Hanuman Chalisa

Corona effect : शराब की बोतलों में बिक रहा है सैनेटाइजर

कीर्ति राजेश चौरसिया
मंगलवार, 31 मार्च 2020 (21:17 IST)
कोरोना वायरस (Corona Virus) के डर के बीच मध्यप्रदेश बुंदेलखंड इराके में शराब की बोतलों में सैनेटाइजर बिकने का मामला सामने आया है। यह सैनेटाइजर दवाई की दुकानों पर आसानी से उपलब्ध है। 

खासियत यह है कि यह सैनेटाइजर उन बोतलों में बिक रहा है, जिनमें शराब भरकर बेची जाती है। इसकी बड़ी वजह यह है कि यह सैनेटाइजर शराब बनाने वाली कंप‍नियां ही बना रही हैं।

उल्लेखनीय है कि लॉकडाउन के चलते फिलहाल राज्य में शराब की दुकानें बंद हैं, ऐसे में शराब का उत्पादन भी रुका हुआ है।

बदले हालात में सैनेटाइजर की ज्यादा आवश्यकता है। ऐसे में शराब बनाने वाली कंपनियां ही सैनेटाइजर बना रही हैं। 

बताया जा रहा है कि जल्दबाजी और उपलब्धता के चलते इसे शराब की बोतलों में ही पैक करके सैनेटाइजर का स्टीकर लगाकर बेचा जा रहा है।
 
इस मामले पर जब थोक विक्रेता प्रशांत जैन से बात की तो उन्होंने बताया कि कलेक्टर साहब और विभागीय अधिकारियों के आदेश पर यह सैनेटाइजर छतरपुर जिले के नौगांव में स्थित कॉक्स डिस्टलरी में बनाया जा रहा है।
 
इसे भारी तादाद में बनाकर शराब की बोतलों में ही कर बाजार में उतार दिया गया है और अब यह मेडिकल दुकानों में सहजता से उपलब्ध है।
 
दुकानदार कमलेश रूसिया ने बताया कि हमें यह 200/250 मिली सैनेटाइजर की बॉटल 75 रुपए में पड़ती है, जिसे 80, 90, 100 रुपए तक में बेचा जाता है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

कांगो में इबोला वायरस का नया खौफ, बच्चों में संक्रमण बढ़ने की आशंका, WHO का अलर्ट

वित्‍तमंत्री सीतारमण ने राहुल गांधी पर साधा निशाना, बोलीं- सिर्फ आलोचना करते हैं, नहीं दिखती भारत की तरक्की

Mamata Banerjee : TMC में बगावत तेज, काकोली घोष दस्तीदार के बेटे ने ममता बनर्जी समेत 5 नेताओं पर ठोका मानहानि का मुकदमा

क्या समाप्त होने वाला ईरान-अमेरिका युद्ध, समझौते के कितने करीब दोनों देश, होर्मुज पर किसका कंट्रोल

ईरान ने शांति समझौते से किया इनकार, कहा- अभी तारीख तय नहीं, किसने कहा था 24 घंटे में होगी डील?

सभी देखें

नवीनतम

जेवर एयरपोर्ट से शुरू हुई कमर्शियल उड़ानें, लखनऊ से पहली फ्लाइट ने किया सफल लैंडिंग

हिंदू नाम से महिलाओं को शादी का झांसा देने के आरोप में गिरफ्तारी, मोबाइल से मिले 8000 आपत्तिजनक वीडियो

अमेरिका-ईरान डील का असर: सस्ता हुआ क्रूड ऑयल, कब घटेंगे पेट्रोल-डीजल के दाम?

LIVE: अमेरिका ईरान डील से शेयर बाजार में उछाल, सेंसेक्स 1123 अंक बढ़ा

Top News 15 June : अमेरिका-ईरान समझौते से तेल कीमतों में राहत, नोएडा से पहली फ्लाइट

अगला लेख