suvichar
✕

HQ: एयरपोर्ट पर उतरते ही हाथ पर ल‍िखा जा रहा एचक्‍यू, जि‍सका अर्थ होता है यह...

Webdunia
सोमवार, 25 मई 2020 (15:14 IST)
लॉकडाउन के बाद शुरू होने वाली लाइफ के संकेत अभी से म‍िलने लगे हैं। आने वाले द‍िनों में हमारी लाइफ कैसी होगी यह देश के एयरपोर्ट पर नजर आने लगा है। दरअसल 25 मई से घरेलू फ्लाइट सेवाएं शुरू हो चुकी हैं।

इस दौरान एयरपोर्ट पर यात्रियों को होम क्वारंटाइन की स्टैंप लगाई जा रही है। यह इसल‍िए क‍िया जा रहा है क‍ि इससे पता लगता है कि यात्रा से लौटने के बाद कितने दिन घर पर अलग रहना है। यानी अब सफर पहले जैसा नहीं रहा क‍ि घर आते ही सबको सामान और ग‍िफ्ट खोलकर बताएं क‍ि मुसाफ‍िर क‍िस के लिए क्‍या उपहार लेकर आया है।

फ्लाइट से एयरपोर्ट पर जब यात्री उतर रहे थे तो बाहर जाने से पहले उनके हाथ पर एक मुहर लगाई जा रही थी। ऐसा आज से पहले कभी देखने को नहीं मिला। नीले रंग की यह मुहर इस बात का प्रूफ थी कि किसको कितने दिन होम क्वारंटाइन में रहना है। क्‍योंक‍ि बाहर से आने पर कोरोना वायरस के खतरे का अंदेशा बना हुआ है।

यात्रियों के हाथ पर यह स्टैंप फ्लाइट से उतरने के बाद एयरपोर्ट पर कर्मचार‍ियों द्वारा लगाई जा रही है। हर राज्य ने आ रहे यात्रियों के लिए अलग नियम बनाए हैं। कहीं 7, कहीं 10 और कहीं 14 दिन क्वारंटाइन में रखा जा रहा। जैसे दिल्ली आने वाले लोगों में अगर लक्षण नहीं मिलते हैं, तो उन्हें क्वारंटीन नहीं किया जाएगा, लेकिन सेल्फ असेसमेंट करना जरूरी होगा। लेकिन कुछ राज्यों में उड़ान के बाद पहुंचने पर होम क्वारंटीन का नियम बनाया है।

घरेलू उडान सेवा शुरू होने के बाद कर्नाटक के इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर दो फ्लाइट उतर चुकी हैं। इनमें से एक दिल्ली से आई थी।

मीड‍िया र‍िपोर्ट के अनुसार एयरपोर्ट से निकलने पर कलाई पर बड़ा-बड़ा HQ लिख दिया जाता है, जिसका मतलब है होम क्वारंटाइन। एक मुहर हाथ पर लगती है जिस पर लिखा होता है कि कितने दिन क्वारंटाइन में रहना है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

बेंगलुरु में बड़ा हादसा टला, रनवे से टकराया IndiGo का विमान, हादसे के बाद रोकी प्लेन की उड़ान

प्रस्‍ताव ठुकराने पर भड़का ईरान, अमेरिका को फिर दी धमकी, चेतावनी पर क्‍या बोले डोनाल्‍ड ट्रंप?

दिल्ली के तिलक नगर में मचा बवाल, मंत्री प्रवेश वर्मा ने युवक को जड़ा थप्पड़, मामले पर क्‍या बोले अरविंद केजरीवाल?

Mann Ki Baat : जनगणना से सामने आएगा देश की आबादी का नया आंकड़ा, 32 करोड़ से ज्यादा परिवारों का डेटा दर्ज, PM मोदी ने बताया कितना बड़ा काम हुआ पूरा

पाकिस्‍तान को भारत की दो टुक, एस. जयशंकर का UNGA में आतंकवाद पर बड़ा अटैक, दूसरे देश क्‍यों भुगत रहे सजा?

सभी देखें

नवीनतम

Gold Price Crash : सोने में 4000 से ज्यादा की गिरावट, चांदी भी हुई सस्ती, जानिए क्यों गिर रहे हैं भाव, क्या खरीदने का सही समय

क्रिकेट से सॉफ्ट टेनिस की ओर, इत्तेफाक ने कैसे बदला देवास के जय मीणा का सफर

Ather Konarc : इस Electric Scooter पर मिल रहा बड़ा फायदा, जानें किस वेरिएंट पर कितनी सब्सिडी

उज्जैन में छत्री चौक स्थित शाही मस्जिद का हिस्सा समुदाय द्वारा स्वत: हटाया जा रहा है-कलेक्टर रोशन सिंह

CEC Gyanesh Kumar Row : ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कांग्रेस का देशभर में प्रदर्शन, पटना में वाटर कैनन का इस्तेमाल, SIR को लेकर उठाए सवाल

अगला लेख