Corona virus : वॉशिंगटन डीसी में गैर आवश्यक कारोबारी गतिविधियां बंद, लोगों को घर में रहने की हिदायत

Webdunia
गुरुवार, 26 मार्च 2020 (10:38 IST)
वॉशिंगटन (अमेरिका)। वॉशिंगटन डीसी प्रशासन ने कोरोना वायरस (Corona virus) को फैलने से रोकने के लिए 24 अप्रैल तक सभी गैर जरूरी कारोबारी गतिविधियां बंद करने का आदेश दिया है। शहर के प्रशासन ने बुधवार को जारी एक परामर्श में लोगों को अपने घरों में ही रहने को कहा। अमेरिका की राजधानी में कोरोना वायरस संक्रमण के अभी तक 185 मामले सामने आए हैं और दो लोगों की मौत हो चुकी है।

शहर प्रशासन ने कहा, डीसी में कोविड-19 को फैलने से रोकने में आप अहम भूमिका निभा सकते हैं। आज रात (बुधवार) 10 बजे से डिस्ट्रिक्ट ऑफ कोलंबिया 24 अप्रैल तक सभी गैर जरूरी कारोबारी गतिविधियां बंद करेगा। वॉशिंगटन डीसी के मेयर मुरिल बॉउसर ने 10 या अधिक लोगों के एकत्र होने पर रोक लगा दी हैं।

इस बीच, न्यूयॉर्क के गवर्नर एंड्रयू कुओमो ने कहा कि सामाजिक दूरी बनाने से न्यूयॉर्क में कोरोना वायरस के फैलने की गति धीमी हुई प्रतीत होती है। इस वैश्विक महामारी को काबू करने के संबंध में उठाए गए प्रयासों की जानकारी देते हुए कुओमो ने बुधवार को कहा कि लोगों के अस्पताल में भर्ती होने की संख्या पहले की तुलना में धीमी गति से आगे बढ़ रही है।

उन्होंने कहा कि पहले अस्पताल में भर्ती लोगों की संख्या हर 2 दिन में दोगुनी हो रही थी लेकिन अब हर 4.7 दिन में दोगुनी हो रही है। कुओमो ने रविवार को राज्य में सभी गैर जरूरी कारोबारी गतिविधियां बंद करने का आदेश दिया था, तब से करीब 2 करोड़ निवासी अपने घरों में बंद हैं।

न्यूयॉर्क में 30,811 लोग संक्रमित हैं जिनमें से करीब 18,000 लोग न्यूयॉर्क सिटी के हैं। ‘जॉन्स हॉप्किन्स यूनिवर्सिटी’ के अनुसार शहर में करीब 192 लोगों की मौत हो चुकी है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

क्‍या अमेठी से चुनाव लड़ेंगे राहुल गांधी, स्मृति ईरानी ने कांग्रेस पर किया कटाक्ष

बेंगलुरु कैफे ब्लास्ट केस : NIA ने जारी की हमलावर की तस्वीर, सूचना देने वाले को 10 लाख का इनाम

क्या TMC से Lok Sabha Election लड़ने वाले हैं Sourav Ganguly? ममता से मुलाकात के बाद लगे कयास

पानी के भीतर चलने वाली देश की पहली मेट्रो लाइन, जानिए क्या हैं विशेषताएं

राहुल जी के दिन इतने ख़राब नहीं हुए कि सिलेंडर को फ्लाइंग किस दें, सारिका पासवान ने स्‍मृति ईरानी को ये क्‍या कह दिया

सभी देखें

नवीनतम

2024-25 में भी दिल्लीवालों को मुफ्त मिलेगी बिजली, आएंगे Zero बिल

जब भी उज्जैन में कुंभ मेला होता है तो भाजपा जीतती है : मुख्यमंत्री यादव

इंदौर के 2 भाइयों ने 1900 से ज्यादा बाल विवाह रोककर रचा विश्व कीर्तिमान

30 लाख सरकारी नौकरियों से लेकर पेपर लीक से मुक्ति तक, क्‍या है राहुल गांधी की 5 बड़ी गारंटी?

असम राइफल्स की बड़ी कार्रवाई, 9.6 करोड़ की हेरोइन के साथ म्यांमार का नागरिक गिरफ्तार

अगला लेख
More