dipawali
✕

जज्बे को सलाम : UP के सब इंस्पेक्टर की प्रतिज्ञा, अब कोई नहीं सोएगा भूखा...

अवनीश कुमार
रविवार, 16 मई 2021 (18:35 IST)
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के आगरा में तैनात सब इंस्पेक्टर शैलेंद्र सिंह यादव ने मुश्किलभरे इस दौर में जनता की सेवा करते हुए एक प्रतिज्ञा ले रखी है कि इस शहर में उनके रहते कोई भी भूखा नहीं सोएगा।उसके लिए इनके साथ जुटे अन्य लोग 2 वक्त का खाना बनाकर शहर में जरूरतमंद लोगों को पहुंचा रहे हैं।

बच्चों से ली सलाह और शुरू कर दी मुहिम : इस बाबत सब इंस्पेक्टर शैलेंद्र सिंह यादव ने बताया कि इन दिनों जब वे ड्यूटी पर जाते हैं तो उन्हें कई अस्पतालों में व अस्पतालों के बाहर रोगियों के तीमारदार भूखे-प्यासे पड़े दिखाई देते हैं, सड़कों पर लोग खाने की तलाश में भटकते नजर आते हैं।

उन्होंने कहा लॉकडाउन के चलते दुकान-ढाबे सब बंद पड़े हुए हैं, ऐसे में इन लोगों को खाने-पीने को कुछ नहीं मिल पाता। ऐसे में दिल में एक ख्‍याल आया कि इनके लिए भी कुछ किया जाए। इसके मैंने अपने बच्चों से सलाह लेकर एक मुहिम शुरू कर दी कि इस बुरे दौर से गुजर रहे गरीबों को खाना खिलाऊंगा।

फ्रंटलाइन वर्करों को भी खिला रहे खाना : वहीं देश के वो जांबाज सिपाही, जिन्हें फ्रंटलाइन वर्कर कहा जाता है, उनको भी सब इंस्पेक्टर शैलेंद्र सिंह यादव की इस मुहिम के जरिए खाना मुहैया कराया जा रहा है। साथ ही ये उन परिवारों तक भी खाना और जरूरी सामग्री उपलब्ध करा रहे हैं, जिनके घर में लोग कोविड पॉजीटिव हैं और कोई खाना बनाने वाला या बाहर से खाना लाने वाले नहीं हैं।

प्रतिदिन अस्पतालों के बाहर फुटपाथ पर, चौराहों पर और ऑक्सीजन प्लांट के बाहर लगी लंबी-लंबी कतारों में जो लोग घंटों तक इंतजार कर रहे होते हैं, उन्हें खाना और पानी देने का काम भी शैलेंद्र सिंह यादव कर रहे हैं।

ये लोग भी हैं शामिल : उनकी इस टीम में तीन सेवानिवृत्त जवान और अन्य पुलिस जवानों के साथ डॉक्टर भी शामिल हैं। इसके साथ ही ये लोग कोरोना रोकथाम के लिए सरकार द्वारा जारी गाइडलाइन के पालन के लिए भी सभी शहरवासियों को जागरूक कर रहे हैं। ये लोग पूरे शहर में घूमते हैं और लोगों को मास्क के लिए टोकते हैं।

जिनके पास मास्क नहीं, ऐसे लोगों को मास्क वितरण करना भी अब इन लोगों का दैनिक कार्य बन गया है।माना कि देश पर अभी संकट का साया है, लेकिन ऐसे ही हिम्मत और जज्बे से सब मिलकर इस विपत्ति की घड़ी में एक-दूसरे का साथ देंगे तो निश्चित ही हम इस महामारी पर विजय हासिल कर लेंगे।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

प्रशांत किशोर का दावा, नीतीश के निष्क्रिय होते ही खत्म हो जाएगी जेडीयू

कौन हैं इसराइल के आइजेनकोट, जिन्हें राष्ट्रपति ने दिया सरकार बनाने का न्योता, भारत को लेकर क्या है रुख?

AQI देख भड़के अभिजीत दीपके, बोले- जिंदगी तबाह करने पर तुले हैं, किसको माना प्रदूषण का दोषी?

दीपावली के बाद दिल्ली-NCR की हवा हुई जहरीली, वायु प्रदूषण बहुत गंभीर स्थिति में, AQI 366 के पार

US Midterm Elections में हार के बाद घिरे डोनाल्ड ट्रंप : बिजनेस सौदों, क्रिप्टो विवाद और बगावती सुरों से बढ़ेंगी मुश्किलें

सभी देखें

नवीनतम

अयोध्या दीपोत्सव में 220 टन रेत से बना भव्य 'राम दरबार', 58 फुट लंबी कलाकृति ने रचा विश्व रिकॉर्ड

CM योगी का बड़ा फैसला, 1057 नवचयनित दरोगाओं की 84.56 करोड़ रुपये की रिकवरी माफ, जानिए किसे मिलेगा फायदा

6 दिसंबर को अयोध्या जाएं अखिलेश और मांगें माफी, कारसेवकों पर गोली चलवाने के मुद्दे पर यूपी के मंत्रियों का निशाना

सुबह की सैर के दौरान बेहोश होकर गिरे पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, दिल्ली AIIMS में भर्ती, कार्डियो-न्यूरो सेंटर में चल रहा इलाज

हर पांचवें दिन होगा नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम, 26 जनवरी तक जारी रहेगा सिलसिला : योगी

अगला लेख