Dharma Sangrah

Corona India Update : घटते जा रहे हैं Corona मरीज, कोरोना संक्रमण के 343 नए मामले

Webdunia
रविवार, 27 नवंबर 2022 (12:59 IST)
नई दिल्ली। भारत में एक दिन में कोरोनावायरस (Coronavirus) संक्रमण के 343 नए मामले सामने आने के बाद देश में अभी तक संक्रमित हुए लोगों की संख्या बढ़कर 4,46,71,562 हो गई है, जबकि उपचाराधीन मरीजों की संख्या घटकर 5,263 रह गई है।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से रविवार सुबह जारी अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, पिछले 24 घंटे में संक्रमण से चार और मरीजों की मौत होने से मृतक संख्या बढ़कर 5,30,612 हो गई है। इन चार मरीजों में वे तीन मरीज भी शामिल हैं, जिनका नाम संक्रमण से मौत के आंकड़ों का पुन: मिलान करते हुए केरल ने वैश्विक महामारी से जान गंवाने वाले मरीजों की सूची में जोड़ा है। पिछले 24 घंटे में एक मरीज की मौत महाराष्ट्र में हुई।

स्वास्थ्य मंत्रालय की वेबसाइट पर मौजूद जानकारी के मुताबिक, देश में कोरोनावायरस संक्रमण के उपचाराधीन मरीजों की संख्या घटकर 5,263 रह गई है, जो कुल मामलों का 0.01 प्रतिशत है, जबकि स्वस्थ होने वाले लोगों की राष्ट्रीय दर बढ़कर 98.80 फीसदी हो गई है। पिछले 24 घंटे में उपचाराधीन मरीजों की संख्या में 132 मामलों की कमी दर्ज की गई है।

देश में अभी तक कुल 4,41,35,216 लोग संक्रमणमुक्त हो चुके हैं, जबकि कोविड-19 से मृत्यु दर 1.19 प्रतिशत है। राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत अभी तक कोविड-19 रोधी टीकों की 219.90 करोड़ खुराक दी जा चुकी हैं।

उल्लेखनीय है कि भारत में सात अगस्त 2020 को कोरोनावायरस संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त 2020 को 30 लाख और पांच सितंबर 2020 को 40 लाख से अधिक हो गई थी। संक्रमण के कुल मामले 16 सितंबर 2020 को 50 लाख, 28 सितंबर 2020 को 60 लाख, 11 अक्टूबर 2020 को 70 लाख, 29 अक्टूबर 2020 को 80 लाख और 20 नवंबर को 90 लाख के पार चले गए थे।

देश में 19 दिसंबर 2020 को ये मामले एक करोड़ से अधिक हो गए थे। पिछले साल चार मई को संक्रमितों की संख्या दो करोड़ और 23 जून 2021 को तीन करोड़ के पार पहुंच गई थी। इस साल 25 जनवरी को संक्रमण के कुल मामले चार करोड़ के पार हो गए थे।(भाषा)
Edited By : Chetan Gour

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Israel US Iran War में PAK की मध्यस्थता के सवाल पर बोले जयशंकर- हम दलाल देश नहीं हो सकते

पहले राम फिर राजनीति, राम मंदिर को लेकर बोले मनिंदरजीत सिंह बिट्टा

LPG : अब रसोई से हटेगा लाल सिलेंडर! सरकार का नया फरमान, 3 महीने में करना होगा यह काम

Israel Iran War video : USS अब्राहम लिंकन पर ईरान ने दागी Qader मिसाइल, इजराइल ने तेहरान के सबमरीन सेंटर को किया तबाह, ट्रंप का बड़ा फैसला- 2,000 सैनिक रवाना

डोनाल्ड ट्रंप के 15 प्वाइंट वाले प्रस्ताव टेंशन में इजराइल, क्या पाकिस्तान के 'शांति दूत' वाला प्लान हुआ फेल

सभी देखें

नवीनतम

गुजरात सरकार का बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: गांधीनगर, जामनगर और सुरेंद्रनगर को मिले नए कलेक्टर

ट्रंप बोले- ईरान करना चाहता है समझौता, लेकिन डर रहा; अमेरिका जीत के करीब

ईरान ने भारत के लिए खोला होर्मुज, इन 4 देशों को भी मिला फायदा

क्या थी इजराइल की ‘डेकैपिटेशन स्ट्राइक’, कैसे नेतन्याहू ने ट्रंप को अयातुल्ला खामेनेई की हत्या के लिए मनाया?

क्या ईरान ने मार गिराया अमेरिकी F-18 विमान, IRGC ने जारी किया वीडियो

अगला लेख