संयुक्त राष्ट्र एजेंसियों ने भारत को करीब 10,000 ऑक्सीजन concentrator, 1 करोड़ मेडिकल मास्क दिए

Webdunia
शुक्रवार, 7 मई 2021 (11:31 IST)
संयुक्त राष्ट्र। संयुक्त राष्ट्र की कई एजेंसियों ने कोविड-19 महामारी से निपटने के लिए भारत को करीब 10,000 ऑक्सीजन सांद्रक और करीब 1 करोड़ मेडिकल मास्क भेजे हैं। संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंतोनियो गुतारेस के प्रवक्ता स्टीफन दुजारिक ने गुरुवार को नियमित संवाददाता सम्मेलन में कहा कि भारत में संयुक्त राष्ट्र का दल महामारी से निपटने के लिए राष्ट्रीय और स्थानीय दोनों सरकारों का सहयोग कर रहा है।

ALSO READ: एयर इंडिया ने 318 ऑक्सीजन Concentrator न्यूयॉर्क से दिल्ली पहुंचाए
 
उन्होंने कहा कि यूनीसेफ, विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) और संयुक्त राष्ट्र जनसंख्या निधि (यूएनएफपीए) ने करीब 10,000 ऑक्सीजन सांद्रक, 1 करोड़ मेडिकल मास्क और 15 लाख से अधिक फेस शील्ड दी हैं। संयुक्त राष्ट्र के दल ने वेंटीलेटर्स और ऑक्सीजन उत्पादन संयंत्र भी खरीदे हैं। यूनीसेफ कोविड-19 रोधी टीकों को रखने के लिए 'कोल्ड चेन' उपकरण भी उपलब्ध करा रहा है।

 
उन्होंने कहा कि हमारे दल ने जांच मशीनों और किट के साथ ही थर्मल स्कैनर भी दिए हैं। यूनीसेफ और संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम (यूएनडीपी) भारत में 1,75,000 से अधिक टीकाकरण केंद्रों की निगरानी करने में भी मदद कर रहा है। डब्ल्यूएचओ ने बताया कि पूरी दुनिया में कोरोनावायरस के 46 प्रतिशत मामले भारत में है और पिछले हफ्ते इस महामारी से दुनियाभर में जान गंवाने वाले लोगों में 25 प्रतिशत लोगों की मौतें भारत में हुई। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

VIDEO : कर्मचारियों ने बुजुर्ग दंपति को कराया घंटों इंतजार, CCTV पर देखा तो CEO ने दी अनोखी सजा

Uddhav Thackeray की देवेन्द्र फडणवीस से मुलाकात, महाराष्ट्र की राजनीति में अब कौनसा नया टर्निंग पॉइंट

महाकाल मंदिर में 1 अरब 65 करोड़ का दान, पेटियों में 399 किलो चांदी और 1533 ग्राम सोने का चढ़ावा

2025 से NTA नहीं आयोजित करेगा नौकरियों की भर्ती परीक्षा, शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने बताया कारण

एक राष्ट्र, एक चुनाव के पीछे की भाजपा की मंशा साफ नहीं, क्या बोले वेणुगोपाल

सभी देखें

नवीनतम

बांग्लादेश का पश्चिम बंगाल, त्रिपुरा और असम पर दावा, शेयर किया विवादित नक्शा

Year Ender 2024: ये 5 योगासन बने फिटनेस मन्त्र, पाचन और वेट लॉस में मिले शानदार लाभ

LIVE: चीनी विदेश मंत्री वांग यी से मिले NSA अजीत डोभाल

2024 इतिहास का सबसे गर्म साल, क्‍या अभी और तपेगी धरती?

अगला लेख
More