Hanuman Chalisa

मध्यप्रदेश के बैतूल, रतलाम, खरगोन, कटनी और भोपाल के कोलार, शाहपुरा में टोटल लॉकडाउन

छिंदवाड़ा में आज रात 8 बजे से सात दिन का टोटल लॉकडाउन

विकास सिंह
गुरुवार, 8 अप्रैल 2021 (18:06 IST)
भोपाल। कोरोना की दूसरी लहर से जूझ रहे मध्यप्रदेश अब लॉकडाउन की ओर बढ़ चुका है। वीकेंड पर पूरे प्रदेश में लॉकडाउन होने के साथ ही अब प्रदेश के 5 जिले लंबे लॉकडाउन में जा रहे है। कोरोना से सबसे अधिक प्रभावित छिंदवाड़ा जिला आज रात 8 बजे से 16 अप्रैल की सुबह 6 बजे तक टोटल लॉकडाउन में रहेगा। इसके साथ बैतूल, रतलाम, खरगौन और कटनी में सात दिन के लॉकडाउन लगाने का फैसला किया गया है। इन जिलों में 9 अप्रैल की शाम 6 बजे से 17 अप्रैल की सुबह 6 बजे तक टोटल लॉकडाउन करने के आदेश संबंधित जिलों के कलेक्टर जारी करेंगे। इस संबंध में गृहविभाग ने आदेश जारी कर दिए है।  वहीं राजधानी भोपाल का बड़ा इलाके में भी प्रशासन ने टोटल लॉकडाउन का एलान कर दिया है।
ALSO READ: इंदौर, भोपाल समेत मध्यप्रदेश में शनिवार और रविवार के लॉकडाउन का एलान
भोपाल के 7 वार्ड 9 दिन के लिए होंगे लॉक-राजधानी भोपाल में कोरोना के बढ़ते हुए मामले के बाद अब जिला प्रशासन ने राजधानी के बड़े इलाके में 9 दिन का टोटल लॉकडाउन करने का एलान कर दिया है। जिला प्रशासन की ओर से जारी आदेश के मुताबिक कोलार और शाहपुरा के सात वार्ड 9 अप्रैल को शुक्रवार शाम 6 बजे से लेकर 19 अप्रैल की सुबह 6 बजे तक पूर्ण लॉकडाउन में रहेंगे। प्रशासन के टोटल लॉकडाउन के इस आदेश से क्षेत्र में रहने वाली लगभग ढाई लाख की आबादी प्रभावित होगी। वहीं जिला प्रशासन के मुताबिक कोलार क्षेत्र में वर्तमान लगभग 1800 से अधिक कोरोना संक्रमित मरीज है।

कोलार जिला प्रशासन की ओर से जारी आदेश के मुताबिक के राजधानी के वार्ड 80,81,82,83,84 और वार्ड 52,53 में 9 दिन का संपूर्ण लॉकडाउन रहेगा। लॉकडाउन के दौरान इस क्षेत्र में रहने वाले लोगों को घर से बाहर निकलने की अनुमति नहीं होगी वही दूध सब्जी,किराना,आदि की आपूर्ति नगर निगम लोगों के घर तक करवाएगा।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Aligarh first lock museum : अलीगढ़ में बनेगा देश का पहला 'ताला म्यूजियम', 10 हजार करोड़ के पार जाएगा ताला कारोबार!

हमसे तेल खरीदो या खुद लड़ना सीखो, ईरान युद्ध में साथ न देने वाले देशों पर भड़के Donald Trump

आखिर इस्फहान ही क्यों बना निशाना? 900KG बम से मची तबाही, डोनाल्ड ट्रंप ने शेयर किया धमाके का वीडियो

FASTag Annual Pass 1 अप्रैल से महंगा: जानिए नई कीमत, फायदे और खरीदने का तरीका

Google Pixel 10a: फ्लैट डिजाइन और दमदार परफॉर्मेंस के दम पर क्या मिड-रेंज बाजार में बना पाएगा खास जगह?

सभी देखें

नवीनतम

Ceasefire : ईरान ने ठुकराया डोनाल्ड ट्रम्प का दावा, युद्ध रोकने की खबरों को बताया 'झूठ' और 'बेबुनियाद'

योगी सरकार का युवाओं को बड़ा तोहफा! स्किल मिशन में 99 हजार ट्रेनिंग लक्ष्य तय, अब 30 दिन में खुलेंगे प्रशिक्षण केंद्र

यूपी फॉरेंसिक इंस्टीट्यूट बनेगा ग्लोबल सुरक्षा कवच, AI और डीपफेक के खतरों पर लगेगा ब्रेक

गुजरात स्थानीय निकाय चुनाव, 26 अप्रैल को मतदान और 28 को नतीजे, आज से आचार संहिता लागू

चंड़ीगढ़ BJP Headquarters के बाहर धमाका, हैंड ग्रेनेड लेकर भागता दिखा संदिग्ध

अगला लेख