Hanuman Chalisa

COVID-19 in MP : मध्यप्रदेश में Corona संक्रमण के 1634 नए मामले, 13 और लोगों की मौत

Webdunia
शनिवार, 28 नवंबर 2020 (21:45 IST)
भोपाल। मध्यप्रदेश में शनिवार को कोरोनावायरस (Coronavirus) संक्रमण के 1634 नए मामले सामने आए और इसके साथ ही प्रदेश में इस वायरस से अब तक संक्रमित हुए लोगों की कुल संख्या 2,03,231 तक पहुंच गई। वहीं राज्य में पिछले 24 घंटे में इस बीमारी से 13 और व्यक्तियों की मौत की पुष्टि हुई है, जिससे मरने वालों की संख्या 3,237 हो गई है।

प्रदेश के एक स्वास्थ्य अधिकारी ने कहा, पिछले 24 घंटे के दौरान प्रदेश में कोरोनावायरस के संक्रमण से इंदौर में तीन, भोपाल, विदिशा व रतलाम में दो-दो और जबलपुर, सागर, सतना एवं झाबुआ में एक-एक मरीज की मौत की पुष्टि हुई है।उन्होंने बताया, राज्य में अब तक कोरोनावायरस से सबसे अधिक 752 मौत इंदौर में हुई हैं, जबकि भोपाल में 515, उज्जैन में 100, सागर में 139, जबलपुर में 222 एवं ग्वालियर में 180 लोगों की मौत हुई हैं। बाकी मौतें अन्य जिलों में हुई हैं।

अधिकारी ने बताया कि प्रदेश में शनिवार को कोविड-19 के 568 नए मामले इंदौर जिले में सामने आए हैं, जबकि भोपाल में 356, ग्वालियर में 86 और जबलपुर में 48 नए मामले सामने आए हैं।

उन्होंने कहा कि प्रदेश में कुल 2,03,231 संक्रमितों में से अब तक 1,85,013 मरीज स्वस्थ होकर घर चले गए हैं और 14,981 मरीज़ों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है। उन्होंने कहा कि शनिवार को 1,317 रोगियों को ठीक होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।(भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

प्रहलाद जोशी संभालेंगे धर्मेंद्र प्रधान की जिम्मेदारी, जानिए कौन हैं देश के नए शिक्षा मंत्री?

योगी सरकार की बड़ी उपलब्धि, यूनेस्को की विश्व धरोहर सूची में शामिल हुआ सारनाथ

हम कॉकरोच हैं, आसानी से नहीं निकलेंगे! शिक्षा मंत्री के इस्तीफे के बाद CJP चीफ दीपके का बयान, 49 दिन चले आंदोलन का अंत

आखिर धर्मेन्द्र प्रधान के इस्तीफे में इतना वक्त क्यों लगा? पूरे मामले की इनसाइड स्टोरी

अमेरिकी कोर्ट का ट्रंप को बड़ा झटका, H-1B Visa पर भारी शुल्क लगाने के फैसले पर जारी रहेगी रोक

सभी देखें

नवीनतम

नेपाल सरकार का बड़ा फैसला, भारतीय मु्द्रा से हटाई रोक, अब ये नोट भी ले जा सकेंगे भारतीय

Rahul Gandhi : राहुल गांधी का अमित शाह को पत्र, छात्रों पर कार्रवाई को लेकर मांगा जवाब; पूछा- क्या पेलट गन इस्तेमाल की मंजूरी दी गई थी?

PM मोदी ने गिनाई भारत की रक्षा आत्मनिर्भरता की ताकत, INS महेंद्रगिरि और पिनाका रॉकेट सिस्टम को बताया बड़ी उपलब्धि, Mann Ki Baat में क्या बोले

CM योगी का बड़ा ऐलान, आक्रमणकारियों नहीं, भारत के राष्ट्रनायकों के नाम पर बनेंगे म्यूजियम

RSS प्रमुख मोहन भागवत का गुजरात दौरा, 2 दिन के प्रवास में संगठनात्मक कार्यक्रमों में होंगे शामिल

अगला लेख