दिल्ली में पहली बार रैपिड एंटीजन टेस्ट से अधिक किए गए RT-PCR टेस्ट

Webdunia
रविवार, 22 नवंबर 2020 (22:16 IST)
नई दिल्ली। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह द्वारा राजधानी दिल्ली में कोरोना महामारी के बढ़ते प्रकोप पर अंकुश लगाने के लिए पिछले सप्ताह की गई बैठक के बाद राजधानी में पहली बार कोरोना संक्रमण की जांच के लिए रैपिड की बजाय आरटी पीसीआर (RT-PCR)  टेस्ट अधिक संख्या में किए गए हैं।
ALSO READ: COVID-19 : 8 राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ PM मोदी कर सकते हैं बैठक, वैक्सीन को लेकर भी बनेगा प्लान
शाह ने गत रविवार को एक बैठक में राजधानी में कोरोना संक्रमण की स्थिति की समीक्षा की थी। इस बैठक में कोरोना की जांच के लिए रैपिड के बजाय आरटी पीसीआर टेस्ट की संख्या बढ़ाकर प्रतिदिन 60,000 करने का लक्ष्य रखा गया था।
 
गृह मंत्रालय ने आज ट्वीट कर कहा है कि राजधानी में पहली बार रैपिड की बजाय आरटी पीसीआर टेस्ट अधिक संख्या में किए गए हैं। हालांकि मंत्रालय ने टेस्टों की संख्या नहीं बताई है।
ALSO READ: जल्द आएगी Coronavirus Vaccine, Moderna कंपनी ने बताई कितनी होगी टीके की कीमत
इसके अलावा डीआरडीओ के अस्पताल को 250 वेंटिलेटर की आपूर्ति की गई है। इस बीच राजधानी में घर-घर जाकर सर्वेक्षण का काम भी शुरू हो गया और शुक्रवार को 3 लाख 70 हजार 729 लोगों का सर्वेक्षण किया गया।  देश के प्रतिष्ठित एम्स अस्पताल ने 207 जूनियर रेजिडेंट डॉक्टरों की भर्ती की प्रक्रिया भी शुरू कर दी है। (वार्ता) 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

क्‍या अमेठी से चुनाव लड़ेंगे राहुल गांधी, स्मृति ईरानी ने कांग्रेस पर किया कटाक्ष

बेंगलुरु कैफे ब्लास्ट केस : NIA ने जारी की हमलावर की तस्वीर, सूचना देने वाले को 10 लाख का इनाम

क्या TMC से Lok Sabha Election लड़ने वाले हैं Sourav Ganguly? ममता से मुलाकात के बाद लगे कयास

पानी के भीतर चलने वाली देश की पहली मेट्रो लाइन, जानिए क्या हैं विशेषताएं

राहुल जी के दिन इतने ख़राब नहीं हुए कि सिलेंडर को फ्लाइंग किस दें, सारिका पासवान ने स्‍मृति ईरानी को ये क्‍या कह दिया

सभी देखें

नवीनतम

2024-25 में भी दिल्लीवालों को मुफ्त मिलेगी बिजली, आएंगे Zero बिल

जब भी उज्जैन में कुंभ मेला होता है तो भाजपा जीतती है : मुख्यमंत्री यादव

इंदौर के 2 भाइयों ने 1900 से ज्यादा बाल विवाह रोककर रचा विश्व कीर्तिमान

30 लाख सरकारी नौकरियों से लेकर पेपर लीक से मुक्ति तक, क्‍या है राहुल गांधी की 5 बड़ी गारंटी?

असम राइफल्स की बड़ी कार्रवाई, 9.6 करोड़ की हेरोइन के साथ म्यांमार का नागरिक गिरफ्तार

अगला लेख
More