Hanuman Chalisa

देश में कोरोना संक्रमण के 4,043 नए मामले, 47379 एक्टिव मरीज

Webdunia
मंगलवार, 20 सितम्बर 2022 (11:25 IST)
नई दिल्ली। भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस संक्रमण के 4,043 नए मामले सामने आने के बाद देश में संक्रमितों की कुल संख्या 4 करोड़ 45 लाख 43 हजार 089 हो गई, जबकि एक्टिव मरीजों की संख्या घटकर 47 हजार 379 हो गई।
 
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से मंगलवार को सुबह 8 बजे जारी आंकड़ों के अनुसार, देश में संक्रमण से 15 और मरीजों की मौत होने के बाद मृतक संख्या बढ़कर 5 लाख 28 हजार 370 पर पहुंच गई है। इन 15 मामलों में वे 6 मरीज भी शामिल हैं, जिनके नाम संक्रमण से मौत के आंकड़ों का पुन:मिलान करते हुए केरल ने वैश्विक महामारी से जान गंवाने वाले मरीजों की सूची में जोड़े हैं।
 
आंकड़ों के मुताबिक, देश में कोरोना वायरस संक्रमण के एक्टिव मरीजों की संख्या घटकर 47 हजार 379 हो गई है, जो कुल मामलों का 0.11 प्रतिशत है। मरीजों के ठीक होने की राष्ट्रीय दर बढ़कर 98.71 प्रतिशत हो गई है। पिछले 24 घंटे में उपचाराधीन मरीजों की संख्या में 648 की कमी दर्ज की गई है।
 
अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, दैनिक संक्रमण दर 1.37 प्रतिशत, जबकि साप्ताहिक संक्रमण दर 1.81 प्रतिशत है। देश में अभी तक कुल 4,39,67,340 मरीज संक्रमण मुक्त हो चुके हैं और कोविड-19 से मृत्यु दर 1.19 प्रतिशत है। वहीं, राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत अभी तक कोविड-19 रोधी टीकों की 216.83 करोड़ खुराक दी जा चुकी हैं।
 
गौरतलब है कि देश में सात अगस्त 2020 को कोरोना वायरस संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त 2020 को 30 लाख और पांच सितंबर 2020 को 40 लाख से अधिक हो गई थी। संक्रमण के कुल मामले 16 सितंबर 2020 को 50 लाख, 28 सितंबर 2020 को 60 लाख, 11 अक्टूबर 2020 को 70 लाख, 29 अक्टूबर 2020 को 80 लाख और 20 नवंबर को 90 लाख के पार चले गए थे।
 
देश में 19 दिसंबर 2020 को ये मामले एक करोड़ से अधिक हो गए थे। पिछले साल चार मई को संक्रमितों की संख्या दो करोड़ और 23 जून 2021 को तीन करोड़ के पार पहुंच गई थी। इस साल 25 जनवरी को संक्रमण के मामले चार करोड़ के पार हो गए थे।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

बागियों पर बरसे उद्धव ठाकरे, बोले- मेरी शिवसेना ही असली, CM फडणवीस ने कसा तंज

शिक्षा मंत्री के इस्‍तीफे पर अड़ी कॉकरोच जनता पार्टी, जंतर-मंतर पर डटे प्रदर्शनकारी, दीपके ने लोगों से की यह अपील

नीतीश बने JDU के राष्ट्रीय अध्‍यक्ष, महाबैठक में लगी मुहर, बेटे निशांत पर क्‍या हुआ फैसला?

Gujarat New EV Policy: ग्राहकों को मिलेगी डबल सब्सिडी, RTO टैक्स होगा जीरो

मिडिल ईस्ट से बड़ी खबर, ईरान ने फिर बंद किया हॉर्मुज, आखिर क्यों लिया ये फैसला?

सभी देखें

नवीनतम

1.25 लाख का इनामी लल्लन सिंह एनकाउंटर में ढेर, 7 हत्याओं का आरोपी था बिहार का कुख्यात बदमाश

BMW Accident: 251 Kmph की रफ्तार से दौड़ी कार एक्सप्रेसवे पर पलटी, दो युवाओं की दर्दनाक मौत

"पानी पर जंग?" सिंधु जल संधि बहाल करने से भारत का इनकार, पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ने दी युद्ध की धमकी

LIVE: उद्धव को बड़ा झटका, 6 बागी सांसद शिवसेना शिंदे में होंगे शामिल

पानी की एक भी बूंद व्यर्थ न जाए, जल संरक्षण को जनआंदोलन बनाएं : योगी आदित्यनाथ

अगला लेख