dharma sangrah

डॉक्टर से पूछा- कहीं आपको Corona तो नहीं हुआ, अब हवालात में

Webdunia
सोमवार, 6 अप्रैल 2020 (19:19 IST)
सूरत। गुजरात के सूरत में एक महिला डॉक्टर पर कोराना वायरस महामारी लेकर टीका-टिप्पणी करना बहुम महंगा पड़ गया। यह दंपत्ति अपनी हरकत की वजह से हवालात में पहुंच गया है।
 
पुलिस ने सिविल अस्पताल की महिला डॉक्टर के साथ बदसलूकी करने के आरोप में चेतन मेहता और उसकी पत्नी भावना मेहता को गिरफ्तार किया है। इस दंपत्ति ने डॉक्टर से कहा था कि कहीं आपको कोरोना वायरस संक्रमण तो नहीं हो गया है और दोनों उन्हें गालियां भी देते हैं। पुलिस के अनुसार दंपति और डॉक्टर एक ही फ्लोर पर रहते हैं।
 
सूरत के सहायक पुलिस आयुक्त पीएल चौधरी ने कहा, ‘पीड़िता प्राथमिकी दर्ज करने के तैयार नहीं थी। अडाजन पुलिस ने सीआरपीसी की धारा 151 के तहत उसके आवेदन का संज्ञान लिया एवं चेतन एवं भावना को गिरफ्तार किया। उन्हें कार्यकारी मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया जाएगा, जो अच्छे आचरण के आश्वासन के बाद उन्हें जमानत देंगे।’
 
डॉक्टर ने उत्पीड़न पर 2  वीडियो बनाए एवं रविवार को उन्हें सोशल मीडिया पर डाल दिया। एक में चेतन मेहता डॉक्टर को गालियां देते हुए एवं गुस्से में दरवाजे को पीटता हुआ नजर आ रहा है। दूसरे वीडियो में डॉक्टर ने कहा कि उस पर कोरोना वायरस को लेकर टीका टिप्पणी की गई।
 
डॉक्टर ने वीडियो में कहा, ‘दो दिन पहले चेतन मेहता ने मुझसे पूछा कि कहीं मैं वायरस से संक्रमित तो नहीं हो गई हूं क्योंकि मैं सिविल अस्पताल में काम करती हूं। फिर, रविवार को उसकी पत्नी ने झूठा दावा किया कि मेरे कुत्ते ने उस पर हमला किया। चेतन ने दूसरों के सामने मुझे गालियां दीं।’
 
डॉक्टर कहा, ‘मुझे इसलिए निशाना बनाया गया क्येांकि मैं सिविल अस्पताल में डॉक्टर हूं, जहां कोरोना वायरस के मरीजों का उपचार होता है।’सूरत पुलिस आयुक्त आर बी ब्रह्मभट्ट ने कहा कि यदि स्वास्थ्यकर्मियों का कोरोना वायरस मरीजों की सेवा करने को लेकर उत्पीड़न किया जाता है तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी। (भाषा) 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Dabur के शहद, घी और तेल पर बड़ा एक्शन! FSSAI ने ‘100%’ दावे वाले कई प्रोडक्ट्स की बिक्री रोकी

Air India Flight Turbulence : Phuket-Delhi फ्लाइट में अचानक 300 फुट नीचे गिरा विमान, 14 यात्री और क्रू घायल, फ्लाइट में Seat Belt क्यों जरूरी है?

Tata की इलेक्ट्रिक कारों पर मिल रहा बड़ा डिस्काउंट, Curvv EV पर 3 लाख से ज्यादा का फायदा

PoK का सच दिखाया तो भड़का पाकिस्तान! 'अल जजीरा' पर कसा शिकंजा, जानिए क्या है PoK की हकीकत

iPhone 16 पर बड़ी डील, 67,900 रुपए वाला फोन 40,612 रुपए में खरीदने का मौका, ऐसे मिलेगा डिस्काउंट

सभी देखें

नवीनतम

Weather Alert : कैसा रहेगा कल का मौसम, 5 अगस्त को कहां होगी बारिश, IMD ने किन राज्यों के लिए जारी किया अलर्ट

Ather का सबसे सस्ता Electric Scooter, कीमत सुनकर रह जाएंगे हैरान, 120Km Range के साथ आएगा Konarc

मध्य प्रदेश में बस सफर हुआ महंगा, 2 रुपए प्रति किलोमीटर से देना होगा किराया

यूपी में आबकारी विभाग का नया कीर्तिमान, 4 माह में 20,862 करोड़ से अधिक का राजस्व

गुजरात में चांदीपुरा वायरस का कहर : 184 संदिग्ध मामले, 22 बच्चों की मौत से उत्तर गुजरात और सौराष्ट्र में दहशत

अगला लेख