dipawali
✕

Corona Effect : इंदौर में होली पर Lockdown का साया

Webdunia
गुरुवार, 25 मार्च 2021 (14:17 IST)
इंदौर। सार्वजनिक रूप से होली और रंगपंचमी मनाने के लिए तो प्रशासन पहले ही मना कर चुका है, लेकिन अब शहर में होली के दिन ही लॉकडाउन लग सकता है। 
 
शहर में लगातार बढ़ते कोरोनावायरस संक्रमण के मामलों को ध्यान में रखते हुए जल संसाधन मंत्री तुलसी सिलावट ने इंदौर के वरिष्ठ अधिकारियों की बैठक बुलाई। बैठक में रविवार को लॉकडाउन के साथ ही सोमवार को भी धुलेंडी के दिन शहर में लॉकडाउन लगाने का सुझाव दिया गया। 
 
बताया जा रहा है कि इस सुझाव पर कलेक्टर और कमिश्नर ने भी सहमति जताई है। इस संबंध में राज्य सरकार को भी सुझाव भेजा गया है। हालांकि अभी इस बारे में कोई अंतिम फैसला नहीं लिया गया है। क्योंकि इस बात अंतिम फैसला राज्य सरकार को ही करना है, लेकिन लगातार बढ़ रहे मामलों के चलते इस बात की प्रबल संभावना है कि इंदौर शहर में धुलेंडी के दिन लॉकडाउन लगा दिया जाए। 
 
उल्लेखनीय है कि इंदौर में करीब 3 महीने बाद बुधवार को 500 से ज्यादा नए मरीज मिले और 2 लोगों की मृत्यु हो गई। यह अभी तक का कोरोना का तीसरा बड़ा आंकड़ा है। इससे पहले 22 नवंबर 2020 को 586 और 1 दिसंबर 2020 को 595 मरीज 1 दिन में सामने आए थे।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

क्या लेमडक बने डोनाल्ड ट्रंप? ईरान युद्ध और वैश्विक नीतियों पर पड़ेगा यह बड़ा असर, आ सकता है महाभियोग

Agniveer : अग्निवीरों के लिए मोदी सरकार का बड़ा फैसला, 75% को मिलेगी 2 साल की अतिरिक्त सेवा, फिर सेना में स्थायी भर्ती का मौका

राहुल फुस्स रॉकेट तो अखिलेश हार के बहानेबाज, EVM और SIR को लेकर विपक्ष पर बरसे CM योगी

Mahadev Betting App Case : सौरभ चंद्राकर के बाद दुबई में रवि उप्पल गिरफ्तार, ED ने भारत लाने की शुरू की कोशिश

लॉरेंस बिश्नोई गैंग का नाम लेकर आयुष्मान खुराना-तुषार कपूर से मांगी रंगदारी, पुलिस ने बेंगलुरु से किया आरोपी को गिरफ्तार

सभी देखें

नवीनतम

शहीद टीआई दिलीप पुरी को जीतू पटवारी ने दी श्रद्धांजलि, कहा सरकार पुलिसकर्मियों के बच्चों के दे मुफ्त शिक्षा

30 लाख दीपों से जगमगाने को तैयार अयोध्या, विजिटर गैलरी और सेल्फी प्वाइंट बने आकर्षण

दसवें दीपोत्सव में रामनगरी अयोध्या के 500 वर्षों का इतिहास होगा जीवंत

Delhi Air Pollution : दिवाली पर दिल्ली में सांस लेना होगा मुश्किल? पटाखों से और गंभीर हो सकती है हवा

रामलीला मैदान में राहुल लीला करने वाले लोग देश में अराजकता फैलाने का षड्यंत्र कर रहे, भाजपा का राहुल पर हमला

अगला लेख