भारत में Corona से मृतकों की संख्या 77 पहुंची, संक्रमण के मामले हुए 3374

Webdunia
रविवार, 5 अप्रैल 2020 (12:12 IST)
नई दिल्ली। देश में कोरोना वायरस (Corona virus) संक्रमण के मामले रविवार को बढ़कर 3,374 हो गए और मृतकों की संख्या 77 तक पहुंच गई। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक 3,030 लोग अब भी कोविड-19 से संक्रमित हैं, जबकि 266 लोगों को स्वस्थ होने के बाद अस्पताल से छुट्टी मिल चुकी है और एक अन्य व्यक्ति दूसरे देश चला गया है।

सुबह करीब 9 बजे तक अद्यतन आंकड़ों में मंत्रालय ने 2 लोगों की मौत की जानकारी दी है। एक मौत कर्नाटक और दूसरी मौत तमिलनाडु में हुई है। मंत्रालय के मुताबिक, कोविड-19 से सबसे ज्यादा 24 मौत महाराष्ट्र में हुई हैं। इसके बाद 10 मौत गुजरात में, सात तेलंगाना में, दिल्ली और मध्य प्रदेश में छह-छह और पंजाब में पांच मौत हुई हैं।

कर्नाटक में चार लोगों की जबकि पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु में तीन-तीन लोगों की मौत हुई है। जम्मू-कश्मीर, उत्तर प्रदेश और केरल में दो-दो मौत हुई हैं। आंकड़ों के मुताबिक आंध्र प्रदेश, बिहार और हिमाचल प्रदेश में एक-एक व्यक्ति की मौत हुई है।

देश में संक्रमण के सबसे अधिक 490 मामले महाराष्ट्र में हैं। इसके बाद तमिलनाडु में 485 और दिल्ली में 445 मामले हैं। केरल में संक्रमित लोगों की संख्या 306, तेलंगाना में 269 और उत्तर प्रदेश में 227 हो गई है।राजस्थान में 200 और आंध्र प्रदेश में अब तक 161 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई है।

कर्नाटक में मामले बढ़कर 144 हो गए हैं। गुजरात में 105 और मध्य प्रदेश में 104 लोग कोविड-19 से पीड़ित हैं।जम्मू-कश्मीर से 92 मामले सामने आए हैं। पश्चिम बंगाल में संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 69 हो गई है। पंजाब में 57 और हरियाणा में 49 लोग कोविड-19 से पीड़ित हैं।

बिहार में 30, असम में 24, उत्तराखंड में 22, ओडिशा में 20, चंडीगढ़ में 18 और लद्दाख में अब तक 14 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई है। अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह से 10 मामले सामने आए हैं जबकि छत्तीसगढ़ में नौ मामले हैं। गोवा में सात, हिमाचल प्रदेश से छह और पुडुचेरी में पांच लोग संक्रमित हैं।

झारखंड और मणिपुर में दो लोगों में जबकि मिजोरम और अरुणाचल प्रदेश में एक-एक व्यक्ति में संक्रमण की पुष्टि हुई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने अपनी वेबसाइट पर कहा, राज्यवार आंकड़ों की अभी और पुष्टि एवं मिलान किया जा सकता है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Project Cheetah : प्रोजेक्ट चीता अच्छा काम कर रहा, NTCA ने जारी की रिपोर्ट

No Car Day : इंदौर 22 सितंबर को मनाएगा नो कार डे, प्रशासन ने नागरिकों से की यह अपील

LLB अंतिम वर्ष के छात्र भी दे सकेंगे AIBE की परीक्षा, Supreme Court ने BCI को दिए आदेश

फारूक अब्दुल्ला का PM मोदी पर पलटवार, कहा- वे उन लोगों के साथ खड़े जिन्हें पाक से मिलता है धन

बैठक के दौरान जब CM योगी ने पूछा, कहां हैं पूर्व सांसद लल्लू सिंह?

सभी देखें

नवीनतम

Maharashtra : जब धरती में समा गया पूरा ट्रक, वीडियो देख रह जाएंगे दंग

Haryana Election : AAP के प्रचार अभियान में शामिल हुए अरविंद केजरीवाल, बोले- पूरा राज्य चाहता है परिवर्तन

Gaganyaan Mission को लेकर क्‍या है चुनौती, प्रक्षेपण से पहले ISRO चीफ ने दिया यह बयान

One Nation One Election : पूर्व CEC कुरैशी ने बताईं एक देश एक चुनाव की खूबियां और खामियां

महाराष्ट्र में MVA के बीच सीटों का बंटवारा, जानिए किसको मिलीं कितनी सीटें

अगला लेख
More