sawan somwar

तृणमूल सांसद का सवाल, Corona मरीजों ने लॉकडाउन के दौरान यात्रा क्यों की...

Webdunia
शुक्रवार, 24 अप्रैल 2020 (15:09 IST)
नई दिल्ली। रेलवे सुरक्षा बल (RPF) के 9 कर्मियों के दिल्ली से पश्चिम बंगाल लौटने के बाद कोविड-19 की जांच में संक्रमित पाए जाने पर तृणमूल कांग्रेस के सांसद डेरेक ओब्रायन ने शुक्रवार को सवाल किया कि इन सभी ने घातक वायरस को फैलने से रोकने के मद्देनजर लागू राष्ट्रव्यापी बंद के दौरान यात्रा क्यों की।

दक्षिण पूर्व रेलवे के प्रवक्ता संजय घोष ने कहा कि ये कर्मी रेलवे के खड़़गपुर मंडल के 28 सदस्यीय आरपीएफ दस्ते का हिस्सा थे जो पार्सल एक्सप्रेस ट्रेन में सवार होकर हथियारों एवं गोला-बारूदों के माल के साथ 14 अप्रैल को दिल्ली से लौटा था।

एक कॉन्स्टेबल में कोरोना वायरस के लक्षण नजर आने के बाद गुरुवार को पश्चिम बंगाल के एक सरकारी अस्पताल में उसके नूमने की जांच की गई।

घोष ने बताया कि जांच में संक्रमित पाए जाने के बाद उसे उलूबेरिया के कोविड-19 के लिए चिह्नित निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। साथ ही बताया कि आठ अन्य भी जांच में संक्रमित पाए गए।

इस पर चिंता जाहिर करते हुए तृणमूल सांसद ने ट्वीट किया, ‘परेशान करने वाली खबरें आ रही हैं। बंगाल में आरपीएफ के नौ कर्मी संक्रमित पाए गए हैं। खड़गपुर में छह, मेचेदा और उलूबेरिया में एक-एक मामला है। ये सभी 14 अप्रैल को ट्रेन से दिल्ली से कोलकाता आए थे। संक्रमित मरीज लॉकडाउन के दौरान यात्रा क्यों कर रहे थे। उन्हें किसने भेजा? स्क्रीनिंग क्यों नहीं हुई? उन्होंने कितने लोगों से मुलाकात की?’ (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Air Marshal Jeetendra Mishra : अयोध्या राम मंदिर ट्रस्ट को मिला पहला CEO, रिटायर्ड एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा की हुई सर्वसम्मति से नियुक्ति

iPhone 18 Pro को लेकर बड़ा लीक, 3 नए कलर में आ सकता है फोन; Black की हो सकती है वापसी

Vivo T5 Price: ₹34,999 में लॉन्च हुआ Vivo का धांसू फोन, 7050mAh बैटरी और 144Hz कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले ने मचाई हलचल

यूपी चुनाव से पहले AIMIM को बड़ा झटका, सैयद असीम वकार कांग्रेस में शामिल

राहुल गांधी का इंदौर में होने वाला छात्रों की गूंज कार्यक्रम टला, बीजेपी ने कहा, कांग्रेस ने ही रचा पूरा खेल

सभी देखें

नवीनतम

पंजाब SIR में राघव चड्ढा का नाम वोटर लिस्ट से कटा! AAP सरकार पर भड़के BJP सांसद

क्या राजनाथ सिंह और नितिन गडकरी का बदलेगा विभाग? मोदी कैबिनेट में फेरबदल की अटकलों के बीच उठे बड़े सवाल

दिल्ली-बिहार समेत 15 राज्यों में भारी बारिश, 4 दिन का अलर्ट

LIVE: नेपाल में बाढ़ से 1200 से ज्यादा की मौत, सतना में मंदाकिनी खतरे के निशान से ऊपर

मुंबई और कोलकाता जैसे शहरों पर जलवायु के गंभीर खतरे का डर

अगला लेख