आगे नहीं झुकेगा भारत'

Top News : ईरान-अमेरिका सीजफायर, पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर क्या बोले पीएम मोदी?

अगला लेख