Daily Horoscope
✕

आगरा एक्सप्रेस वे से ग्राउंड रिपोर्ट : 5 दिनों में सिर्फ 2 बार ही मिला खाना, नदी के पानी से बुझाई प्यास, पता नहीं जिंदा गांव पहुंच पाएंगे या नहीं

अवनीश कुमार
मंगलवार, 19 मई 2020 (13:42 IST)
लखनऊ। देश में कोरोना महामारी के चलते प्रवासी मजदूर अब हर कीमत में अपने अपने घर लौटना चाहते हैं। ऐसे में बहुत से लोगों को सरकार की सुविधाओं का फायदा भी मिला। बहुत से लोग ऐसे भी हैं जो घर वापसी में सरकार की सुविधा का फायदा नहीं ले पाए हैं लेकिन फिर भी ऐसे प्रवासी मजदूरों ने घर पहुंचने की ठान रखी है।
 
उत्तर प्रदेश के हाईवे की सड़कों पर ऐसे प्रवासी मजदूर पैदल व साइकिल उसे जाते हुए देखे जा सकते हैं। ऐसे ही कुछ प्रवासी मजदूरों से आगरा एक्सप्रेस वे पर वेबदुनिया संवाददाता ने बात की।
 
दिल्ली से बाराबंकी अपने गांव जाने के लिए पैदल निकले नागेंद्र व आदित्य ने बातचीत करते हुए अपना दर्द बयां किया और कहा कि इस सफर में दर्द,दुख और डर सब कुछ देखने को मिला है। इस सफर को इस जन्म में भुला पाना मुमकिन नहीं है।
 
नागेंद्र व आदित्य या दोनों बाराबंकी के रहने वाले हैं। नागेंद्र सन 2007 में दिल्ली आया था और दिल्ली में ऑटो रिक्शा चला कर अपना खर्चा चला रहा था और घर को भी पैसे भेज रहा था। कुछ दिनों के बाद नागेंद्र ने अपने छोटे भाई आदित्य को भी दिल्ली बुलवा लिया था और एक फैक्ट्री में उसका छोटा भाई मजदूरी करने लगा था।
 
लॉकडाउन के चलते फैक्ट्री मालिक ने उसे काम पर आने से मना कर दिया और वहीं दूसरी ओर नागेंद्र को ऑटो भी खड़ा करना पड़ा। जैसे-तैसे जमा पूंजी से एक महीना कांटा लेकिन धीरे धीरे एक वक्त की रोटी कटा पाना भी दोनों भाइयों के लिए नामुमकिन हो गया तो नागेंद्र व आदित्य ने ठान लिया उन्हें गांव वापस जाना है। वहीं पर रहकर छोटा-मोटा काम करना है। उस समय उन्हें नहीं पता था कि गांव वापसी इतनी आसान नहीं है।
 
उन्होंने बहुत हाथ-पैर मारे लेकिन गांव जाने के लिए उन्हें किसी भी प्रकार की सरकारी सुविधा का फायदा नहीं मिला। मजबूर होकर वह साइकिल से ही दिल्ली से बाराबंकी उत्तर प्रदेश के लिए निकल पड़े। दिल्ली से बाराबंकी का सफर उनके लिए बेहद कठिन साबित हुआ।
 
नागेंद्र ने बताया कि हम साइकिल से निकल तो पड़े थे लेकिन सबसे पहले पुलिस का सामना करना पड़ा। पुलिस ने दोनों को जमकर लताड़ा। उन्होंने बताया कि सीधे रास्ता तय करना आसान था लेकिन पुलिस की डर के वजह से हमें कई बार हाईवे से उतरकर जंगलों के रास्ते होकर आगे बढ़ना पड़ा। इस दौरान हम लोगों को नदियों का पानी पीकर प्यास बुझानी पड़ी लेकिन अन्न का एक दाना भी हमें नसीब जल्दी नहीं हो रहा था।
 
नागेंद्र ने बताया दिल्ली से निकले हुए 5 दिन हो चुके हैं और इन 5 दिनों में हमें मात्र 2 बार ही खाना नसीब हुआ है वह भी एक बार एक पुलिस वाले को हम पर दया आ गई तो उन्होंन खिला दिया। दूसरी बार सड़क किनारे पंचर की दुकान मैं छोटा सा मकान बनाए रहने वाले रामसेवक यादव ने हमें खाना खिला दिया और एक रात सोने का भी इंतजाम कर दिया।
 
उन्होंने बताया कि कई बार तो रास्ते में ऐसा लगा कि हम दोनों भाइयों की जिंदगी यहीं खत्म हो जाएगी और यह डर इतना खतरनाक था कि हमें अपनी आंखों के सामने अपने माता-पिता दिखने लगे। भूख से हम तड़प रहे थे ऐसे में हमने पानी पी पीकर अपने आप को जिंदा रखा है और अभी भी गांव पहुंचने में आधी दूरी तय करनी बाकी है।
 
नागेंद्र के अनुसार, हमें नहीं पता है यह आधी दूरी हम तय कर पाएंगे कि नहीं लेकिन भूख से मरने से तो अच्छा है कि घर जाकर अपनों के बीच रहकर अगर मौत आती है तो कोई परवाह नहीं नागेंद्र ने बताया कि यह सफर वह व उसका भाई आदित्य कभी भी भुला नहीं पाएंगे।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

अंकिता भंडारी हत्याकांड: तीनों दोषियों को उम्रकैद, उत्तराखंड पुलिस ने बताया कैसे 88 दिन में पूरी हुई जांच

Toyota Glanza Facelift : टोयोटा की सस्ती कार लॉन्च, त्योहारों पर मचाएगी धमाका, जानिए क्या हैं फीचर्स

हिंदू धर्म छोड़कर इस्लाम अपनाने पर नहीं मिलेगा आरक्षण का लाभ, सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला

CJP की प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान हंगामा, अभिजीत दीपके बोले- 50-100 रुपए देकर बाहर कीजिए, लहरा दो तिरंगा को लेकर बताया प्लान

Stock Market Rally : शेयर बाजार में तूफानी तेजी, सेंसेक्स 1,533 अंक उछला, निफ्टी में भी 375 अंकों की छलांग

सभी देखें

नवीनतम

भारत स्वस्तिक यात्रा की ओंकारेश्वर में रामकथा ने आदि शंकराचार्य की आध्यात्मिक विरासत को किया रेखांकित

जियो IPO से पहले ईशा अंबानी ने बताया- कैसे आया JIo का आइडिया, कैसे खड़ा हुआ विशाल साम्राज्य?

मोहन-शिवराज की एक घंटे बंद कमरे में बैठक के बाद आखिर कैसे खत्म हुआ कोसमी का आदिवासी जमीन विवाद?

सुप्रीम कोर्ट से CJP को बड़ी राहत, कनॉट प्लेस तिरंगा मार्च पर तुरंत रोक लगाने से किया इनकार

दिव्यांग युवाओं के लिए CM धामी का बड़ा तोहफा, अब घर बैठे कर सकेंगे सिविल सेवा की फ्री तैयारी

अगला लेख