Hanuman Chalisa

कोरोनावायरस महामारी के प्रति जागरूकता के लिए बनाया मास्क परांठा

Webdunia
शुक्रवार, 10 जुलाई 2020 (11:35 IST)
मदुरै। कोरोनावायरस महामारी के खिलाफ लड़ाई के लिए लोगों में जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से मदुरै के एक रेस्तरां में परांठे को लेकर अनोखा प्रयोग किया गया है। मास्क वाला यह परांठा ग्राहकों के आकर्षण का केंद्र बना हुआ है और सोशल मीडिया पर भी यह तस्वीर खूब शेयर की जा रही है।
ALSO READ: UP में कोरोना का कहर, 10 जुलाई से 3 दिन के लिए लॉकडाउन का ऐलान
कोठु परांठा, कीमा परांठा, वीचु परांठा, मिर्च परांठा की सूची में अब 'मास्क' परांठा भी शामिल हो गया। इस परांठे को बिलकुल मास्क के आकार का बनाया गया है। इसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब शेयर होने के बाद लोगों में यह चर्चा का विषय बन गया है।
 
शहर में परांठा बनाने वाले केएल कुमार का कहना है कि वे लोगों में मास्क को लेकर जागरूकता फैलाना चाहते हैं और इसी उद्देश्य से उन्होंने यह कोशिश की है। कुमार ने कहा कि उनकी कोशिश है कि लोग उनके भोजनालय में यह परांठा देखकर घरों में मास्क के बारे में बात करें। उन्होंने कहा कि मैंने मास्क के आकार में परांठा बनाया और जो लोग मेरे रेस्तरां में आते हैं, उन्हें इसके जरिए मास्क पहनने का संदेश दिया जाता है।
 
सरकारी आदेश के तहत यहां रेस्तरां में लोग खाना नहीं खा सकते हैं बल्कि पैक करके घर ले जाते हैं। कुमार किसी का भी भोजन पैक करने से पहले उसे यह परांठा दिखाते हैं। उन्होंने कहा कि उनका लक्ष्य लोगों को मास्क पहनने की अहमियत को बताना है, क्योंकि हाल के दिनों में यहां संक्रमण के मामले तेजी से बढ़े हैं। मदुरै में पिछले कुछ दिनों में मामले बढ़कर 5,299 हो गए हैं और अब तक 95 लोगों की मौत हो चुकी है। राज्य सरकार ने मदुरै और उसके आसपास 12 जुलाई तक लॉकडाउन लागू किया है। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

West Bengal और Tamil Nadu चुनाव के बाद महंगा हो सकता है पेट्रोल-डीजल, तेल कंपनियों को रोजाना 1600 करोड़ रुपए का घाटा

COVID वैक्सीन पर Elon Musk का बड़ा दावा, दूसरी डोज के बाद मरने जैसा अनुभव, शेन वॉर्न के बेटे का दावा- कोरोना टीके से पिता की मौत

ट्रंप ने क्यों लिया पोप से पंगा? खुद को 'मसीहा' बताने की इनसाइड स्टोरी

हंगरी में ट्रंप का चहेता, यूरोप का सबसे 'अड़ियल' नेता विक्टर ओर्बन सत्ता से बाहर

क्या भारत में बायोमेट्रिक सिस्टम से होंगे चुनाव? सुप्रीम कोर्ट का केन्द्र और EC को नोटिस

सभी देखें

नवीनतम

UP: नोएडा में मजदूरों को भड़काने की साजिश का खुलासा? आखिर कौन है इसके पीछे

दिल्ली-देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर का लोकार्पण, PM मोदी बोले- विकसित भारत के लिए प्रगति, प्रकृति और संस्कृति का संतुलन जरूरी

अयोध्या राम मंदिर के उप-मंदिरों में दर्शन शुरू, ऑनलाइन पास की मची होड़

गेस्ट हाउस में महिलाओं के साथ बर्बरता से सपा का असली चेहरा बेनकाब, CM योगी का तीखा हमला

दिल्ली-उत्तर प्रदेश-उत्तराखंड को जोड़ने वाले दिल्ली-देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर का राष्ट्र को समर्पण

अगला लेख