Hanuman Chalisa

Corona के खतरे को देखते हुए लॉकडाउन बढ़ाना जरूरी था : उमर

Webdunia
मंगलवार, 14 अप्रैल 2020 (12:32 IST)
श्रीनगर। नेशनल कॉन्फ्रेंस के नेता उमर अब्दुल्ला ने मंगलवार को कहा कि कोविड-19 के कारण उत्पन्न खतरे के मद्देनजर लॉकडाउन को तीन मई तक बढ़ाने का फैसला जरूरी कदम था।
 
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से राष्ट्रव्यापी लॉकडाउन की अवधि बढ़ाने की घोषणा करने के बाद उन्होंने ट्वीट किया, ‘हम में से कोई नहीं चाहता था कि बंद की अवधि तीन मई तक बढ़ाई जाए लेकिन कोविड-19 के कारण हम जिस खतरे का सामना कर रहे हैं, यह जरूरी है। मई में बंद की अवधि और बढ़ाए जाने से बचने के लिए अधिकारियों के साथ सहयोग करने के लिए हम जो कुछ कर सकते हैं वह करना चाहिए।‘
 
अब्दुल्ला ने लोगों से इस मुश्किल वक्त में गरीबों की और समाज के कमजोर वर्गों की मदद करने की भी अपील की।
 
उन्होंने कहा, ‘हम गरीब लोगों और समाज के कमजोर वर्ग के लोगों को इस संकट के वक्त से उबारने के लिए जो कुछ कर सकते हैं, वह करने के लिए देनदार हैं, चाहे आर्थिक रूप से या अन्य किसी तरीके से। सरकार इसमें पहल कर सकती है लेकिन यह सिर्फ उसकी जिम्मेदारी नहीं है।‘ (भाषा) 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

CCSU के वैज्ञानिकों की बड़ी खोज, प्याज-लहसुन परिवार की इन 2 प्रजातियों में मिले कैंसर और डायबिटीज से बचाव के गुण

WhatsApp ला रहा 2 बड़े फीचर्स, ऑनलाइन यूजर्स को पहचानना और बैकअप मैनेज करना होगा आसान, जानिए कैसे करेंगे काम

कौन थे भरत तिवारी, 17 जून को क्या हुआ था, क्यों सुप्रीम कोर्ट पहुंचा एनकाउंटर मामला, कैसे मची बिहार की सियासत में खलबली

राम मंदिर चढ़ावा चोरी प्रकरण, 150 पन्नों की रिपोर्ट तैयार, ट्रस्ट के पुनर्गठन के भी संकेत

बिना लाइसेंस चला सकेंगे यह सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर, फीचर्स भी हैं दमदार

सभी देखें

नवीनतम

पर्यटकों की बढ़ती संख्या के बीच योगी सरकार का बड़ा फैसला, बदली होम स्टे नीति

लखनऊ अग्निकांड के पीछे कौन जिम्मेदार? जांच में सामने आ रही चौंकाने वाली लापरवाहियां

LIVE: SIT टीम दुर्घटनास्थल पहुंची, लखनऊ अग्निकांड की जांच

शिक्षा का महाउत्सव: CM भूपेंद्र पटेल ने PM मोदी के वडनगर स्कूल से किया शाला प्रवेशोत्सव का शुभारंभ

लखनऊ अग्निकांड का दर्दनाक सच: पेट क्लिनिक बना मौत का जाल, पिंजरों में बंद जानवरों को नहीं मिला बचने का मौका

अगला लेख