Biodata Maker

delta Strain का प्रकोप 135 देशों में, अगले हफ्ते कोविड के मामले हो जाएंगे 20 करोड़ के पार

Webdunia
गुरुवार, 5 अगस्त 2021 (14:35 IST)
संयुक्त राष्ट्र। विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के मुताबिक कोविड-19 का बेहद संक्रामक डेल्टा स्वरूप अब 135 देशों में सामने आ चुका है और अगले हफ्ते तक कोरोनावायरस संक्रमण के कुल वैश्विक मामले 20 करोड़ के पार चले जाएंगे। डब्ल्यूएचओ द्वारा 3 अगस्त को जारी कोविड-19 वैश्विक महामारी विज्ञान अपडेट में बताया गया कि 132 देशों में बीटा स्वरूप और 81 देशों में गामा स्वरूप सामने आया है। इसमें बताया कि अल्फा स्वरूप 182 देशों, क्षेत्रों या इलाकों में मिला है जबकि पहली बार भारत में मिले डेल्टा स्वरूप के मामले अब 135 देशों में सामने आ चुके हैं।

ALSO READ: डेल्टा वैरिएंट से बचने को न दें वैक्सीन की बूस्टर डोज, आखिर WHO ने ऐसा क्यों कहा? समझिए
 
अपडेट में बताया गया कि नए मामलों की वैश्विक संख्या को बढ़ते हुए 1 महीने से ज्यादा वक्त हो गया है जिसमें पिछले हफ्ते यानी 26 जुलाई से 1 अगस्त तक 40 लाख से मामले सामने आए हैं। इसने कहा कि मामलों में यह बढ़ोतरी पूर्वी भूमध्य क्षेत्र एवं पश्चिमी प्रशांत क्षेत्रों में काफी वृद्धि होने के कारण देखी जा रही है, जहां पिछले हफ्ते की तुलना में क्रमश: 37 प्रतिशत और 33 प्रतिशत बढ़ोतरी देखी गई है जबकि दक्षिण-पूर्व एशियाई क्षेत्र में मामले 9 प्रतिशत तक बढ़े हैं। कुल मिलाकर इस हफ्ते दुनियाभर में कोविड-19 से 64 हजार मौत हुई, जो पिछले हफ्ते की तुलना में 8 प्रतिशत कम है। हालांकि पश्चिम प्रशांत एवं पूर्वी भूमध्य क्षेत्रों में पिछले हफ्ते की तुलना में मौत के नए मामलों में क्रमश: 48 प्रतिशत और 31 प्रतिशत की कमी आई है।

ALSO READ: डेल्टा प्लस पर कारगर कोवैक्सीन, ICMR का दावा
 
अपडेट में बताया गया कि दुनियाभर से सामने आए संक्रमण के कुल मामले अब 19.7 करोड़ पर पहुंच गए हैं और मौत के मामले 42 लाख के करीब पहुंच गए हैं। अगर यही प्रवृत्ति रहती है तो अगले हफ्ते तक दुनियाभर में संक्रमण के मामले 20 करोड़ के पार चले जाएंगे। देशवार पिछले हफ्ते नए मामले सबसे ज्यादा अमेरिका में (5,43,420 नए मामले, 9 प्रतिशत ज्यादा) सामने आए। इसके बाद भारत में (2,83,923 नए मामले, 7 प्रतिशत वृद्धि), इंडोनेशिया में (2,73,891 नए मामले, 5 प्रतिशत घटे), ब्राजील (2,47,830 नए मामले, 24 प्रतिशत घटे) और ईरान में (2,06,722 नए मामले, 27 प्रतिशत वृद्धि) सामने आए।

ALSO READ: WHO ने चेतावनी, जल्द नहीं हुआ वैक्सीनेशन तो जानलेवा हो सकता है डेल्टा वेरिएंट
 
दक्षिण-पूर्व एशिया क्षेत्र में पिछले हफ्ते की तुलना में नए मामले 9 प्रतिशत बढ़े हैं (करीब 8,41,000 मामले) जबकि मौत के साप्ताहिक मामले पिछले हफ्ते जितने (22,000 मौतें) ही रहे। क्षेत्र में सबसे अधिक नए मामले भारत से (2,83,923 नए मामले, प्रति 1 लाख 20.6 नए मामले, 7 प्रतिशत वृद्धि), इंडोनेशिया (2,73,891 नए मामले, प्रति 1 लाख 100.1 नए मामले, 5 प्रतिशत घटे) और थाईलैंड (1,18, 012 नए मामले, प्रति 1 लाख 169.1 नए मामले, 26 प्रतिशत वृद्धि) से सामने आए हैं। इस क्षेत्र से सामने आए 80 प्रतिशत मामले भारत, इंडोनेशिया और थाईलैंड से हैं।(भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

क्या उलझ गया US, डोनाल्ड ट्रंप को क्यों महंगी पड़ रही है लड़ाई, क्या ईरान को लेकर अमेरिका-इजराइल के रास्ते हुए अलग

Iran Crisis के बीच भारत का बड़ा फैसला, रूस से भी खरीदेगा LPG, MEA ने बताया- 9000 से ज्यादा भारतीय थे ईरान में

Bengal Election 2026: बीजेपी ने कसी कमर, 111 उम्मीदवारों की नई लिस्ट जारी; रूपा गांगुली और प्रियंका टिबरेवाल पर फिर खेला दांव

Share Bazaar में हाहाकार, Sensex 2497 अंक फिसला, Nifty भी 776 अंक लुढ़का

Iran war : डरने की बजाय और आक्रामक हो गया ईरान, सऊदी-कुवैत-कतर की रिफाइनरियों पर हमले, उठने लगे आग और धुएं के गुबार

सभी देखें

नवीनतम

IRIS Dena हमले के बाद भारत के खिलाफ साजिश! Pakistan न ने चलाया झूठा अभियान, OSINT रिपोर्ट में बड़ा खुलासा

गुजरात पर फिर बेमौसम बारिश का संकट, 22 मार्च से सक्रिय होगा नया सिस्टम

क्या है गुजरात सरकार की गंगा स्वरूपा आर्थिक योजना, किसको मिलता है इसका लाभ

अवैध जुए और सट्टेबाजी पर सरकार का बड़ा एक्‍शन, 300 Websites और Betting Apps को किया ब्‍लॉक

भारतीय न्यूरोलॉजिस्ट डॉ. वरुण जर्मन पुरस्कार से सम्मानित

अगला लेख