तबलीगी जमात से जुड़े 2550 विदेशी नागरिकों पर कार्रवाई, 10 साल तक भारत यात्रा पर प्रतिबंध

Webdunia
गुरुवार, 4 जून 2020 (21:11 IST)
नई दिल्ली। वीजा नियमों का उल्लंघन कर राष्ट्रव्यापी लॉकडाउन के दौरान भारत में ठहरे तबलीगी जमात के 2,550 विदेशी सदस्यों को केंद्रीय गृह मंत्रालय ने काली सूची में डाल दिया है। उन्हें 10 साल तक देश में प्रवेश करने की भी अनुमति नहीं होगी। अधिकारियों ने गुरुवार को यह जानकारी दी।
 
विभिन्न राज्य सरकारों ने मस्जिदों और मदरसों में विदेशियों के अवैध रूप से ठहरे होने का ब्योरा उपलब्ध कराया, जिसके बाद गृह मंत्रालय ने यह कार्रवाई की है।
 
गृह मंत्रालय के एक अधिकारी ने कहा कि मंत्रालय ने तबलीगी जमात के 2550 सदस्यों को काली सूची में डाल दिया है और भारत में उनके 10 साल तक प्रवेश पर प्रतिबंध लगा दिया है।
 
इस इस्लामी संगठन से जुड़े 250 विदेशियों सहित 2,300 लोगों के खिलाफ कार्रवाई किए जाने के बाद तबलीगी जमात के विदेशी सदस्यों के खिलाफ पहली बार कार्रवाई की गई थी।
 
ये लोग मार्च में राष्ट्रव्यापी लॉकडाउन की घोषणा के शीघ्र बाद दक्षिण दिल्ली के निजामुद्दीन इलाके में तबलीगी जमात के मरकज में ठहरे हुए पाए गए थे। इनमें से कई लोगों की कोविड-19 जांच में उनके संक्रमित होने की पुष्टि हुई।
 
गौरतलब है कि कोरोना वायरस महामारी को फैलने से रोकने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 25 मार्च से राष्ट्रव्यापी लॉकडाउन की घोषणा की थी। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

क्या दिल्ली में समय से पूर्व हो सकते हैं विधानसभा चुनाव, केजरीवाल की मांग के बाद क्या बोले विशेषज्ञ

महाराष्ट्र का मुख्यमंत्री बनना मेरी कभी ख्वाहिश नहीं रही : उद्धव ठाकरे

अनिल विज ने बढ़ाई BJP की मुश्किलें, खुद को बताया CM पद का दावेदार, कहा- मैं सबसे सीनियर नेता

Caste Census : जाति जनगणना को लेकर बड़ा अपडेट, सरकार करने वाली है यह काम

प्रधानमंत्री मोदी ने बताया, कौन हैं झारखंड के लिए बड़ा खतरा...

सभी देखें

नवीनतम

Delhi : सुनीता केजरीवाल या आतिशी, कौन होगा दिल्ली का अगला मुख्‍यमंत्री, ये नाम भी चर्चाओं में

One Nation One Election News : देश में कब लागू होगा वन नेशन, वन इलेक्शन, मोदी सरकार की क्या तैयारी, सामने आया बड़ा अपडेट

इंदौर में BMW कार ने स्कूटर को मारी टक्कर, 2 महिलाओं की मौत

अलवर में बोले RSS चीफ मोहन भागवत, हिन्दू का मतलब सबसे उदार मानव, जिसे सबकुछ स्वीकार

Chhattisgarh : जादू-टोने का शक, 3 महिलाओं समेत 5 की हत्या, 5 लोगों को लिया हिरासत में

अगला लेख
More