तमिलनाडु के कृषि मंत्री का कोरोना संक्रमण से निधन

Webdunia
रविवार, 1 नवंबर 2020 (09:01 IST)
चेन्नई। तमिलनाडु के कृषि मंत्री एवं अन्नाद्रमुक के वरिष्ठ नेता आर दोराईकन्नू का शनिवार देर रात चेन्नई के कावेरी अस्पताल में कोरोना संक्रमण से निधन हो गया है। वह 72 वर्ष के थे।
 
कावेरी अस्पताल की ओर से जारी मेडिकल बुलेटिन के मुताबिक कोरोना वायरस (कोविड-19) से संक्रमित पाए जाने के बाद उन्हें 13 अक्टूबर को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उन्हें कोरोना के कारण गंभीर निमोनिया और अन्य परेशानियां हो गई थीं।
 
कावेरी अस्पताल ने कहा कि हमें बेहद दुख के साथ यह सूचित करना पड़ रहा है कि कृषि मंत्री आर दोराईकन्नू जी का देर रात 11 बजकर 15 मिनट पर निधन हो गया। इस कठिन समय में शोक संतप्त परिवार के साथ हमारी संवेदनाएं हैं।
 
दोराईकन्नू थंजावुर नार्थ जिले के अन्नाद्रमुक के सचिव थे। वे तमिलनाडु की पापानासम विधानसभा सीट से 2006, 2011 और 2016 के चुनाव में विधायक चुने गए। दिवंगत मुख्यमंत्री जे जयललिता ने 2011 में उन्हें पहली बार राज्य का कृषि मंत्री नियुक्त किया था।
 
तमिलनाडु के राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित ने मंत्री के निधन पर शोक व्यक्त किया है। (वार्ता)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

तिरुपति के लड्‍डू में पशु चर्बी का होता था इस्तेमाल

32 राजनीतिक दलों ने किया समर्थन, 15 ने किया प्रस्ताव का विरोध

भाजपा नेता के बिगड़े बोल, राहुल गांधी की जुबान दाग देनी चाहिए

LCA Tejas Fighter Jet: स्क्वॉड्रन लीडर मोहना सिंह तेजस लड़ाकू विमान की पहली महिला पायलट बनीं

एक देश, एक चुनाव पर रामनाथ कोविंद समिति की शीर्ष 10 सिफारिशें

सभी देखें

नवीनतम

PM मोदी के नेतृत्व में जम्मू कश्मीर में विकास का नया अध्याय : धामी

कटरा चुनावी रैली में कांग्रेस-नेकां पर गरजे PM मोदी, बोले- खून बहाने के पाकिस्तानी एजेंडे को लागू करना चाहता है यह गठबंधन

तिरुपति मंदिर के प्रसादम में मछली का तेल और गाय की चर्बी की पुष्टि, CM नायडू ने लगाया था आरोप

डेयरी सेक्टर के लिए सरकार कर रही श्वेत क्रांति 2.0 की शुरुआत, अमित शाह ने बताया क्या है प्लान

FATF ने की भारत की इन प्रणालियों की तारीफ, जारी की पारस्परिक मूल्यांकन रिपोर्ट

अगला लेख
More