Hanuman Chalisa

केरल में 2 दिन बाद फिर मामले 30 हजार के पार, 181 लोगों की मौत, पॉजिटिविटी रेट भी बढ़ा

Webdunia
बुधवार, 8 सितम्बर 2021 (20:13 IST)
तिरुवनंतपुरम। केरल में बुधवार को कोविड-19 के 30,196 नए मामले सामने आने के साथ ही कोरोनावायरस (Coronavirus) से संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 42,83,494 हो गई जबकि 181 और मरीजों की मौत के बाद मृतकों की तादाद 22,001 पर पहुंच गई।

राज्य में लगातार 5 दिनों तक दैनिक नए मामलों की संख्या 30 हजार से कम रहने के बाद आज एक बार फिर वह 30 हजार को पार कर गई। केरल में बीते 24 घंटे के दौरान 1,71,295 नमूनों की कोविड-19 जांच होने के साथ संक्रमण की दर बढ़कर 17.63 प्रतिशत हो गई है। संक्रमण दर घटकर 16 प्रतिशत के नीचे चली गई थी, जो बुधवार को बढ़कर 17.63 प्रतिशत हो गई। राज्य में अब तक 3,28,41,859 नमूनों की कोविड-19 जांच हो चुकी है।

बीते 24 घंटे के दौरान राज्य में कोविड-19 के 27,579 मरीज संक्रमण मुक्त भी हुए, जिससे राज्य में इस जानलेवा वायरस के संक्रमण को मात देने वालों की संख्या बढ़कर 40,21,456 हो गयी। राज्य में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीज 2,39,480 हैं।

विज्ञप्ति के मुताबिक त्रिशूर जिले में कोविड-19 के सर्वाधिक 3,832 नए मरीज सामने आए। इसके बाद अर्ना कुलम में 3,611, कोझिकोड में 3,058, तिरुवनंतपुरम में 2,900, कोल्लम में 2,717, मलप्पुरम में 2,580, पलक्कड़ में 2,288, कोट्टयम में 2,214, अलाप्पुझा में 1,645, कन्नूर में 1,433, इदुक्की में 1,333 और पथनमथिट्टा में कोरोना वायरस संक्रमण के 1,181 नये मामले सामने आए। केरल के विभिन्न जिलों में इस समय 6,08,228 लोगों को निगरानी में रखा गया है, जिसमें से 32,817 लोग अस्पतालों में हैं।(भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

बागियों पर बरसे उद्धव ठाकरे, बोले- मेरी शिवसेना ही असली, CM फडणवीस ने कसा तंज

शिक्षा मंत्री के इस्‍तीफे पर अड़ी कॉकरोच जनता पार्टी, जंतर-मंतर पर डटे प्रदर्शनकारी, दीपके ने लोगों से की यह अपील

नीतीश बने JDU के राष्ट्रीय अध्‍यक्ष, महाबैठक में लगी मुहर, बेटे निशांत पर क्‍या हुआ फैसला?

Gujarat New EV Policy: ग्राहकों को मिलेगी डबल सब्सिडी, RTO टैक्स होगा जीरो

मिडिल ईस्ट से बड़ी खबर, ईरान ने फिर बंद किया हॉर्मुज, आखिर क्यों लिया ये फैसला?

सभी देखें

नवीनतम

शिक्षा में नवाचार करने वाले अधिकारियों को मिलेगा राष्ट्रीय सम्मान, योगी सरकार ने शुरू की चयन प्रक्रिया

Lucknow Coaching Center Fire : लखनऊ में लपटों का तांडव, 15 छात्रों की मौत, CM योगी ने फायर विभाग के अफसरों को फटकारा, कैसी लगी आग, सामने आया कारण

CCSU के वैज्ञानिकों की बड़ी खोज, प्याज-लहसुन परिवार की इन 2 प्रजातियों में मिले कैंसर और डायबिटीज से बचाव के गुण

WhatsApp ला रहा 2 बड़े फीचर्स, ऑनलाइन यूजर्स को पहचानना और बैकअप मैनेज करना होगा आसान, जानिए कैसे करेंगे काम

Lucknow Coaching Center Fire : लखनऊ में बड़ा हादसा, कोचिंग-कम-गेमिंग जोन में भीषण आग, 14 की मौत, CM योगी ने कहा- दोषियों को छोड़ा नहीं जाएगा

अगला लेख