देश में Corona Vaccine की 51 करोड़ से अधिक खुराक दी गईं

Webdunia
सोमवार, 9 अगस्त 2021 (23:41 IST)
नई दिल्ली। देश में अब तक लोगों को कोरोनावायरस (Coronavirus) कोविड-19 रोधी टीके की 51 करोड़ से ज्यादा खुराक दी जा चुकी है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने सोमवार को यह जानकारी दी।

मंत्रालय ने बताया कि शाम सात बजे तक की अंतरिम रिपोर्ट के मुताबिक सोमवार को टीके की 49 लाख (49,06,273) खुराक दी गई। इनमें से 18 से 44 आयु वर्ग के 26,66,611 लोगों को पहली खुराक और 4,59,352 लोगों को दी गई दूसरी खुराक शामिल है।

मंत्रालय ने बताया कि टीकाकरण अभियान के तीसरे चरण में 18 से 44 वर्ष उम्र के लोगों को टीका लगाया जा रहा है। अब तक देश में इस आयुवर्ग के 17,95,70,348 लोगों को पहली खुराक और 1,24,91,475 लोगों को दूसरी खुराक दी जा चुकी है।

आंकड़ों के मुताबिक पांच राज्यों- मध्य प्रदेश, गुजरात, राजस्थान, महाराष्ट्र और उत्तर प्रदेश में 18 से 44 आयु वर्ग के लोगों को टीके की एक करोड़ से अधिक खुराक दी गई है।
ALSO READ: 3 में से 1 की जान ले सकता है Coronavirus का अगला वेरिएंट!
वहीं आंध्र प्रदेश, असम, छत्तीसगढ़, दिल्ली, हरियाणा, झारखंड, केरल, तेलंगाना, हिमाचल प्रदेश, ओडिशा, पंजाब, उत्तराखंड और पश्चिम बंगाल में 18 से 44 वर्ष आयु वर्ग के करीब 10 लाख लोगों को टीके की कम से कम पहली खुराक लग चुकी है।
ALSO READ: Experts की चेतावनी : कई लोगों में आई Coronavirus के खिलाफ इम्यूनिटी लेकिन लापरवाही पड़ सकती है भारी
आंकड़ों के मुताबिक टीकाकरण अभियान के 206वें दिन (नौ अगस्त) कुल 49,06,273 खुराक लगाई गई। शाम सात बजे तक की अंतरिम रिपोर्ट के मुताबिक इनमें से 36,80,340 लोगों को पहली खुराक जबकि 12,25,933 लोगों को दूसरी खुराक दी गई। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

tirupati laddu पर छिड़ी सियासी जंग, पशु चर्बी के दावे पर तेदेपा-वाईएसआरसीपी आमने-सामने

Kolkata Doctor Case : जूनियर डॉक्‍टरों ने खत्‍म की हड़ताल, 41 दिन बाद लौटेंगे काम पर

कटरा चुनावी रैली में कांग्रेस-नेकां पर गरजे PM मोदी, बोले- खून बहाने के पाकिस्तानी एजेंडे को लागू करना चाहता है यह गठबंधन

Mangaluru : 2 सिर और 4 आंख वाला दुर्लभ बछड़ा पैदा हुआ, देखने के लिए उमड़ा हुजूम

वन नेशन वन इलेक्शन में दक्षिण भारत पर भारी पड़ेगा उत्तर भारत?

सभी देखें

नवीनतम

इस बार कश्मीर के चुनाव मैदान में हैं 25 पूर्व आतंकी, अलगाववादी और जमायते इस्लामी के सदस्य

300 साल पुरानी भोग प्रथा, 2014 में मिला GI टैग, अब प्रसाद में पशु चर्बी, क्‍या है Tirupati Controversy?

चित्तौड़गढ़ के एक गांव में पाषाण युग की शैल चित्रकारी मिली

संभल में दुष्कर्म पीड़िता की हत्या, 20 दिन पहले जेल से रिहा आरोपी ने मारी गोली

प्रियंका पर रीजीजू का पलटवार, संसदीय परंपराओं की याद दिलाई

अगला लेख
More