Corona संक्रमण के 79 फीसदी से ज्यादा मामले 5 राज्यों से

Webdunia
बुधवार, 31 मार्च 2021 (16:59 IST)
नई दिल्ली। देश में कोविड-19 का अब भी इलाज करा रहे लोगों में से 79 प्रतिशत से अधिक मामले 5 राज्यों में हैं जिनमें से 61 प्रतिशत से अधिक संक्रमित लोग अकेले महाराष्ट्र में हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बुधवार को यह जानकारी दी। महाराष्ट्र के अलावा कर्नाटक, केरल, पंजाब और छत्तीसगढ़ में कोरोनावायरस के अधिक मामले हैं। मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि देश में कोविड-19 का इलाज करा रहे मरीजों में से 79.30 प्रतिशत मरीज 5 राज्यों महाराष्ट्र, कर्नाटक, केरल, पंजाब और छत्तीसगढ़ में हैं। महाराष्ट्र में सबसे अधिक 61 प्रतिशत से अधिक मरीज उपचाराधीन हैं।

ALSO READ: कोरोना का असर: रंगपंचमी पर भी गेर,जुलूस पर बैन,महाराष्ट्र आने जाने वाली बसों पर भी 30 अप्रैल तक रहेगी रोक
 
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि 8 राज्यों- महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, कर्नाटक, केरल, तमिलनाडु, गुजरात, पंजाब और मध्यप्रदेश में कोविड-19 के नए मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। वैश्विक महामारी के नए मामलों में से 84.73 प्रतिशत मामले इन राज्यों से ही हैं। मंत्रालय ने कहा कि पिछले 24 घंटों में संक्रमित मरीजों की संख्या 11,846 तक बढ़ी है। भारत में अब भी 5,52,566 मरीज इस महामारी से संक्रमित हैं। यह देश में संक्रमण के कुल मामलों का 4.55 प्रतिशत है।



ALSO READ: देश में कोरोना से 1,62,468 लोगों की मौत, एक्टिव मरीजों की संख्या बढ़कर 4.55%
 
पिछले 24 घंटों में 14 राज्यों/केंद्र शासित प्रदेश में कोविड-19 से मौत का कोई मामला नहीं आया है। ये राज्य राजस्थान, असम, ओडिशा, लद्दाख, दादर और नगर हवेली, दमन और दीव, मणिपुर, त्रिपुरा, सिक्किम, लक्षद्वीप, मेघालय, मिजोरम, अंडमान और निकोबार द्वीप, नगालैंड और अरुणाचल प्रदेश हैं। टीकाकरण पर मंत्रालय ने कहा कि बुधवार सुबह 7 बजे तक मिली रिपोर्ट के अनुसार 6.30 करोड़ से अधिक टीके लगाए जा चुके हैं।

ALSO READ: मध्यप्रदेश में कोरोना मरीजों के इलाज की नई गाइडलाइन, गंभीर बीमारों का अस्पताल में इलाज, बाकी होम आइसोलेशन में
 
इनमें से 82,16,239 स्वास्थ्य देखभाल कर्मियों को टीके की पहली खुराक, 52,19,525 कर्मियों को दूसरी खुराक, 90,48,417 अग्रिम मोचे के कर्मचारियों को पहली खुराक और अग्रिम मोर्चे के 37,90,467 कर्मचारियों को दूसरी खुराक, 45 साल से अधिक आयु वाले 73,52,957 लोगों को पहली खुराक और 6,824 को दूसरी खुराक दी जा चुकी है। साथ ही 60 वर्ष से अधिक आयु वाले 2,93,71,422 लोगों को पहली खुराक और 48,502 को दूसरी खुराक दी जा चुकी है। मंत्रालय ने बताया कि टीकाकरण अभियान के 74वें दिन (30 मार्च) तक कुल 19,40,999 टीके लगाए गए। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

tirupati laddu पर छिड़ी सियासी जंग, पशु चर्बी के दावे पर तेदेपा-वाईएसआरसीपी आमने-सामने

Kolkata Doctor Case : जूनियर डॉक्‍टरों ने खत्‍म की हड़ताल, 41 दिन बाद लौटेंगे काम पर

कटरा चुनावी रैली में कांग्रेस-नेकां पर गरजे PM मोदी, बोले- खून बहाने के पाकिस्तानी एजेंडे को लागू करना चाहता है यह गठबंधन

Mangaluru : 2 सिर और 4 आंख वाला दुर्लभ बछड़ा पैदा हुआ, देखने के लिए उमड़ा हुजूम

वन नेशन वन इलेक्शन में दक्षिण भारत पर भारी पड़ेगा उत्तर भारत?

सभी देखें

नवीनतम

Tirupati Laddu Controversy : जेपी नड्डा ने CM चंद्रबाबू से मांगी रिपोर्ट, बोले- जांच के बाद होगी उचित कार्रवाई

इस बार कश्मीर के चुनाव मैदान में हैं 25 पूर्व आतंकी, अलगाववादी और जमायते इस्लामी के सदस्य

300 साल पुरानी भोग प्रथा, 2014 में मिला GI टैग, अब प्रसाद में पशु चर्बी, क्‍या है Tirupati Controversy?

चित्तौड़गढ़ के एक गांव में पाषाण युग की शैल चित्रकारी मिली

संभल में दुष्कर्म पीड़िता की हत्या, 20 दिन पहले जेल से रिहा आरोपी ने मारी गोली

अगला लेख
More