biodatamaker

कोरोना वायरस से जंग : मदरसा शिक्षकों ने किया एक दिन का वेतन देने का ऐलान

Webdunia
मंगलवार, 31 मार्च 2020 (09:36 IST)
लखनऊ। कोविड-19 संक्रमण की रोकथाम के लिए घोषित लॉकडाउन के दौरान गरीबों की मदद के लिए उत्तरप्रदेश के मदरसा शिक्षकों और अन्य कर्मचारियों ने अपना एक दिन का वेतन देने का ऐलान किया है।
 
टीचर्स एसोसिएशन मदारिसे अरबिया उत्तरप्रदेश के महामंत्री दीवान साहब ज़मां खां ने मदरसा बोर्ड के रजिस्ट्रार को सोमवार को भेजे गए पत्र में कहा है कि देश इस वक्त कोरोना महामारी की रोकथाम के लिए संघर्ष कर रहा है। संकट की इस घड़ी में मदरसा शिक्षक और अन्य कर्मचारी देशवासियों के साथ खड़े हैं।
 
उन्होंने कहा कि लॉकडाउन के दौरान गरीबों को रही दुश्वारियों के मद्देनजर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मदद की अपील की है। उन्होंने कहा कि इस अपील का सम्मान करते हुए मदरसा शिक्षकों और अन्य कर्मचारियों ने अपना एक दिन का वेतन कोरोना संघर्ष कोष में देने का निर्णय लिया है।
 
खां ने कहा कि इसकी कटौती मार्च माह के वेतन से जिला स्तर पर किए जाने की व्यवस्था की जानी चाहिए।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

क्‍या अब सस्‍ती होगी चीनी, सरकार ने उठाया बड़ा कदम, यहां से आ रही शकर की खेप

कंगना रनौत के बयान पर बाबा रामदेव का पलटवार, बोले- ओछे लोगों पर टिप्पणी नहीं करना चाहता, पूरा देश जानता है मेरा योगदान

स्वाइन फ्लू को लेकर ICMR का बड़ा बयान, देश में नहीं मिला कोई नया वेरिएंट, जानिए कहां बढ़ रहे H1N1 के मरीज?

आरक्षण किसी की मांग पर खत्म नहीं किया जा सकता, चिराग पासवान का बड़ा बयान

NEW US Territory, होर्मुज पर ट्रंप का दावा, अमेरिका-ईरान टकराव ने बढ़ाई दुनिया की टेंशन

सभी देखें

नवीनतम

अयोध्या में ‘मछली भोज’ पर मचा सियासी घमासान! अजय राय पर BJP का हमला, आयोजकों ने बताया क्या है पूरा मामला

मप्र में स्वाइन फ्लू की दस्तक, अब तक 1 मौत, उज्जैन में रोज 200 बच्‍चे पहुंच रहे अस्‍पताल, सर्दी-खांसी से इंदौर में दहशत

पाकिस्तान ने फिर तेज की शांति की कोशिशें, मुनीर जाएंगे ईरान

LIVE: CM योगी का राहुल गांधी पर बड़ा हमला

Weather Update : 20 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, पहाड़ों में लैंडस्लाइड का खतरा; मछुआरों को समुद्र से दूर रहने की सलाह

अगला लेख