Hanuman Chalisa

'बिलों' में रहोगे तो कोरोना की 'आग' से बच जाओगे...

वृजेन्द्रसिंह झाला
बुधवार, 1 अप्रैल 2020 (15:22 IST)
महाभारत की एक बहुत ही प्रेरक और रोचक कहानी है। वारणावत जाने से पहले सभी पांडुपुत्र माता कुंती सहित विदुर से मिलने पहुंचे। विदुर ने अवसर देखकर ज्येष्ठ पांडव धर्मराज युधिष्ठिर से एक प्रश्न पूछ लिया। 
 
विदुर ने पूछा- 'वत्स युधिष्ठिर! यदि जंगल में भीषण आग लग जाए तो कौनसे जानवर सुर‍क्षित रहेंगे? युधिष्ठिर ने कहा- तात, जंगल में आग लगने पर स्वछंद और निर्भय घूमने वाले, शेर चीते, हाथी और सबसे तेज भागने वाले हिरण आदि सारे जानवर जलकर राख हो जाएंगे, परंतु बिलों में रहने वाले चूहे सुरक्षित रहेंगे। जंगल की अग्नि शांत होने के बाद वे पुनः बिलों से बाहर निकलकर पूर्ववत और शांतिपूर्ण जीवन व्यतीत कर सकेंगे। 
 
महात्मा विदुर युधिष्ठिर के जवाब से संतुष्ट होने के साथ ही निश्चिंत भी हो गए। बाद की कहानी भी सबको याद है कि किस तरह दुर्योधन द्वारा बनाए लाक्षागृह की आग से सभी पांडव सुरक्षित बाहर आ गए। 
 
कहने का तात्पर्य यह है कि न सिर्फ दुनिया बल्कि भारत के वर्तमान हालात भले ही महाभारत काल जैसे नहीं हैं, लेकिन उससे सीख लेकर हम कोरोना वायरस (Corona Virus) जैसी खतरनाक और तेजी से फैल रही बीमारी से लड़ सकते हैं।
 
यदि हम बिलों में यानी अपने घर के भीतर ही रहेंगे तो इस वायरस का संक्रमण बढ़ नहीं पाएगा और जो लोग संक्रमित हैं उनको समय पर इलाज भी मिल पाएगा। अत: हम इस कहानी से सबक लें और अपने घरों में रहकर इस आग से न सिर्फ स्वयं को बल्कि अपने परिवार, शहर और देश को भी बचा सकते हैं। 
 
हमें यह नहीं भूलना चाहिए कि कोरोना वायरस से दुनियाभर में 42 हजार 500 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है और संक्रमण का आंकड़ा 9 लाख के आसपास पहुंच चुका है। अत: इसे हलके में लेना न सिर्फ मूर्खता होगी बल्कि आत्मघाती कदम भी होगा। क्योंकि कोरोना रूपी दुर्योधन के 'लाक्षागृह' में पूरी दुनिया तिल-तिल कर जल रही है। ...तो घर में रहिए, सुरक्षित रहिए...
 
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

मिडिल ईस्ट से बड़ी खबर, ईरान ने फिर बंद किया हॉर्मुज, आखिर क्यों लिया ये फैसला?

क्या सच में खतरा है? अमरनाथ यात्रा के इतिहास की सबसे बड़ी सुरक्षा

जॉर्जिया मेलोनी से जुड़ी 10 बड़ी बातें, जिन्हें बहुत ही कम लोग जानते हैं...

पार्टी लाइन से अलग हटे शशि थरूर! नाविकों के मुद्दे पर किया पीएम मोदी का समर्थन; बीजेपी बोली- राहुल गांधी का पर्दाफाश

NEET Re-Exam का 'ब्लंडर' : नागपुर के छात्र का सेंटर सीधे अबू धाबी! न पासपोर्ट, न पैसे, राहुल गांधी ने NTA को घेरा

सभी देखें

नवीनतम

international yoga day : जबलपुर में राष्ट्रपति मुर्मु, राज्यपाल पटेल और CM यादव ने किया सामूहिक योगाभ्यास

योगी सरकार का ‘ऑपरेशन क्लीन मेडिसिन’: आगरा में 3.63 करोड़ की नकली और एक्सपायर्ड दवाएं जब्त, 8 अवैध गोदाम सील

International Yoga Day : CM योगी का योग दिवस संदेश, योग अपनाइए, रोग और समय से पहले बुढ़ापे से बचिए

4, 4, 4, 6, 6, वैभव सूर्यवंशी ने वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ा, 11 गेंदों में जड़ा अर्द्धशतक

मुख्यमंत्री धामी ने बनबसा में किया सामूहिक योगाभ्यास, योग को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने का किया आह्वान

अगला लेख