Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia
Advertiesment

ऑस्ट्रेलिया-न्यूजीलैंड के बीच यात्रा के लिए अब क्वारंटाइन में रहना नहीं होगा अनिवार्य

हमें फॉलो करें corona bouncing back
, सोमवार, 19 अप्रैल 2021 (11:44 IST)
वेलिंगटन (न्यूजीलैंड)। ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के बीच यात्रा के लिए अब लोगों को क्वारंटाइन में नहीं रहना पड़ेगा। ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड ने यात्रा 'बबल' को मंजूरी देने का फैसला किया है। इसका अर्थ यह होता है कि जिन कुछ देशों में संक्रमण को काबू किया जा चुका है, वे क्वारंटाइन की अनिवार्यता के बिना एक-दूसरे के लिए सीमाओं को खोलते हैं, लेकिन अन्य देशों के साथ सीमाएं बंद रखते हैं।
दोनों देशों के बीच यात्रा 'बबल' को लेकर बनी सहमति से उन लोगों को राहत मिली है, जो कोरोनावायरस वैश्विक महामारी के कारण अपने परिवारों से अलग रह रहे हैं। ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के बीच महीनों तक चली बातचीत के बाद क्वारंटाइन की अनिवार्यता समाप्त करने पर सहमति बनी है। इस मौके पर वेलिंगटन अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के मुख्य रनवे के निकट एक बड़ा स्वागत चिह्न बनाया गया है।
 
'एयर न्यूजीलैंड' की मुख्य संचालन अधिकारी कैरी हुरिहनगानयुई ने कहा कि उनकी कंपनी पहले दोनों देशों के बीच केवल 2 या 3 उड़ानें ही संचालित कर रही थी, लेकिन सोमवार को 30 उड़ानें संचालित होंगी जिनमें दोनों देशों के 5,200 लोग यात्रा करेंगे।

webdunia


ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री स्कॉट मारिसन ने इस मौके पर कहा कि यह फैसला ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड दोनों के लिए लाभकारी होगा जिससे हमारे लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के साथ-साथ हमारी अर्थव्यवस्था को भी मदद मिलेगी। ' न्यूजीलैंड की प्रधानमंत्री जैसिंडा अर्डर्न ने भी यात्रा 'बबल' का स्वागत करते हुए कहा कि उनका देश नवागंतुकों का स्वागत करता है। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

Covid-19 : देश में कोरोना का विकराल रूप, संक्रमितों की संख्या 1.50 करोड़ के पार, महाराष्ट्र में हर 3 मिनट में 1 मरीज की जान ले रहा है वायरस