ramcharitmanas
✕

दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष कोरोना संक्रमित(Live Updates)

Webdunia
बुधवार, 12 जनवरी 2022 (14:20 IST)
नई दिल्ली। देश में कोरोनावायरस के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। पिछले 24 घंटों में 1,94,720 नए मामले दर्ज किए गए, 442 लोगों की मौत हो गई। मामले से जुड़ी हर जानकारी...


02:19 PM, 12th Jan
-दिल्ली विधानसभा के अध्यक्ष रामनिवास गोयल ने बुधवार को बताया कि वह हल्के लक्षणों के बाद, कोविड-19 की जांच में संक्रमित पाए गए हैं और उन्होंने घर पर ही खुद को अलग-थलग कर लिया है।
-आप विधायक ने, अपने संपर्क में आए लोगों से जांच कराने का भी अनुरोध किया है।
गोयल ने ट्वीट किया, 'मेरी कोविड जांच पॉजिटिव आई है। मेरे लक्षण हल्के हैं। मैंने खुद को घर पर अलग-थलग कर लिया है। मैं, पिछले कुछ दिनों में मेरे संपर्क में आए सभी लोगों से जांच कराने का आग्रह करता हूं। कृपया सावधानी बरतें।'

12:20 PM, 12th Jan
-ओडिशा में बुधवार को कोविड-19 के 8,778 नए मामले सामने आए, जो तीन जून के बाद राज्य में सामने आए सर्वाधिक दैनिक मामले हैं।
-स्वास्थ्य बुलेटिन के अनुसार, दैनिक संक्रमण दर बढ़कर 11.77 प्रतिशत हो गई, जो एक दिन पहले 10.25 प्रतिशत थी।
-संक्रमित पाए गए 8,778 लोगों में 792 बच्चे भी शामिल हैं। राज्य में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 10,91,547 हो गई है।
-नए मामलों में से सर्वाधिक 2,615 मामले खुर्दा जिले में सामने आए। इसके बाद, सुंदरगढ़ में 1,252 मामले, कटक में 766 और संबलपुर में 596 मामले सामने आए।
 

11:43 AM, 12th Jan
-दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने कहा, कोविड-19 संक्रमण दर से मामलों के चरम पर पहुंचने का अंदाजा नहीं लगाया जा सकता, मरीजों के अस्पताल में भर्ती होने की दर भी स्थिर है।
-अगर 2-3 दिन में संक्रमण के मामले कम हो गए तो, पाबंदियां हटा दी जाएंगी। दिल्ली में आज कोविड-19 के करीब 25,000 मामले सामने आ सकते हैं।
-मुंबई में कोविड-19 के मामले कम होने लगे हैं और दिल्ली में भी जल्द ही ऐसा होगा।
-ऐसा प्रतीत होता है कि दिल्ली में कोविड-19 के मामले स्थिर हो गए हैं और जल्द ही इनमें कमी दर्ज की जाएगी।

09:36 AM, 12th Jan
-देश में कोरोना के 1,94,720 नए मामले, 60,405 स्वस्थ, 442 लोगों की मौत
-9,55,319 नए एक्टिव केस। 4,868 ओमिक्रॉन से संक्रमित।  
-पॉजिटिविटी रेट बढ़कर 11.05 प्रतिशत हुई।

09:35 AM, 12th Jan
-अरुणाचल प्रदेश सरकार ने कोविड-19 संक्रमण को रोकने के लिए ईटानगर राजधानी क्षेत्र में बुधवार से रात 9 बजे से सुबह 5 बजे तक नाइट कर्फ्यू फिर से लगाये जाने का निर्णय लिया है।
-कैपिटल कॉम्प्लेक्स के जिला मजिस्ट्रेट सह अध्यक्ष डीडीएमए तलो पोटोम ने कहा कि नाइट कर्फ्यू अगले 31 जनवरी तक प्रभावी रहेगा। 
-कर्फ्यू अवधि के दौरान आवाजाही की अनुमति नहीं दी जाएगी।
-प्रेस / चिकित्सा, सुरक्षा से संबंधित सेवाएं, आपदा प्रबंधन और जिला प्रशासन, स्वास्थ्य, पानी, बिजली उत्पादन, पारेषण और वितरण सहित आपातकालीन सेवाओं और दूरसंचार सेवाओं को इसके दायरे से छूट दी जाएगी।
-जिला मजिस्ट्रेट ने अपने अधिकार क्षेत्र में आने वाले सभी सरकारी और निजी स्कूलों और छात्रावासों को 31 जनवरी तक बंद रखने का भी आदेश दिया हालांकि कक्षाएं ऑनलाइन आयोजित की जा सकती हैं।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Tata Punch EV और Nexon EV को कड़ी टक्कर देगी Hyundai की सस्ती EV कार, जानिए कितनी मिलेगी रेंज

PM Kisan 24th Installment : किसानों के खाते में आ गए ₹2,000, पीएम मोदी ने जारी की 19 हजार करोड़ रुपये की किस्त, ऐसे चेक करें अपना स्टेटस

Samsung W27 : धमाका करने आया सैमसंग का सस्ता स्मार्टफोन, कंपनियों के छूटे पसीने

IDBI Bank Privatization : निर्मला सीतारमण का राहुल गांधी पर पलटवार, कांग्रेस राज के बैंक घोटालों की खोली पोल

क्यों गिर रहे सोने-चांदी के भाव? रिकॉर्ड हाई से गोल्ड 51000 सस्ता, सिल्वर 2.33 लाख से अधिक टूटी, क्या खरीदारी का यही है सही मौका या करें इंतजार?

सभी देखें

नवीनतम

आग का गोला बना प्राइवेट जेट, रिहायशी इलाके में क्रैश होने से 9 लोगों की दर्दनाक मौत

भगवान राम और बांके बिहारी पर दिए बयान से घिरे धीरेंद्र शास्त्री, मिर्ची बाबा का तीखा हमला; जानें पूरा मामला

'आप' की लिस्ट आते ही पंजाब की राजनीति में भूचाल! 3 विधायकों ने छोड़ी पार्टी, थामा बीजेपी का हाथ

CM भूपेंद्र पटेल का छात्र हित में बड़ा फैसला: अब अंकों के साथ मानसिक स्वास्थ्य को भी मिलेगी सर्वोच्च प्राथमिकता

Uttarakhand News: महिलाओं के लिए बड़ी खुशखबरी! स्वरोजगार शुरू करने के लिए सरकार दे रही है 2 लाख रुपये तक की मदद

अगला लेख